Hindi Newsकरियर न्यूज़DSSSB Vacancy 2025: DSSB Delhi TGT Recruitment apply today BEd and ctet Delhi govt school vacancies
DSSSB Vacancy : दिल्ली में 5346 टीजीटी शिक्षकों की भर्ती के आवेदन आज से, एक चरण होगी परीक्षा

DSSSB Vacancy : दिल्ली में 5346 टीजीटी शिक्षकों की भर्ती के आवेदन आज से, एक चरण होगी परीक्षा

संक्षेप:

DSSSB Vacancy 2025: डीएसएसएसबी ने टीजीटी शिक्षक के 5346 पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। आवेदन प्रक्रिया आज आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर शुरू होगी।

Oct 09, 2025 08:47 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

DSSSB Vacancy 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ( डीएसएसएसबी) की ओर से सरकारी स्कूलों में टीजीटी शिक्षकों के 5346 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रकिया आज 9 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के तहत गणित, अंग्रेजी, एसएसटी, हिंदी, संस्कृत, उर्दू समेत विभिन्न विषयों के लिए कुल 5,346 वैकेंसी भरी जाएंगी। आवेदन की अंतिम तिथि 7 नवंबर 2025 है। चयन केवल एक चरण की लिखित परीक्षा से होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पोस्ट कोड , पद और वैकेंसी

55/25 टीजीटी (गणित) पुरुष 744

56/25 टीजीटी (गणित) महिला 376

57/25 टीजीटी (अंग्रेजी) पुरुष 869

58/25 टीजीटी (अंग्रेजी) महिला 104

59/25 टीजीटी (सामाजिक विज्ञान) पुरुष 310

60/25 टीजीटी (सामाजिक विज्ञान) महिला 92

61/25 टीजीटी (प्राकृतिक विज्ञान) पुरुष 630

62/25 टीजीटी (प्राकृतिक विज्ञान) महिला 502

63/25 टीजीटी (हिंदी) पुरुष 420

64/25 टीजीटी (हिंदी) महिला 134

65/25 टीजीटी (संस्कृत) पुरुष 342

66/25 टीजीटी (संस्कृत) महिला 416

67/25 टीजीटी (उर्दू) पुरुष 45

68/25 टीजीटी (उर्दू) महिला 116

69/25 टीजीटी (पंजाबी) पुरुष 67

70/25 टीजीटी (पंजाबी) महिला 160

71/25 ड्रॉइंग टीचर 527

72/25 विशेष शिक्षा शिक्षक 120

कुल रिक्तियां 5,346

योग्यता

- संबधित विषय के साथ ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन (कम से कम 50 फीसदी अंक होना जरूरी)। संबंधित विषय ग्रेजुएशन में कम से कम दो वर्ष पढ़ा होना जरूरी। इसके अलावा, बीएड की डिग्री और सीटेट उत्तीर्ण भी होना जरूरी है। ड्राइंग विषय के लिए बीएड की डिग्री और सीटेट नहीं मांगा गया है।

ड्राइंग टीचर के लिए योग्यता

भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय/संस्थान से ड्राइंग/पेंटिंग/मूर्तिकला/ग्राफिक कला में पांच वर्षीय डिप्लोमा।

या

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ड्राइंग और पेंटिंग/ललित कला में स्नातकोत्तर उपाधि।

या

ड्राइंग/पेंटिंग/ललित कला में स्नातक उपाधि और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से पेंटिंग/ललित कला में दो वर्षीय फुल टाइम डिप्लोमा।

आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा में एससी व एसटी वर्ग को पांच वर्ष एवं ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।

वेतन

लेवल-7, 44,900 से 1,42,400 रुपये प्रतिमाह का वेतन दिया जाएगा।

चयन - केवल एक चरण में परीक्षा होगी (टियर-1)। नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 (चौथाई अंक) काटा जाएगा। लिखित परीक्षा के बाद पद के मुताबिक स्किल टेस्ट हो सकता है।

ये भी पढ़ें:दिल्ली पुलिस में 12वीं पास के लिए हेड कांस्टेबल के 509 पदों पर भर्ती

मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स

सामान्य/ईडब्ल्यूएस : 40 फीसदी

अन्य पिछड़ा वर्ग (दिल्ली) : 35 फीसदी

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग : 30 फीसदी

आवेदन फीस - 100 रुपये

सभी वर्गों की महिलाओं, एससी, एसटी व दिव्यांग वर्ग के लिए कोई फीस नहीं।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।