DU MBA : दिल्ली विश्वविद्यालय में एमबीए के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू, जानें योग्यता समेत अहम नियम

Jan 02, 2026 10:11 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

DU MBA through CAT Score: डीयू में एमबीए कोर्स के लिए कैट स्कोर लिया जाएगा। पर पाठ्यक्रम के चयन या संचालन में आईआईएम की कोई भूमिका नहीं होगी। सीटों का आरक्षण डीयू के नियमों के अनुसार रहेगा।

DU MBA : दिल्ली विश्वविद्यालय में एमबीए के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू, जानें योग्यता समेत अहम नियम

दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर स्थित वित्त एवं व्यवसाय अर्थशास्त्र विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीए (बिजनेस इकोनॉमिक्स) और एमबीए (फाइनेंस) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह दोनों पाठ्यक्रम दो वर्षीय पूर्णकालिक स्नातकोत्तर कार्यक्रम हैं और इनमें प्रवेश संयुक्त प्रक्रिया के तहत होगा। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इन दोनों एमबीए कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) में शामिल होना अनिवार्य होगा। कैट का आयोजन भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) करते हैं, हालांकि पाठ्यक्रम के चयन या संचालन में आईआईएम की कोई भूमिका नहीं होगी। प्रवेश के लिए कैट स्कोर के साथ-साथ अन्य निर्धारित मानदंडों के आधार पर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

पात्रता की बात करें तो वह अभ्यर्थी जिसने स्नातक में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक हासिल किए हों इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह डिग्री दिल्ली विश्वविद्यालय या किसी समकक्ष मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होनी चाहिए।

इसके अलावा, अभ्यर्थियों का कक्षा 12वीं स्तर पर गणित या व्यवसायिक गणित का अध्ययन किया होना आवश्यक है। वर्ष 2026 में स्नातक के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र भी आवेदन के पात्र होंगे। सीटों का आरक्षण दिल्ली विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार लागू रहेगा।

सामान्य श्रेणी के लिए 2000 आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो दोनों पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने पर सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 2000 रुपये शुल्क देना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 1000 रुपये निर्धारित है। केवल एक पाठ्यक्रम के लिए आवेदन करने पर सामान्य वर्ग के लिए शुल्क 1200 रुपये और आरक्षित वर्ग के लिए 700 रुपये रखा गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जनवरी 2026 की मध्यरात्रि तक निर्धारित की गई है।

मिशन एडमिशन

यहां संपर्क कर सकते हैं

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। किसी भी स्थिति में हार्ड कॉपी में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय या विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://www.mfc.edu के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी admissions@mfc.edu पर ईमेल कर सकते हैं या 011-24118854 और 011-24157277 नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

प्रश्नपत्रों की संख्या में बढ़ोतरी

डीयू की परीक्षा व्यवस्था ने बीते वर्ष नया रिकॉर्ड बनाया है। एक ही परीक्षा सत्र में 941 प्रश्नपत्रों का आयोजन हुआ, जबकि करीब 86 हजार विद्यार्थियों ने एक साथ परीक्षा दी। डीयू प्रशासन के अनुसार यह अब तक का सबसे बड़ा परीक्षा कार्यभार रहा, जिसे परीक्षा शाखा ने सफलतापूर्वक संभाला। स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग सहित लगभग 90 कॉलेजों में सात लाख से अधिक विद्यार्थियों के लिए परीक्षाएं आयोजित की गईं। इस प्रक्रिया में 10 हजार से ज्यादा शिक्षकों ने सक्रिय भूमिका निभाई और लगभग 15 हजार प्रश्नपत्र तैयार किए गए। केंद्रीय मूल्यांकन केंद्रों के माध्यम से समय पर पारदर्शी और निष्पक्ष मूल्यांकन सुनिश्चित किया गया। परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुरप्रीत सिंह टुटेजा ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बाद सेमेस्टर प्रणाली के कारण परीक्षाओं का दायरा बढ़ा है।

‘करोड़ों के निर्माण कार्य पूरे होंगे’

डीयू को नए साल में कई नए कॉलेज और अकादमिक भवन मिलने जा रहे हैं। कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने बताया कि 2000 करोड़ रुपये से अधिक के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। इनमें से अधिकांश 2026 में पूरे हो जाएंगे।

नववर्ष के पहले कार्य दिवस पर डीयू में आयोजित संवाद कार्यक्रम में कुलपति ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों के साथ आने वाले वर्ष की योजनाओं की जानकारी दी। कुलपति ने बताया कि नए वर्ष में वीर सावरकर कॉलेज विश्वविद्यालय को मिल जाएगा। कई अकादमिक भवन तैयार हो जाएंगे। विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। छात्रावास और स्वास्थ्य केंद्र की नई इमारतें भी बनकर तैयार होंगी। उन्होंने कहा कि आईओई की नई इमारत, आईओई छात्रावास, कंप्यूटर सेंटर की नई बिल्डिंग और पुस्तकालय के विस्तार का कार्य चल रहा है।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;