JEE Main स्कोर से दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीटेक के लिए आवेदन की तिथि आगे बढ़ी, देखें पूरा शेड्यूल
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बीटेक एडमिशन 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 18 जून कर दी है। इसके साथ ही काउंसलिंग और पहले राउंड के सीट अलॉटमेंट का पूरा शेड्यूल भी जारी हो गया है।

DU BTech Admission 2026: देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में से एक 'दिल्ली यूनिवर्सिटी' (DU) से बीटेक (B.Tech) करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए एक बेहद जरूरी और राहत भरी खबर है। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए तीन मुख्य बीटेक प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए चल रही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। यूनिवर्सिटी की एडमिशन ब्रांच द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अब छात्र बदले हुए शेड्यूल के तहत आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही काउंसलिंग और पहले दो राउंड के सीट अलॉटमेंट की तारीखें भी घोषित कर दी गई हैं।
अब किस तारीख तक खुला रहेगा पोर्टल?
डीयू द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक, पहले बीटेक प्रोग्राम में आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून 2026 तय की गई थी। लेकिन छात्रों की सहूलियत को देखते हुए इसे अब आगे बढ़ाकर 18 जून 2026 शाम 04:59 बजे तक कर दिया गया है। जो छात्र किसी वजह से अभी तक फॉर्म नहीं भर पाए थे, वे डीयू के आधिकारिक इंजीनियरिंग पोर्टल engineering.uod.ac.in पर जाकर तुरंत रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। इसके बाद, जिन छात्रों के आवेदनों में कोई गलती हो गई है, उनके लिए 19 जून सुबह 10:00 बजे से 20 जून 2026 शाम 04:59 बजे तक ‘करेक्शन विंडो’ ओपन की जाएगी। इस दौरान छात्र अपने फॉर्म में सुधार कर सकेंगे।
सीट अलॉटमेंट और एडमिशन का पूरा टाइम-टेबल
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने प्रिलिम्स रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ पहले और दूसरे राउंड की काउंसलिंग का पूरा रोडमैप भी साफ कर दिया है। डीयू बीटेक एडमिशन की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट 24 जून 2026 को जारी की जाएगी। छात्रों को इस सीट को स्वीकार करने के लिए 24 जून से 29 जून 2026 तक का समय मिलेगा। इसके बाद फैकल्टी ऑफ टेक्नोलॉजी 30 जून तक डॉक्यूमेंट का ऑनलाइन वेरिफिकेशन करेगी और फीस भुगतान की आखिरी तारीख 1 जुलाई 2026 होगी।
दूसरी सीट अलॉटमेंट लिस्ट 3 जुलाई 2026 को घोषित की जाएगी। छात्रों को सीट स्वीकार करने के लिए 3 जुलाई से 8 जुलाई तक का मौका मिलेगा, जबकि ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तारीख 10 जुलाई 2026 तय की गई है।
एडमिशन के लिए जरूरी योग्यता: JEE Main रैंक
दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) में दाखिला पूरी तरह से एनटीए (NTA) द्वारा आयोजित JEE Main 2026 (Paper-1) की कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) के आधार पर ही होगा। इसके साथ ही, छात्र का 12वीं कक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) में कुल मिलाकर कम से कम 60% अंक (अनारक्षित/EWS के लिए) होना अनिवार्य है, जबकि ओबीसी-एनसीएल को 55% और एससी/एसटी/PwBD छात्रों को 50% अंकों की जरूरत होगी।
आवेदन फीस
आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए यह 1500 रुपये है, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन फीस 1200 रुपये रखी गई है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी सर्वर ट्रैफिक से बचने के लिए आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना अपना फॉर्म जल्द से जल्द सबमिट कर दें।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


