JEE Main स्कोर से दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीटेक के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू; ऐसे करें आवेदन

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपने बीटेक (B.Tech) कोर्स में एडमिशन की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्रों को JEE Main स्कोर के आधार पर एडमिशन मिलेगा। 

JEE Main स्कोर से दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीटेक के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू; ऐसे करें आवेदन

देश के सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक, दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपने बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (B.Tech) कोर्स में एडमिशन की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो छात्र देश की राजधानी में रहकर कोर और आधुनिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। योग्य उम्मीदवार यूनिवर्सिटी के आधिकारिक इंजीनियरिंग एडमिशन पोर्टल engineering.uod.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून, 2026 निर्धारित की गई है।

एडमिशन का मुख्य आधार: जेईई मेन 2026 की रैंक

दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीटेक कोर्सेज में दाखिले के लिए छात्रों को किसी अलग प्रवेश परीक्षा से नहीं गुजरना होगा। एडमिशन के लिए उम्मीदवारों का जेईई मेन 2026 (JEE Main 2026) परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी इन कोर्सेज के लिए सीटों का आवंटन पूरी तरह से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी की गई ऑल इंडिया कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) के आधार पर करेगी। इस प्रक्रिया के माध्यम से छात्र डीयू में मुख्य रूप से तीन लोकप्रिय क्षेत्रों—बीटेक इन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE), इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE), और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE) में दाखिला ले सकते हैं।

कैटेगरी के अनुसार रजिस्ट्रेशन और एलोकेशन फीस

काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए छात्रों को एक गैर-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा। सामान्य (UR), ओबीसी-एनसीएल (OBC-NCL) और ईडब्ल्यूएस (EWS) कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए ₹1,500 तय किए गए हैं। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और दिव्यांग (PwBD) कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए ₹1,200 तय किए गए हैं।

आवेदन करने के आसान स्टेप्स

स्टेप 1: सबसे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के आधिकारिक इंजीनियरिंग पोर्टल engineering.uod.ac.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर पहली बार आवेदन कर रहे छात्र 'New Registration' पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपने जेईई मेन 2026 के एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें। (ध्यान रहे कि आपका नाम और जन्मतिथि बिल्कुल जेईई मेन के रिकॉर्ड से मेल खानी चाहिए)।

स्टेप 4: अपनी सक्रिय ईमेल आईडी (Active Email ID) दर्ज करें, क्योंकि वेरिफिकेशन के लिए आवश्यक ओटीपी (OTP) इसी पर भेजा जाएगा।

स्टेप 5: अपनी सभी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारियां ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक डॉक्यूमेंट (जैसे हालिया पासपोर्ट फोटो, हस्ताक्षर, कक्षा 10वीं/12वीं के सर्टिफिकेट और कैटेगरी सर्टिफिकेट) स्कैन करके अपलोड करें।

स्टेप 6: अपनी श्रेणी के अनुसार तय आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।

स्टेप 7: फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद, भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

डीयू ने छात्रों को सलाह दी है कि अंतिम समय में पोर्टल पर भारी ट्रैफिक से बचने के लिए वे 15 जून की समयसीमा से पहले ही अपना पंजीकरण पूरा कर लें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।