डीयू में 10 लाख का पैकेज पाने का चांस, रोजगार मेले में 85 कंपनियां करेंगी नौकरियों की बारिश

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

DU के मुताबिक प्लेसमेंट ड्राइव में सबसे अधिक सालाना सैलरी पैकेज 10 लाख रुपये से ज्यादा का है। वहीं, इंटर्नशिप के लिए अधिकतम 60,000 रुपये प्रति माह तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

campus placement
कैंपस प्लेसमेंट

DU Campus Placement : दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के छात्रों के लिए एक बार फिर से बड़ा रोजगार मेला लगने वाला है। डीयू 7 अक्टूबर को प्लेसमेंट ड्राइव 'अवसर 2026' (AVASAR 2026) के दूसरे संस्करण का आयोजन करेगा। इस रोजगार मेले में 85 से अधिक कंपनियां और संस्थान छात्रों को नौकरियों के ऑफर देंगे। अब तक 4,000 से ज्यादा छात्र इस प्लेसमेंट ड्राइव के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। विश्वविद्यालय के डीन ऑफ स्टूडेंट्स वेलफेयर (DSW) कार्यालय के तहत सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (CPC) की ओर से इस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट कार्यक्रम दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस स्थित मल्टीपर्पज हॉल में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इसका आयोजन गेट नंबर 2, जीसी नारंग मार्ग पर किया जाएगा।

विश्वविद्यालय के अनुसार पहले इस कार्यक्रम को जॉब मेला के नाम से जाना जाता था। 'अवसर' नाम करने का मकसद छात्रों को संभावित नियोक्ताओं से जोड़ना और विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी तथा इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराना है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी छात्र हिस्सा ले सकेंगे।

85 से अधिक कंपनियां होंगी शामिल

इस रोजगार मेले में कई प्रमुख कंपनियों और संस्थानों के शामिल होने की उम्मीद है। इनमें स्प्रिक्स जापान (SPRIX Japan), टीच फॉर इंडिया (Teach for India), कोटक लाइफ, पीपीजी फाउंडेशन, इन्फ्लंगियो, सुरासा, डियर सर ई-लर्निंग, कैम्ब्रिज स्कूल, भारती भवन, अनथिंकेबल सॉल्यूशंस, मुथूट फाइनेंस, वर्डिक्टो, कनेक्ट जॉब्स, एलएसएसएसडीसी, इंटेलेक्सिया टेक और हेजलनट साइबोर्ग इंफ्रा सॉल्यूशंस समेत अन्य संगठन शामिल हैं।

10 लाख रुपये से अधिक का सालाना पैकेज

दिल्ली विश्वविद्यालय के मुताबिक इस प्लेसमेंट ड्राइव में सबसे अधिक सालाना सैलरी पैकेज 10 लाख रुपये से ज्यादा का है। वहीं, इंटर्नशिप के लिए अधिकतम 60,000 रुपये प्रति माह तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा।

इंडस्ट्री से सीधा मुखातिब होंगे छात्र

विश्वविद्यालय का कहना है कि यह पहल कंपनियों और विश्वविद्यालय के बीच कॉन्टेक्ट मजबूत करने के साथ ही छात्रों के लिए रोजगार और इंटर्नशिप के अवसर बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस आयोजन से छात्रों को अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले संगठनों के प्रतिनिधियों से सीधे बातचीत करने और अपने शैक्षणिक ज्ञान व कौशल के अनुरूप करियर के अवसर तलाशने का मौका मिलेगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़डीयू में 10 लाख का पैकेज पाने का चांस, 85 कंपनियां करेंगी नौकरियों की बारिश