DSSSB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी पाने का गोल्डन चांस, DSSSB ने निकाली बंपर वैकेंसी, सैलरी ₹1.42 लाख तक

Prachi लाइव हिन्दुस्तान
share

Govt Jobs In Delhi 2026: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बंपर भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में कुल 1,979 पदों को भरा जाएगा।

DSSSB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी पाने का गोल्डन चांस, DSSSB ने निकाली बंपर वैकेंसी, सैलरी ₹1.42 लाख तक

DSSSB New Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं और शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए दिल्ली से एक बहुत ही शानदार खबर आई है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक श्रेणी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस बंपर भर्ती अभियान के माध्यम से संगठन में कुल 1,979 पदों को भरा जाएगा। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए अर्हता रखते हैं, वे तय समय सीमा के भीतर बोर्ड के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें: डायरी में नोट कर लें ये शेड्यूल

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 16 जून, 2026 (दोपहर 12:00 बजे से) तय की गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई, 2026 (रात 11:59 बजे तक) निर्धारित की गई है। बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आखिरी समय में वेबसाइट पर होने वाले भारी रश और सर्वर डाउन जैसी तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए शुरुआती दिनों में ही अपना पंजीकरण पूरा कर लें।

किन-किन विभागों और पदों पर मिलेगी नौकरी?

इस भर्ती प्रक्रिया (Advt No. 03/2026) के तहत दिल्ली सरकार के विभिन्न प्रतिष्ठित विभागों, जैसे—फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, शिक्षा निदेशालय, न्यू दिल्ली म्युनिसिपल काउंसिल (NDMC), सूचना प्रौद्योगिकी और श्रम विभाग में नियुक्तियां की जाएंगी। कुल 1,979 रिक्तियों में से मुख्य आकर्षण शिक्षक पद हैं, जिनके लिए कुल 1,436 सीटें आरक्षित हैं। TGT कंप्यूटर साइंस के लिए सबसे अधिक 675 पद निकाले गए हैं। स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी) के तहत 450 पदों पर भर्ती होगी। TGT स्पेशल एजुकेशन टीचर के लिए 163 पद विज्ञापित हैं। डोमेस्टिक साइंस टीचर के लिए 129 पद तय किए गए हैं। इसके अलावा जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (JSA), डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट, सब-स्टेशन अप्रेंटिस और इलेक्ट्रिकल ओवरसियर जैसे तकनीकी व वैज्ञानिक पद भी शामिल हैं।

आवेदन शुल्क

समान्य रूप से आवेदन करने वाले जनरल (UR), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क मात्र ₹100 (सौ रुपये) निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को यह शुल्क केवल SBI e-pay के माध्यम से ही ऑनलाइन चुकाना होगा, किसी अन्य माध्यम से किया गया भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा। बोर्ड ने महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांगजनों (PwBD) और पूर्व सैनिकों (Ex-Servicemen) को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी है, यानी इन्हें कोई फीस नहीं देनी होगी।

सैलरी

चुने गए उम्मीदवारों को पद के अनुसार शानदार वेतनमान मिलेगा। टीजीटी शिक्षकों का प्रारंभिक मूल वेतन ₹44,900 से ₹1,42,400 (पे लेवल-7) के बीच होगा, जो दिल्ली जैसे शहर में एक बेहतरीन लाइफस्टाइल की गारंटी देता है। इच्छुक उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता (जैसे ग्रेजुएशन, बी.एड या सीटीईटी) की जानकारी के लिए dsssb.delhi.gov.in पर उपलब्ध मुख्य नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।