DU UG Admission 2026: 1.9 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन, 16 जुलाई को पहली अलॉटमेंट लिस्ट; करेक्शन विंडो ओपन
विश्वविद्यालय के अनुसार, कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के तहत कुल 1,90,645 छात्रों ने UG एडमिशन के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें से 1,64,098 उम्मीदवारों ने प्रवेश प्रक्रिया के दूसरे चरण (Phase II) को पूरा करते हुए अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स का चयन किया है।

दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी के लिए एडमिशन जारी है। दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शुक्रवार को बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG) प्रवेश प्रक्रिया में अब तक 1.90 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं, 1.64 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने कॉलेज और कोर्स की पसंद (Preferences) भी भर दी है। विश्वविद्यालय के अनुसार, कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के तहत कुल 1,90,645 छात्रों ने UG एडमिशन के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें से 1,64,098 उम्मीदवारों ने प्रवेश प्रक्रिया के दूसरे चरण (Phase II) को पूरा करते हुए अपने पसंदीदा कॉलेज और कोर्स का चयन किया है।
खोली गई करेक्शन विडोज
इस बीच, आवेदन फॉर्म में हुई गलतियों को सुधारने के लिए विश्वविद्यालय ने करेक्शन विंडो भी खोली है। छात्र पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी में सुधार कर सकते हैं। यह सुविधा शनिवार रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी।प्रवेश प्रक्रिया को समझाने के लिए इस सप्ताह आयोजित एक वेबिनार में विश्वविद्यालय अधिकारियों ने छात्रों से समय सीमा से पहले सब्जेक्ट मैपिंग और कॉलेज-कोर्स की पसंद (Preferences) सावधानीपूर्वक भरने की अपील की।
विश्वविद्यालय ने बताया कि इस वर्ष 69 कॉलेजों और विभागों में संचालित 73 स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में दाखिले होंगे। इसके लिए कुल 71,624 सीटें उपलब्ध हैं। वहीं, BA के करीब 150 विषय संयोजन छात्रों के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। सीटों का पूरा विवरण (Seat Matrix) विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इसके अलावा विश्वविद्यालय की ओर से अधिकारियों ने कहा कि अंतिम तिथि से पहले छात्र अपने कॉलेज और कोर्स की पसंद अच्छी तरह जांच लें। तय समय सीमा के बाद सभी विकल्प अपने आप लॉक हो जाएंगे और उनमें कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा।
खेल और एक्स्ट्रा करिकुलर गतिविधियों जैसी सुपरन्यूमेरी श्रेणियों के तहत भी दाखिले छात्रों द्वारा भरी गई प्राथमिकताओं (Preferences) के आधार पर किए जाएंगे।
16 जुलाई को सीट अलॉटमेंट
विश्वविद्यालय 16 जुलाई को पहली सीट आवंटन (Seat Allocation) सूची जारी करेगा। सीट मिलने के बाद उम्मीदवारों को प्रवेश स्वीकार कर फीस जमा करनी होगी। इसके बाद वे चाहें तो अपनी सीट फ्रीज कर सकते हैं या अगले राउंड में बेहतर विकल्प के लिए अपग्रेड का विकल्प चुन सकते हैं। अपग्रेड का विकल्प चुनने वाले छात्रों को अगले सीट आवंटन से पहले अपनी उच्च प्राथमिकताओं (Higher Preferences) का क्रम बदलने की भी अनुमति होगी।
वर्चुअल वॉलेट सुविधा शुरू
फीस भुगतान को आसान बनाने के लिए विश्वविद्यालय ने वर्चुअल वॉलेट सुविधा शुरू की है। अधिकारियों के अनुसार, यदि कोई छात्र पहले राउंड में फीस जमा करने के बाद अगले राउंड में किसी दूसरे कॉलेज या कोर्स में अपग्रेड होता है, तो पहले से जमा फीस अपने आप नई सीट पर समायोजित (Adjust) हो जाएगी। इससे दोबारा फीस जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। विश्वविद्यालय की योजना 28 जुलाई से शुरू होने वाले नए शैक्षणिक सत्र से पहले प्रवेश प्रक्रिया के दो चरण पूरे करने की है।
पीजी के लिए अलॉटमेंट सीट जारी
इसके अलावा, विश्वविद्यालय ने बताया कि दो वर्षीय पोस्टग्रेजुएट (PG) पाठ्यक्रमों के लिए तीसरी सीट आवंटन सूची 10 जुलाई को जारी कर दी गई है। इसमें MFA, B.P.Ed, M.P.Ed और म्यूजिक जैसे प्रदर्शन-आधारित (Performance-Based) पाठ्यक्रम भी शामिल हैं।
इस सूची में कुल 1765 नए सीट आवंटन किए गए हैं। इनमें 1,551 नियमित PG पाठ्यक्रमों और 214 प्रदर्शन-आधारित पाठ्यक्रमों के लिए हैं। वहीं, 5848 उम्मीदवारों ने अपनी आवंटित सीट फ्रीज कर दी है। उम्मीदवारों को सीट स्वीकार करने के लिए शनिवार रात 11:59 बजे तक का समय दिया गया है।
विश्वविद्यालय ने यह भी बताया कि NEP 2020 और UGCF 2022 के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम पूरा करने वाले छात्रों के लिए शुरू किए गए एक वर्षीय PG कार्यक्रम में अब तक 8,823 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। वहीं, BTech एडमिशन के लिए दूसरी सीट आवंटन सूची जारी कर दी गई है। इसके साथ ही पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड लॉ प्रोग्राम में मेरिट के आधार पर स्पॉट एडमिशन का पहला चरण भी शुरू हो गया है।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


