DU : दिल्ली विश्वविद्यालय में BA LLB और BBA LLB कोर्स में 1 जून से दाखिले, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

Pankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

डीयू ने लिए बीए एलएलबी (ऑनर्स) और बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) पाठ्यक्रमों में दाखिले का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहली सीट आवंटन सूची 1 जून को जारी होगी। 21 मई 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

DU : दिल्ली विश्वविद्यालय में BA LLB और BBA LLB कोर्स में 1 जून से दाखिले, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीए एलएलबी (ऑनर्स) और बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) पाठ्यक्रमों में दाखिले का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के अनुसार, पहली सीट आवंटन सूची 1 जून को जारी होगी और उसी दिन से दाखिला प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक, पहली सूची में सीट पाने वाले अभ्यर्थियों को 1 जून से 3 जून रात 11:59 बजे तक सीट स्वीकार करनी होगी। इसके बाद विधि संकाय 4 जून शाम 4:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन का सत्यापन और अनुमोदन करेगा। पहली सूची में चयनित छात्रों के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 6 जून शाम 4:59 बजे निर्धारित की गई है।

दूसरी सूची 10 जून को जारी होगी

दूसरे चरण की सीट आवंटन सूची 10 जून को जारी की जाएगी। चयनित अभ्यर्थी 10 से 12 जून तक सीट स्वीकार कर सकेंगे। आवेदन सत्यापन 13 जून तक और शुल्क भुगतान 15 जून शाम 4:59 बजे तक करना होगा। विश्वविद्यालय ने छात्रों को समयसीमा के भीतर सभी प्रक्रियाएं पूरी करने की सलाह दी है। इस वर्ष भी पूरी दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है।

आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

अभ्यर्थियों को राहत देते हुए विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 21 मई 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। दाखिला शाखा की ओर से जारी सूचना के अनुसार, पहले से आवेदन कर चुके छात्रों को सुधार का अवसर भी मिलेगा। सुधार विंडो 22 मई सुबह 10 बजे से 23 मई रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी। इस दौरान छात्र अपने आवेदन पत्र में जरूरी बदलाव कर सकेंगे।

प्रश्नपत्र का शीर्षक सही, लेकिन सवाल अलग मिले

दिल्ली विश्वविद्यालय में सोमवार को आयोजित परीक्षा के दौरान बड़ी गड़बड़ी सामने आई। छात्रों को दिए गए प्रश्नपत्र का शीर्षक तो सही था, लेकिन उसमें पूछे गए सवाल किसी दूसरे विषय से संबंधित थे। घटना के बाद छात्रों में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई।

जानकारी के अनुसार, सोमवार को विश्वविद्यालय में करीब 600 प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं आयोजित हुई थीं। सुबह की पाली में एक पेपर देर से पहुंचा, जबकि शाम की पाली में कॉमर्स चौथे वर्ष के डिसिप्लीन स्पेसिफिक इलेक्टिव पेपर में गड़बड़ी सामने आई। करीब 50 छात्रों ने इवेंट मैनेजमेंट विषय चुना था, लेकिन प्रश्नपत्र में ‘इमोशनल इंटेलिजेंस और स्ट्रेस मैनेजमेंट’ से जुड़े प्रश्न पूछे गए थे। गलती सामने आने के बाद संबंधित कॉलेजों ने तुरंत परीक्षा शाखा को सूचना दी। इसके बाद परीक्षा शाखा ने कॉमर्स विभाग से संपर्क कर मामले की जांच शुरू की। विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रश्नपत्र परीक्षा शाखा नहीं, बल्कि संबंधित विभाग तैयार करता है। छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए उन्हें पुनः परीक्षा का अवसर दिया जाएगा।

जामिया में तीन सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग की ओर से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) पर तीन सप्ताह का अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। ‘शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग 2026’ का चौथा संस्करण 30 जून से 17 जुलाई तक चलेगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।