
DTU Vacancy : डीटीयू में 66 नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती, कल अंतिम तिथि
दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) ने 66 गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) ने 66 गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2025 है।
गैर-शैक्षणिक, कुल पद : 66
(पद के अनुसार रिक्तियां)
- जू. ऑफिस असिस्टेंट, पद : 50
योग्यता
किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री हो। कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मनिट की गति हो।
वेतनमान : 19,000 रुपये।
डाटा एंट्री ऑपरेटर, पद : 16
योग्यता
किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री हो। कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मनिट की गति हो। संबंधित क्षेत्र में दो वर्ष का काम करने का अनुभव हो।
वेतनमान : 22,500 रुपये।
आयु सीमा
अधिकतम 30 वर्ष से कम हो। आयु सीमा की गणना 30 नवंबर 2025 के आधार पर होगी।
अधिकतम आयु में एससी/एसटी वर्ग को पांच वर्ष, ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष, दिव्यांगों को 10 वर्ष की छूट होगी।
चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर का चयन होगा।
आवेदन शुल्क
1500 रुपये। एससी/एसटी वर्ग, ईडब्लूएस और दिव्यांगों के लिए 750 रुपये देय है।
शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ यूपीआई या इंटरनेट बैंकिंग से ऑनलाइन करना होगा।
वेबसाइट : https://dtu.ac.in





