DU Admission 2026: CBSE री-इवैल्यूएशन वाले कैसे करें दिल्ली विश्वविद्यालय में अप्लाई? पढ़े गाइडलाइन
दिल्ली यूनिवर्सिटी की डीन ने कहा कि जिन CBSE कक्षा 12 के छात्रों ने अपने अंकों के री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया है, लेकिन अब तक संशोधित परिणाम या नए अंक प्राप्त नहीं हुए हैं, वे भी DU में एडमिशन प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकते हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने एकेडमिक सेशन 2026-27 के लिए यूजी कोर्सेस में एडमिशन प्रक्रिया का पहला चरण शुरू कर दिया है। यूनिवर्सिटी के 67 कॉलेजों में ऑफर किए जाने वाले 73 प्रोग्राम और 100 से ज्यादा बीए प्रोग्राम में एडमिशन सिर्फ सीयूईटी (यूजी)- 2026 में मिले स्कोर के आधार पर होंगे। इस बीच दिल्ली विश्वविद्यालय ने उन छात्रों के लिए गाडइलाइन जारी कि है, जो CBSE क्लास 12 की री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई किया है।
दिल्ली यूनिवर्सिटी की डीन ने कहा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए, जिन CBSE क्लास 12 के स्टूडेंट्स ने री-इवैल्यूएशन के लिए अप्लाई किया है लेकिन उन्हें अभी तक अपने बदले हुए मार्क्स नहीं मिले हैं। उन्हें CSAS पोर्टल पर अपने री-इवैल्यूएशन से पहले वाले मार्क्स डालने चाहिए। बदले हुए नतीजे आने के बाद वे अपने मार्क्स अपडेट कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि CSAS पोर्टल कई हफ्तों तक खुला रहेगा, जिससे उन्हें बदलाव करने के लिए काफी समय मिलेगा।
इस पोर्टल पर करें रजिस्ट्रेशन
दिल्ली यूनिवर्सिटी की तरफ से कहा गया है कि जो कैंडिडेट कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट में शामिल हुए थे और दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में एडमिशन लेना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम-2026 पोर्टल (https://ugadmission.uod.ac.in) पर खुद को रजिस्टर करें।
डीयू में एडमिशन के लिए फेज 1 के बाद दूसरा फेज 2 के रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे जिसका शेड्यूल बाद में जारी कर दिया जाएगा। फेज 2 के बाद सीट अलॉटमेंट होगा।
DU CSAS पोर्टल पर पहले फेज के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें
सबसे पहले ugadmission.uod.ac.in पर जाएं।
अपने सीयूईटी यूजी 2026 के एप्लीकेशन नंबर की मदद से यहां रजिस्ट्रेशन करें।
सुरक्षा और डेटा की सटीकता के लिए उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि (DOB), फोटो और हस्ताक्षर जैसी जरूरी जानकारी भारत सरकार के सुरक्षित 'API सेतु' के माध्यम से CUET फॉर्म से स्वतः (ओटो जनरेट) ले ली जाएगी। इन जानकारियों को बाद में बदला नहीं जा सकेगा।
सभी डिटेल्स भर जाने के बाद फीस भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
डीयू यूजी एडमिशन 2026 फीस
अनारक्षित, ओबीसी, EWS - 250 रुपये
एससी, एसटी, PWBD कैंडिडेट्स: 100 रुपये
BFA, B.Sc (PE, HE & S) या BA (Hons) म्यूजिक प्रोग्राम के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को 400 रुपये की अतिरिक्त फीस देनी होगी। ईसीए या स्पोर्ट्स सुपरन्यूमरेरी कोटा के तहत एडमिशन लेने वालों को भी हर कोटा के लिए अतिरिक्त 100 रुपये देने होंगे।
फेज 2 में क्या क्या भरना है
दूसरे फेज के रजिस्ट्रेशन में छात्रों को कॉलेज व कोर्स की चॉइस फिलिंग करनी होगी। विषय मैपिंग और प्रेफरेंस भरने होंगे।
विषय मैपिंग : फेज । पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को CUET परीक्षा के विषयों का मिलान अपनी कक्षा 12वीं में पढ़े गए विषयों के साथ करना होगा। यह ध्यान रखना बेहद आवश्यक है कि उम्मीदवार को CUET में उन्हीं विषयों का चयन करना है जो उसने 12वीं कक्षा में पढ़े और पास किए हैं।
स्कोर की गणनाः इस मैपिंग के आधार पर विश्वविद्यालय उम्मीदवार की प्रोग्राम-विशिष्ट योग्यता की जांच करेगा और उन सभी प्रोग्राम्स के लिए कुल स्कोर की गणना करेगा, जिनके लिए उम्मीदवार योग्य है।
प्रेफरेंस चयनः योग्यता सुनिश्चित होने के बाद उम्मीदवारों को अपनी पसंद के अनुसार 'प्रोग्राम + कॉलेज' की प्राथमिकताएं दर्ज करनी होंगी। फेज ॥ का विस्तृत शेड्यूल विश्वविद्यालय द्वारा जल्द ही घोषित किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


