DU : दिल्ली यूनिवर्सिटी में 1 साल के पीजी कोर्स में दाखिले शुरू, 28 कोर्स में एडमिशन का मौका

लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

डीयू में एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले शुरू हो गए हैं। डीयू ने 28 पीजी कोर्स की लिस्ट जारी की है जिसमें एडमिशन शुरू किए गए हैं। यह विज्ञान, मानविकी और भाषा विषयों से जुड़े 28 एक वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए है।

Delhi University
डीयू

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पहली बार एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स में दाखिले शुरू हो गए हैं। डीयू ने 28 पीजी कोर्स की लिस्ट जारी की है जिसमें एडमिशन शुरू किए गए हैं। सीट आवंटन के पहले चरण में अभ्यर्थी छह अगस्त तक आवंटित सीट स्वीकार कर सकेंगे। विश्वविद्यालय की प्रवेश शाखा की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, दाखिला प्रक्रिया विज्ञान, मानविकी और भाषा विषयों से जुड़े 28 एक वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए है।

एक वर्षीय पाठ्यक्रम की पात्रता

एक वर्षीय परास्नातक पाठ्यक्रम में केवल उन्हीं छात्रों को दाखिला मिलेगा जिन्होंने चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के तहत स्नातक चौथे वर्ष की पढ़ाई भी की हो।

पाठ्यक्रमों की जानकारी

इन पाठ्यक्रमों में मानव विज्ञान, जैवरसायन विज्ञान, जैव चिकित्सा विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, गणित, सूक्ष्म जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, सांख्यिकी और प्राणी विज्ञान सहित अन्य विषयों में एमएससी पाठ्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा अरबी, बांग्ला, फ्रेंच, जर्मन, हिस्पैनिक, इतालवी, पंजाबी, फारसी और हिंदी पत्रकारिता में एमए पाठ्यक्रम भी शामिल हैं।

सीट आवंटन और अंतिम तिथि

दाखिला कार्यक्रम के अनुसार, पहले दौर का सीट आवंटन मंगलवार को जारी किया गया था और अभ्यर्थी गुरुवार रात 11 बजकर 59 मिनट तक अपनी आव allotted सीट स्वीकार कर सकते हैं। विभाग और केंद्र आठ अगस्त रात 11 बजकर 59 मिनट तक ऑनलाइन आवेदनों का सत्यापन और अनुमोदन करेंगे।

जिन अभ्यर्थियों के आवेदन स्वीकृत हो जाएंगे, उनके लिए दाखिला शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि नौ अगस्त रात 11 बजकर 59 मिनट तक है।

आधिकारिक सूचना

विश्वविद्यालय ने कहा कि शेष पाठ्यक्रमों के लिए दाखिले की घोषणा अलग से की जाएगी और अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नवीनतम जानकारी के लिए नियमित रूप से दाखिला पोर्टल देखते रहें। ज्ञात हो कि डीयू ने दो वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के कई कोर्स में दाखिला संपन्न किया है।

नई शिक्षा नीति के तहत डीयू ने एक वर्षीय पाठ्यक्रम का प्रारूप विगत वर्ष बनाया था और इस पाठ्यक्रम को इस वर्ष लागू किया है। छात्रों की मांग को देखते हुए विगत में तय सीटों की संख्या में भी जुलाई माह में डीयू ने वृद्धि कर दी है।

कुछ दिन पहले यूजीसी ने दी थी 1 साल के कोर्स को मंजूरी

कुछ दिन पहले विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया था कि वे ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड में एक वर्षीय पोस्टग्रेजुएट (PG) कोर्स शुरू करें। यह प्रावधान राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के प्रावधानों के अनुरूप लागू किया जा रहा है। UGC सचिव श्यामा राठ द्वारा 24 जुलाई को जारी सर्कुलर में कहा गया है कि जो उच्च शिक्षण संस्थान पहले से ही दो वर्षीय मास्टर डिग्री ऑनलाइन या डिस्टेंस मोड में संचालित कर रहे हैं, वे अब पात्र छात्रों के लिए एक वर्षीय मास्टर डिग्री भी शुरू कर सकते हैं। हालांकि इस कोर्स में प्रवेश केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगा जिन्होंने चार वर्षीय स्नातक (Four Year UG Programme) सफलतापूर्वक पूरा किया हो।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।