DU PG Admission 2026: डीयू पीजी एडमिशन राउंड-2 सीट अलॉटमेंट जारी, 24 जून तक सीट करें स्वीकार

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने पीजी एडमिशन 2026 के दूसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है। छात्र 24 जून तक पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी सीट को जरूर स्वीकार कर लें, वरना मौका हाथ से निकल जाएगा।

DU PG Admission

DU PG 2026 Second Cutoff: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) कोर्सेज में दाखिला लेने की उम्मीद लगाए बैठे छात्रों के लिए एक बेहद जरूरी अपडेट सामने आया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम फॉर पोस्टग्रेजुएट (CSAS-PG) 2026 के तहत राउंड-2 की सीट अलॉटमेंट लिस्ट आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दी है। जो उम्मीदवार दो वर्षीय मास्टर डिग्री प्रोग्राम में प्रवेश पाना चाहते हैं और उन्होंने इस काउंसलिंग राउंड में भाग लिया था, वे डीयू के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल पर जाकर अपनी सीट का स्टेटस चेक कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने साफ किया है कि दूसरे दौर में अलॉट की गई सीट को स्वीकार करना पूरी तरह अनिवार्य है।

24 जून तक सीट स्वीकार करना बेहद जरूरी, जानें पूरा शेड्यूल

डीयू की ओर से जारी आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, राउंड-2 की काउंसलिंग प्रक्रिया 22 जून से शुरू हो चुकी है। जिन भी अभ्यर्थियों को इस दौर में कोई नई सीट या कॉलेज अलॉट हुआ है, उन्हें 24 जून 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर उसे हर हाल में ‘एक्सेप्ट’ करना होगा। यदि कोई छात्र तय समय सीमा के भीतर सीट स्वीकार नहीं करता है, तो उसकी अलॉट की गई सीट खुद-ब-खुद रद्द हो जाएगी और वह आगे के किसी भी काउंसलिंग राउंड के लिए पात्र नहीं रहेगा। सीट स्वीकार करने के बाद संबंधित विभाग और कॉलेज 22 जून से 25 जून 2026 तक छात्रों के डॉक्यूमेंट का ऑनलाइन वेरिफिकेशन और अप्रूवल करेंगे। इसके बाद, दाखिला पक्का करने के लिए ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तारीख 27 जून 2026 तय की गई है।

राउंड-1 में 8 हजार से ज्यादा एडमिशन कन्फर्म

दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, इस दूसरे दौर में कुल 2,964 नए छात्रों को फ्रेश सीटें अलॉट की गई हैं। इससे पहले आयोजित हुए राउंड-1 में विश्वविद्यालय ने विभिन्न पीजी कोर्सेज के लिए कुल 11,548 सीटें अलॉट की थीं, जिनमें से 10,393 छात्रों ने अपनी रुचि दिखाई थी और 19 जून की समय सीमा तक कुल 8,150 छात्रों ने फीस जमा कर अपना एडमिशन पूरी तरह कन्फर्म कर लिया था। राउंड-1 के सफल छात्रों में से 3,399 उम्मीदवारों ने अपनी पसंद से संतुष्ट होकर सीट को 'फ्रीज' कर दिया था, जबकि 2,448 छात्रों ने बेहतर कॉलेज या कोर्स की चाह में 'अपग्रेड' का विकल्प चुना था। वहीं, 2,303 छात्र ऐसे भी रहे जिन्होंने कोई विकल्प नहीं चुना।

DU PG Admission 2026 Round-2 Cut off List Link

छात्र कैसे चेक करें अपनी अलॉटमेंट लिस्ट?

डीयू पीजी एडमिशन के दूसरे दौर का रिजल्ट देखने के लिए छात्र नीचे दिए गए सरल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले दिल्ली विश्वविद्यालय के पीजी एडमिशन पोर्टल pgadmission.uod.ac.in पर जाएं।
  2. अपने क्रेडेंशियल्स यानी सीयूईटी पीजी 2026 (CUET PG) के एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से डैशबोर्ड पर लॉगिन करें।
  3. लॉगिन करने के बाद आपके स्क्रीन पर 'सीट अलॉटमेंट स्टेटस' दिखाई देगा।
  4. यदि आपको सीट मिल गई है, तो कॉलेज और अलॉटेड कोर्स की जांच करें और तुरंत 'एक्सेप्ट' बटन पर क्लिक कर दें।

इसके साथ ही, विश्वविद्यालय ने विभिन्न कोर्सेज के लिए न्यूनतम आवश्यक अंक कट-ऑफ स्कोर भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं, जिससे छात्र आगामी 'स्पॉट राउंड' और तीसरे राउंड के लिए अपनी संभावनाओं का अंदाजा लगा सकते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।