डीयू के PhD में एडमिशन के लिए अंतिम तिथि बढ़ी, 4 साल के ग्रेजुएशन के बाद सीधे करें पीएचडी

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

DU PhD Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने 4 साल का ग्रेजुएशन पूरा करने वाले छात्रों के लिए सीधे पीएचडी (PhD) में एडमिशन की अंतिम तिथि 16 सितंबर तक बढ़ा दिया है।

DU PhD Admission
डीयू पीएचडी एडमिशन 2026

DU PhD Admission 2026: क्या आप जानते हैं कि अब आपको पीएचडी (PhD) करने के लिए 2 साल की पोस्ट ग्रेजुएशन (मास्टर्स) की डिग्री पूरी करने का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा? देश की टॉप यूनिवर्सिटीज में शामिल दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने रिसर्च की पढ़ाई का सपना देखने वाले छात्रों के लिए एक बेहद बड़ा कदम उठाया है। अब 4 साल का ग्रेजुएशन पूरा कर चुके छात्र सीधे डीयू में पीएचडी प्रोग्राम में एडमिशन ले सकते हैं। अगर आप भी डायरेक्ट रिसर्च फील्ड में कदम रखना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बड़ा अवसर है। आयोग ने छात्रों की सहूलियत को देखते हुए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 16 सितंबर 2026 तक बढ़ा दिया है।

किसे मिलेगा सीधा एडमिशन? पात्रता और नियम

राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पीएचडी एडमिशन नियमावली में यह महत्वपूर्ण बदलाव किया है। इस नई व्यवस्था का लाभ उठाने के लिए छात्रों को ये योग्यताएं पूरी करनी होंगी।

75% अंकों के साथ 4-वर्षीय डिग्री: अभ्यर्थी के पास कम से कम 75% अंकों या इसके समकक्ष ग्रेडिंग/CGPA) के साथ 4 साल की ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।

आरक्षित वर्ग को छूट: एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर), दिव्यांग (PwBD) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के छात्रों को न्यूनतम अंकों में 5% की छूट दी गई है। यानी वे 70% अंकों के साथ भी आवेदन कर सकते हैं।

UGC NET स्कोर का महत्व: पीएचडी में शॉर्टलिस्टिंग और वेटेज यूजीसी नेट (UGC-NET) परीक्षा के प्राप्त अंकों के आधार पर तय किया जाएगा। इसके बाद चुने गए अभ्यर्थियों को इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

मास्टर्स छात्र भी कर सकते हैं आवेदन

4 साल के ग्रेजुएशन वालों के अलावा, जिन छात्रों ने पारंपरिक तरीके से 3 साल का ग्रेजुएशन और 1 या 2 साल की मास्टर (PG) डिग्री पूरी की है न्यूनतम 55% अंकों के साथ, वे भी इस पीएचडी एडमिशन प्रक्रिया के लिए पूरी तरह से पात्र हैं और आवेदन पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

कैसे करें आवेदन और अंतिम तिथि का रखें ध्यान

इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की इंटरनेट समस्याओं से बचने के लिए तुरंत अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।

आधिकारिक पोर्टल: आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को दिल्ली यूनिवर्सिटी के पीजी एडमिशन पोर्टल pgportal.uod.ac.in पर जाना होगा।

अंतिम तिथि: फॉर्म जमा करने और फीस भुगतान की अंतिम तिथि को 16 सितंबर 2026 के लिए बढ़ा दिया गया है। रजिस्ट्रेशन के दौरान अपनी पसंदीदा रिसर्च कैटेगरी, विभाग, यूजीसी-नेट का स्कोर और सभी जरूरी शैक्षणिक डॉक्यूमेंट को सही-सही अपलोड करें।

रिसर्च की दुनिया में युवाओं के लिए शानदार अवसर

डीयू की इस पहल से उन छात्रों का पूरा एक या दो साल का समय बचेगा, जो रिसर्च और प्रोफेसर बनने के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। कम उम्र में सीधे पीएचडी में दाखिला मिलने से युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर के रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़DU के PhD में एडमिशन के लिए अंतिम तिथि बढ़ी, 16 सितंबर तक करें अप्लाई