DU CSAS : डीयू में दाखिले CUET से, विषय 12वीं में पढ़ा होना जरूरी, BA के 100 से ज्यादा कोर्स
DU CSAS Registration 2026 : डीयू यानी दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सीसैस पोर्टल ugadmission.uod.ac.in पर शुरू हो गई है। डीयू के कोर्सेज में दाखिले सीयूईटी यूजी ( CUET UG Score ) से लिए जाएंगे।

DU CSAS Registration 2026 : डीयू यानी दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सीसैस पोर्टल ugadmission.uod.ac.in पर शुरू हो गई है। डीयू के कोर्सेज में दाखिले सीयूईटी यूजी ( CUET UG Score ) से लिए जाएंगे। यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि जिस विषय में ग्रेजुएशन करना चाह रहे हों, वह 12वीं में पढ़ा होना और पास होना अनिवार्य है। डीयू के 67 कॉलेजों में चलाए जा रहे 73 तरह के कोर्स में इसी से दाखिला होगा। इसमें बीए प्रोग्राम के 100 से अधिक कोर्स हैं।
दो चरणों में रजिस्ट्रेशन
रजिस्ट्रेशन दो फेज में होंगे। पहले चरण की शुरुआत हो गई है और आवेदन का लिंक खोल दिया गया है। इसमें छात्रों को ugadmission.uod.ac.in पर जाकर फेज-1 के लिए रजिस्ट्रेशन कराना है। फेज 1 के बाद दूसरा फेज 2 के रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे जिसका शेड्यूल बाद में जारी कर दिया जाएगा। फेज 2 के बाद सीट अलॉटमेंट होगा।
DU CSAS पोर्टल पर पहले फेज के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें
- सबसे पहले ugadmission.uod.ac.in पर जाएं।
- अपने सीयूईटी यूजी 2026 के एप्लीकेशन नंबर की मदद से यहां रजिस्ट्रेशन करें।
- सुरक्षा और डेटा की सटीकता के लिए उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि (DOB), फोटो और हस्ताक्षर जैसी जरूरी जानकारी भारत सरकार के सुरक्षित 'API सेतु' के माध्यम से CUET फॉर्म से स्वतः (ओटो जनरेट ) ले ली जाएगी। इन जानकारियों को बाद में बदला नहीं जा सकेगा।
- सभी डिटेल्स भर जाने के बाद फीस भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
डीयू यूजी एडमिशन 2026 फीस
अनारक्षित, ओबीसी, EWS - 250 रुपये
एससी, एसटी, PwBD कैंडिडेट्स: 100 रुपये
BFA, B.Sc (PE, HE & S) या BA (Hons) म्यूजिक प्रोग्राम के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को 400 रुपये की अतिरिक्त फीस देनी होगी। ईसीए या स्पोर्ट्स सुपरन्यूमरेरी कोटा के तहत एडमिशन लेने वालों को भी हर कोटा के लिए अतिरिक्त 100 रुपये देने होंगे।
दूसरा चरण (Phase II) में क्या क्या भरना है
दूसरे फेज के रजिस्ट्रेशन में छात्रों को कॉलेज व कोर्स की चॉइस फिलिंग करनी होगी। विषय मैपिंग और प्रेफरेंस भरने होंगे।
विषय मैपिंग : फेज I पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को CUET परीक्षा के विषयों का मिलान अपनी कक्षा 12वीं में पढ़े गए विषयों के साथ करना होगा। यह ध्यान रखना बेहद आवश्यक है कि उम्मीदवार को CUET में उन्हीं विषयों का चयन करना है जो उसने 12वीं कक्षा में पढ़े और पास किए हैं।
स्कोर की गणना: इस मैपिंग के आधार पर विश्वविद्यालय उम्मीदवार की प्रोग्राम-विशिष्ट योग्यता की जांच करेगा और उन सभी प्रोग्राम्स के लिए कुल स्कोर की गणना करेगा, जिनके लिए उम्मीदवार योग्य है।
प्रेफरेंस चयन: योग्यता सुनिश्चित होने के बाद उम्मीदवारों को अपनी पसंद के अनुसार 'प्रोग्राम + कॉलेज' की प्राथमिकताएं दर्ज करनी होंगी। फेज II का विस्तृत शेड्यूल विश्वविद्यालय द्वारा जल्द ही घोषित किया जाएगा।
तीसरा चरण - सीट आवंटन - उम्मीदवारों द्वारा CUET (UG) - 2026 में प्राप्त अंकों और उनके द्वारा CSAS पोर्टल पर भरी गई 'प्रोग्राम + कॉलेज' की प्राथमिकताओं के आधार पर सीटें आवंटित की जाएंगी।
सीटों का आवंटन और दाखिला पूरी तरह से उन भाषा , डोमेन-विशिष्ट विषयों और/या जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट (GAT) के संयोजन पर आधारित होगा, जिनमें उम्मीदवार ने CUET (UG) - 2026 की परीक्षा दी है
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


