DU Placement 2026: डीयू छात्रों के लिए जॉब और इंटर्नशिप का मौका, मिलेगा 7.5 लाख तक का पैकेज

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

डीयू के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (CPC) ने डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर के तहत प्लेनेट 9एक्स टेक्नोलॉजिस ( Planet 9X Technologies) और इन्टर्नजीवेली (Internzvalley) में इंटर्नशिप और फुल टाइम जॉब के अवसरों का ऐलान किया है।

Job Drive campus placement
प्लेसमेंट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नौकरी या इंटर्नशिप के मौके तलाश रहे दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। डीयू के सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (CPC) ने डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर के तहत प्लेनेट 9एक्स टेक्नोलॉजिस ( Planet 9X Technologies) और इन्टर्नजीवेली (Internzvalley) में इंटर्नशिप और फुल टाइम जॉब के अवसरों का ऐलान किया है। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक या QR कोड के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। दोनों भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 है।

प्लेनेट 9एक्स टेक्नोलॉजिस में सेल्स इंटर्न की भर्ती

प्लेनेट 9एक्स टेक्नोलॉजिस नई दिल्ली में ऑन-साइट इंटर्नशिप के लिए सेल्स इंटर्न की भर्ती कर रही है। चुने गए उम्मीदवारों को हर महीने 25,000 रुपये तक का स्टाइपेंड और परफॉर्मेंस-बेस्ड इंसेंटिव मिलेगा। यह मौका दिल्ली यूनिवर्सिटी के BBA और BCom प्रोग्राम में एनरोल छात्रों के लिए है। इंटर्नशिप के हिस्से के तौर पर उम्मीदवार संभावित क्लाइंट की पहचान करेंगे और उनसे जुड़ेंगे, ग्राहकों की जरूरतों को समझेंगे, सही समाधान पेश करेंगे, क्लाइंट के साथ संबंध बनाएंगे और बनाए रखेंगे, लीड्स पर फॉलो-अप करेंगे और सेल्स टारगेट हासिल करने में योगदान देंगे।

नोटिफिकेशन के अनुसार, इंटर्न को सेल्स और बिज़नेस डेवलपमेंट में प्रैक्टिकल अनुभव मिलेगा, वे ग्रोथ-ओरिएंटेड टीम के साथ काम करेंगे, परफॉर्मेंस-बेस्ड इंसेंटिव कमाएंगे और कम्युनिकेशन और बातचीत (नेगोशिएशन) की स्किल्स विकसित करेंगे।

Internzvalley में इंटर्नशिप और फुल-टाइम नौकरी

Internzvalley ने बिजनेस डेवलपमेंट इंटर्न (सेल्स और मार्केटिंग) और बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट (BDA) के पदों के लिए आवेदन मंगाए हैं। दोनों रोल बेंगलुरु में हैं और उम्मीदवारों को ऑफिस से काम करना होगा। इंटर्नशिप दो, तीन, चार या छह महीने के लिए उपलब्ध है, जबकि फुल-टाइम पद में तीन महीने का प्रोबेशन पीरियड शामिल है।

स्टाइपेंड और सैलरी

इंटर्नशिप के दौरान 15,000 रुपये प्रति माह स्टाइपेंड मिलेगा।

इसके अलावा 10,000 रुपये तक का इंसेंटिव भी दिया जाएगा।

फुल-टाइम नौकरी में प्रोबेशन के दौरान 15,000 रुपये प्रति माह और इंसेंटिव मिलेगा।

प्रोबेशन सफलतापूर्वक पूरा होने पर 7.5 लाख रुपये सालाना (CTC) का पैकेज मिलेगा, जिसमें:

5 लाख रुपये फिक्स्ड सैलरी

2.5 लाख रुपये प्रदर्शन आधारित इंसेंटिव शामिल होगा।

योग्यता

Planet 9X Technologies की इंटर्नशिप के लिए केवल DU के BBA और B.Com छात्र आवेदन कर सकते हैं। Internzvalley के लिए उम्मीदवार का दिल्ली यूनिवर्सिटी के रेगुलर कोर्स का स्टूडेंट होना आवश्यक है। प्राथमिकता 2023–2027 बैच के छात्रों को दी जाएगी। साथ ही उम्मीदवार में अच्छी कम्युनिकेशन स्किल, लक्ष्य हासिल करने का जज्बा, जिम्मेदारी लेने की क्षमता, कठिन परिस्थितियों में काम करने की योग्यता और प्रतिस्पर्धी सोच होनी चाहिए।

आवेदन की अंतिम तिथि

इच्छुक छात्र आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक या QR कोड के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। Planet 9X Technologies और Internzvalley दोनों भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़डीयू छात्रों के लिए जॉब और इंटर्नशिप का मौका, मिलेगा 7.5 लाख तक का पैकेज