DU SOL : डीयू एसओएल में दाखिले शुरू, MBA हेल्थकेयर और BSc कंप्‍यूटर साइंस कोर्स भी शामिल

लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में दाखिले मंगलवार से शुरू हो गए। इस बार एसओएल ने दो नए पाठ्यक्रम एमबीए (हेल्थकेयर) और बीएससी कंप्यूटर साइंस भी शुरू किए हैं।

DU SOL

दिल्ली यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में दाखिले मंगलवार से शुरू हो गए। इस बार एसओएल ने दो नए पाठ्यक्रम एमबीए (हेल्थकेयर) और बीएससी कंप्यूटर साइंस भी शुरू किए हैं। प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए इस वर्ष प्रवेश पोर्टल में व्हाट्सएप एपीआई का समावेश किया गया है। इसके माध्यम से अभ्यर्थियों को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी के साथ-साथ प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट मिलेंगे। वहीं, डिपार्टमेंट ऑफ डिस्टेंस एंड कंटिन्यूइंग एजुकेशन (डीडीसीई) के चार प्रमुख पाठ्यक्रमों एमबीए, एम.लिब. साइंस, बी.लिब. साइंस और पीजीडीएडीएलएम में दाखिले 17 जून से पहले ही शुरू हो चुके हैं और इनकी प्रक्रिया जारी है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एओएल की वेबसाइट sol.du.ac.in/ देख सकते हैं।

व्हाट्सएप एपीआई एक ऐसी तकनीक है, जिसके जरिए कोई संस्थान, विश्वविद्यालय, बैंक या कंपनी अपने सिस्टम को सीधे व्हाट्सएप से जोड़ सकती है। इससे वह हजारों लोगों को स्वचालित (ऑटोमेटेड) और सुरक्षित तरीके से संदेश भेज सकती है।

विदेशी भाषा पाठ्यक्रमों में प्रवेश जारी

कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग के ओपन लर्निंग डेवलपमेंट सेंटर (ओएलडीसी) में आठ विदेशी भाषाओं के एक वर्षीय डिप्लोमा और एक वर्षीय प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश जारी हैं। इनमें जर्मन, फ्रेंच, स्पेनिश, इटालियन, पुर्तगाली, चीनी, जापानी और कोरियाई भाषाएं शामिल हैं। इन पाठ्यक्रमों का संचालन डीयू के जर्मेनिक एंड रोमांस स्टडीज विभाग तथा ईस्ट एशियन स्टडीज विभाग के सहयोग से किया जा रहा है।

डीयू में ईसीए कोटे के तहत ट्रायल कल से, समय की पाबंदी जरूरी

डीयू में अतिरिक्त पाठ्यक्रम गतिविधि (ईसीए) कोटा के तहत दाखिले के लिए ट्रायल 16 जुलाई से शुरू होंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय की दाखिला समिति ने विभिन्न ईसीए श्रेणियों के लिए ट्रायल की तिथियां, समय और कॉलेजवार केंद्र मंगलवार को जारी कर दिए हैं। विश्वविद्यालय ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर अपने आवंटित केंद्र पर पहुंचना होगा। ट्रायल के संबंध में अलग से कोई सूचना नहीं भेजी जाएगी।

तिथि परिवर्तन का अनुरोध कर सकते हैं : दिल्ली से बाहर के अभ्यर्थी अपनी ईसीए श्रेणी के लिए निर्धारित ट्रायल अवधि के भीतर किसी भी दिन ट्रायल दे सकेंगे। इसके अलावा यदि किसी अभ्यर्थी के दो ट्रायल की तिथियां आपस में टकरा रही हैं, तो वह भी तिथि परिवर्तन का अनुरोध कर सकता है। हालांकि, विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि संबंधित ईसीए श्रेणी के ट्रायल समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार का तिथि परिवर्तन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

वहीं, क्रिएटिव राइटिंग और क्विज श्रेणी के ट्रायल केवल एक-एक दिन आयोजित किए जाएंगे। इसलिए इन दोनों श्रेणियों के लिए तिथि बदलने का कोई अनुरोध स्वीकार नहीं होगा।

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि ट्रायल के दिन कोई नया या अतिरिक्त प्रमाणपत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी अपनी श्रेणी के अनुसार ट्रायल की पूरी जानकारी विश्वविद्यालय की प्रवेश वेबसाइट admission.uod.ac.in पर देख सकते हैं। ज्ञात हो कि 14 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने ईसीए में आवेदन किया है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।