Hindi Newsकरियर न्यूज़echs recruitment 2026 medical officer clerk driver peon 175 posts offline apply
ECHS Recruitment 2026: मेडिकल ऑफिसर से चपरासी तक के पद खाली, आवेदन 28 जनवरी तक

ECHS Recruitment 2026: मेडिकल ऑफिसर से चपरासी तक के पद खाली, आवेदन 28 जनवरी तक

संक्षेप:

ECHS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी। मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट, क्लर्क, ड्राइवर समेत 175 पदों पर ऑफलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026।

Jan 02, 2026 06:42 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पूर्व सैनिकों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े उम्मीदवारों के लिए नए साल की शुरुआत के साथ बड़ी रोजगार खबर सामने आई है। एक्स सर्विसमैन कॉन्ट्रिब्यूटरी हेल्थ स्कीम (ECHS) ने वर्ष 2026 के लिए 175 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत मेडिकल ऑफिसर, स्पेशलिस्ट डॉक्टर, फार्मासिस्ट, नर्सिंग असिस्टेंट, क्लर्क, ड्राइवर, चपरासी और सफाईवाला जैसे कई पद शामिल हैं। खास बात यह है कि इसमें 8वीं पास से लेकर MBBS, MS/MD और डिप्लोमा धारकों तक को आवेदन का अवसर दिया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किन पदों पर होगी भर्ती

ECHS भर्ती 2026 में कुल 175 पद भरे जाएंगे। इनमें प्रमुख पद इस प्रकार हैं- मेडिकल ऑफिसर (47), मेडिकल स्पेशलिस्ट (07), गायनेकोलॉजिस्ट (05), डेंटल ऑफिसर (15), फार्मासिस्ट (17), नर्सिंग असिस्टेंट (16), डेंटल असिस्टेंट/टेक्नीशियन (10), लैब टेक्नीशियन (08), ड्राइवर (08), महिला अटेंडेंट (09), चपरासी (05), सफाईवाला (06), क्लर्क (03), डेटा एंट्री ऑपरेटर (02), रिसेप्शनिस्ट (02) समेत अन्य पद शामिल हैं। इसके अलावा OIC (ऑफिसर इन चार्ज) के 4 पद भी निकाले गए हैं, जो केवल सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारियों के लिए हैं।

शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए

इस भर्ती में पदों के अनुसार अलग अलग शैक्षणिक योग्यताएं तय की गई हैं।

  • मेडिकल ऑफिसर के लिए MBBS और न्यूनतम 3 साल का अनुभव
  • मेडिकल स्पेशलिस्ट और गायनेकोलॉजिस्ट के लिए MD/MS या DNB
  • फार्मासिस्ट के लिए B.Pharma या डिप्लोमा इन फार्मेसी
  • नर्सिंग असिस्टेंट के लिए GNM डिप्लोमा
  • लैब टेक्नीशियन के लिए B.Sc या DMLT
  • क्लर्क, डेटा एंट्री ऑपरेटर और रिसेप्शनिस्ट के लिए ग्रेजुएशन
  • ड्राइवर, चपरासी और चौकीदार के लिए न्यूनतम 8वीं पास
  • अधिकतर पदों पर पूर्व सैनिकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

कितना मिलेगा वेतन

ECHS भर्ती 2026 में वेतन पद के अनुसार तय किया गया है। मेडिकल स्पेशलिस्ट और गायनेकोलॉजिस्ट को 1,30,000 रुपये प्रतिमाह , मेडिकल ऑफिसर और डेंटल ऑफिसर को 95,000 रुपये , फार्मासिस्ट, नर्सिंग असिस्टेंट और टेक्नीशियन पदों पर 36,500 रुपये , जबकि ड्राइवर को 25,600 रुपये और चपरासी, सफाईवाला, चौकीदार जैसे पदों पर 21,800 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलेगा।

जरूरी तारीखें

  • नोटिफिकेशन जारी: 1 जनवरी 2026
  • ऑफलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 28 जनवरी 2026

28 जनवरी के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

चयन प्रक्रिया कैसे होगी

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू के समय उम्मीदवारों को अपनी सभी मूल प्रमाण पत्र, शैक्षणिक दस्तावेज, अनुभव प्रमाण पत्र, डिस्चार्ज बुक, PPO और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा। चयन प्रक्रिया में किसी प्रकार का TA/DA नहीं दिया जाएगा।

आवेदन कैसे करें

इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन पत्र भरकर, सभी जरूरी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ OIC, ECHS, स्टेशन मुख्यालय (ECHS सेल), दिल्ली कैंट के पते पर 28 जनवरी 2026 तक भेजना होगा। आवेदन और शर्तों से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार echs.gov.in वेबसाइट देख सकते हैं।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।