DU PG : 2 जुलाई से मिड एंट्री का मौका, देखें फीस, अपग्रेड, करेक्शन विंडो व 3rd अलॉटमेंट की तिथियां

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर (PG) प्रवेश प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए तीसरे राउंड, मिड-एंट्री, करेक्शन विंडो और प्रदर्शन-आधारित पाठ्यक्रमों के पहले राउंड का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

DU Professor

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीजी (PG) प्रवेश प्रक्रिया का नया शेड्यूल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय ने सीट अपग्रेडेशन, मिड-एंट्री, करेक्शन विंडो, तीसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया और CW, स्पोर्ट्स, वार्ड कोटा व परफॉर्मेंस बेस्ड प्रोग्राम्स से जुड़ी अहम तिथियों की घोषणा की है। जिन अभ्यर्थियों ने अब तक आवेदन नहीं किया है या आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे, उन्हें 2 जुलाई सुबह 10 बजे से 4 जुलाई शाम 4:59 बजे तक दोबारा मौका मिलेगा।

आवेदन प्रक्रिया

विश्वविद्यालय की दाखिला शाखा के अनुसार मिड-एंट्री के माध्यम से आवेदन करने के लिए 1000 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क देना होगा। इसी अवधि में पहले से पंजीकृत अभ्यर्थी कुछ निर्धारित विवरणों में संशोधन भी कर सकेंगे। हालांकि, श्रेणी परिवर्तन की सुविधा केवल एक बार उपलब्ध है। जिन अभ्यर्थियों ने पहले ही श्रेणी बदल ली है, वे करेक्शन विंडो में दोबारा श्रेणी नहीं बदल सकेंगे।

सीट आवंटन परिणाम

विश्वविद्यालय ने बताया कि तीसरे चरण की सीट आवंटन सूची तथा प्रदर्शन आधारित पाठ्यक्रमों (एमएफए, एमए संगीत, बी.पी.एड. और एम.पी.एड.) के पहले चरण का परिणाम 6 जुलाई को जारी होगा। वहीं सीडब्ल्यू, खेल और वार्ड कोटा की सीटों का आवंटन 7 जुलाई को घोषित किया जाएगा।

तीसरे चरण में सीट पाने वाले अभ्यर्थियों को 6 से 9 जुलाई शाम 4:59 बजे तक सीट स्वीकार करनी होगी। कॉलेज और विभाग 10 जुलाई तक दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे, जबकि प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई शाम 4:59 बजे निर्धारित की गई है।

महत्वपूर्ण सुझाव

डीयू ने सुझाव दिया है कि यदि आप किसी कारणवश अब तक पीजी प्रवेश के लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं, तो 2 से 4 जुलाई के बीच मिड-एंट्री का अवसर न चूकें। आवेदन से पहले पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की जांच अवश्य कर लें।

अपग्रेड का विकल्प

30 जून से 1 जुलाई तक अपग्रेड का विकल्प

दिल्ली विश्वविद्यालय ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने स्नातकोत्तर दाखिला के लिए पहले या दूसरे चरण में सीट स्वीकार कर प्रवेश शुल्क जमा कर दिया है और वर्तमान में उनके पास सीट है, वे 30 जून सुबह 10 बजे से 1 जुलाई शाम 4:59 बजे तक अपग्रेड का विकल्प चुन सकते हैं। यह सुविधा उन अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध नहीं होगी जिन्हें उनकी पहली पसंद का पाठ्यक्रम या कॉलेज पहले ही मिल चुका है अथवा जिन्होंने फ्रीज विकल्प चुन लिया है। अपग्रेड चुनने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण में उपलब्धता के आधार पर उच्च वरीयता वाली सीट आवंटित की जा सकती है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़DU PG : 2 जुलाई से मिड एंट्री का मौका, देखें फीस, अपग्रेड, करेक्शन की तिथियां