डूसू चुनाव 2026: कौन हैं यश डबास, एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पर क्यों उठा विवाद?

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

डूसू चुनाव 2026 में एबीवीपी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार यश डबास मार्कशीट विवाद के बाद चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर फर्जी मार्कशीट वायरल होने के दावों को एबीवीपी ने दुष्प्रचार बताया है। 

Yash Dabas ABVP
एबीवीपी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार यश डबास (Instagram-@yashdabas__)

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 का बिगुल बजते ही छात्र राजनीति गरमा गई है। 18 सितंबर को होने वाले मतदान से ठीक पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार यश डबास एक नए विवाद के केंद्र में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी एक कथित मार्कशीट वायरल होने के बाद उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। हालांकि, एबीवीपी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे चुनावी फायदे के लिए रचा गया दुष्प्रचार करार दिया है।

खेल से राजनीति तक: यश डबास का सफर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने डूसू चुनाव 2026 में अध्यक्ष पद के लिए दिल्ली के कंझावला निवासी यश डबास पर दांव लगाया है। श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज से ग्रेजुएशन और वर्तमान में दिल्ली यूनिवर्सिटी के बुद्धिस्ट स्टडीज विभाग के छात्र यश एक अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने स्पेन, ऑस्ट्रेलिया और सर्बिया में आयोजित प्रतिष्ठित ITF प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। इसके अलावा उन्होंने सीबीएसई नेशनल्स, SGFI नेशनल्स, खेलो इंडिया, 2023 ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स और उत्तर भारत विश्वविद्यालय खेलों में भी अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है। अब वह टेनिस कोर्ट की उपलब्धियों के दम पर छात्र राजनीति में नई जिम्मेदारी संभालने को तैयार हैं।

मार्कशीट विवाद क्या है?

डूसू चुनाव के लिए उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट जारी होने के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर यश डबास की एक कथित मार्कशीट की फोटो वायरल होने लगी। इसके आधार पर विरोधी संगठनों और सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा उनके शैक्षणिक अंकों और रिकॉर्ड पर सवाल उठाए गए और छात्रों से सोच-समझकर वोट देने की अपील की जाने लगी। हालांकि, समाचार एजेंसी पीटीआई (PTI) के अनुसार इस वायरल डॉक्यूमेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हो सकी है।

एबीवीपी का पक्ष: यह चुनाव से पहले की साजिश है

एबीवीपी के पदाधिकारियों ने मार्कशीट विवाद को पूरी तरह खारिज किया है। एबीवीपी प्रतिनिधि का कहना है कि यश डबास छात्रों के बीच बेहद लोकप्रिय उम्मीदवार के रूप में उभरे हैं। चुनाव में उनकी बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर विरोधी संगठन उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। एबीवीपी ने कहा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र किसी भी दुष्प्रचार के झांसे में न आकर उम्मीदवार के काम और समर्पण के आधार पर ही निर्णय लेंगे।

18 सितंबर को होगा मतदान

डूसू चुनाव 2026 में मुख्य मुकाबला एबीवीपी के यश डबास, एनएसयूआई (NSUI) के विजय शंकर मीणा और आइसा-एसएफआई (AISA-SFI) गठबंधन की अनन्या चतुर्वेदी के बीच है। 18 सितंबर को वोट डाले जाएंगे और 19 सितंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़कौन हैं यश डबास, एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी पर क्यों उठा विवाद?