DU : दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई कोर्स में 50 से 90 फीसदी सीटें खाली, नहीं मिल रहे छात्र

लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सीयूईटी के तहत यूजी दाखिले अपने अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं, लेकिन डीयू के हिंदी, संस्कृत, पंजाबी और उर्दू जैसे प्रमुख भाषा विषय कोर्स के प्रति छात्रों की भारी बेरुखी ने विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षकों की चिंता बढ़ा दी है।

DU admission
डीयू दाखिला

देश के प्रतिष्ठित दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में दाखिले की दौड़ जहां कुछ कोर्सेज में 99% अंकों पर भी खत्म नहीं होती, वहीं दूसरी ओर भारतीय भाषाओं के क्लासरूम खाली पड़े हैं। सीयूईटी के तहत यूजी दाखिले अपने अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं, लेकिन हिंदी, संस्कृत, पंजाबी और उर्दू जैसे प्रमुख भाषा विषयों के प्रति छात्रों की भारी बेरुखी ने विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षकों की चिंता बढ़ा दी है। डीयू के नामी-गिरामी कॉलेजों में भी भारतीय भाषाओं की 50 से 90 फीसदी तक सीटें खाली पड़ी हैं।

पर्याप्त छात्र नहीं मिल रहे

स्पॉट राउंड के लिए जारी डीयू के आंकड़े बताते हैं कि राजभाषा हिंदी तक को पर्याप्त छात्र नहीं मिल रहे हैं। भगिनी निवेदिता कॉलेज में हिंदी ऑनर्स की 56, कमला नेहरू कॉलेज और जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज में 40-40, लक्ष्मीबाई कॉलेज में 36, आईपी कॉलेज फॉर विमेन में 30 और भारती कॉलेज व डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज में 20 से ज्यादा सीटें खाली हैं।

संस्कृत में तो और बुरा हाल

संस्कृत और अन्य भाषाओं की स्थिति तो और भी बदतर है। भारती कॉलेज और कालिंदी कॉलेज में संस्कृत ऑनर्स की 60-60 से ज्यादा सीटें खाली हैं। इसके अलावा लक्ष्मीबाई कॉलेज में 50, राजधानी कॉलेज में 50 से अधिक, देशबंधु कॉलेज में 45 और दौलत राम कॉलेज में 35 सीटें खाली पड़ी हैं। उर्दू ऑनर्स की बात करें तो सत्यवती में 50 से अधिक और जाकिर हुसैन में 30 से ज्यादा सीट रिक्त हैं।

स्थिति चिंतजानक

दयाल सिंह कॉलेज के शिक्षक नवीन गौर ने बताया, हिंदी की स्वीकृत 77 सीटों में से 43 (55%), पंजाबी की 58 में से 52 (89%), संस्कृत की 58 में से 36 (62%) और उर्दू की 74% रिक्त हैं।

भगत सिंह कॉलेज में ऑनलाइन नामांकन

डीयू के शहीद भगत सिंह कॉलेज ने डूसू चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और छात्रहितैषी बनाने के लिए ऑनलाइन नामांकन समेत कई महत्वपूर्ण पहल की हैं। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अरुण कुमार अत्री के अनुसार, कॉलेज ने डूसू चुनाव के लिए पहली बार ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया शुरू की है। इसका उद्देश्य नामांकन प्रक्रिया को आसान, पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई कोर्स में 50 से 90 फीसदी सीटें खाली