JOBS: दिल्ली में 10वीं पास के भर्ती, सफाई कर्मचारी और चौकीदार के पदों पर आज से आवेदन शुरू
आयोग ने इस भर्ती के लिए हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया था। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, योग्य उम्मीदवार 13 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से वेबसाइट https://dsssbonline.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

दिल्ली में 10वीं पास के लिए नौकरी पाने का शानदार मौका है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड यानी DSSSB ने चौकीदार और सफाई कर्मचारी के पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया आज यानी 13 अक्टूबर से शुरू हो रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चुने हुए उम्मीदवारों को दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट और सेशन कोर्ट में काम करना होगा। यहीं इनकी नियुक्ति होगी।
कितने बजे से शुरू होगा आवेदन
आयोग ने इस भर्ती के लिए हाल ही में नोटिफिकेशन जारी किया था। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, योग्य उम्मीदवार 13 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे से वेबसाइट https://dsssbonline.nic.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 नवंबर 2026 रात 11 बजे तक है। इसके बाद आवेदन का लिंक बंद कर दिया जाएगा।
कितने पदों पर है भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत चौकीदार और सफाई कर्मचारी के 25 पदों पर भर्ती होनी है। इसमें सफाईकर्मी के 10 पद और चौकीदार के लिए 15 पद शामिल है। इन दोनों पदों पर ग्रुप सी पे स्केल लेवल पर मंथली सैलरी मिलेगी। बेसिक सैलरी के अलावा सरकारी नियमों के मुताबिक वेतन भत्ते और सुविधाएं का फायदा भी मिलेगा।
योग्यता
डीएसएसबी के सफाई कर्मचारी और चौकीदार के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।
आयु सीमा
यहां आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 साल निर्धारित की गई है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी गई है। उम्र सीमा में ओबीसी अभ्यर्थियों को 03 साल, एससी/एसटी को 05 साल, पीडब्ल्यूबीडी को 10-15 साल का छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती अभियान के तहत अप्लाई करने की फीस 100 रुपये है। महिला और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी कैंडिडेट्स को इस फीस से भी छूट दी गई है। इस श्रेणी के अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। एप्लिकेशन फीस का SBI ई-पे के जरिए सबमिट होगी। इसके अलावा अन्य किस भी मोड में पेमेंट असेप्ट नहीं होगी।
DSSSB भर्ती 2026 के लिए ऐसे करें आवेदन
1. आवेदन के लिए लिंक एक्टिव होने के बाद सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://dsssbonline.nic.in/ पर जाएं।
2. इसके बाद होमपेज पर DSSSB Safai Karmchari, Chawkidar Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
3. अब अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दिए जाएंगे।
4.इन लॉगिन डिटेल्स की मदद से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां भरें।
5. आवश्यक दस्तावेजों को निर्धारित फॉर्मेट में स्कैन करके अपलोड करें।
6. यदि आवेदन शुल्क लागू है, तो उसका भुगतान करें।
7. इकके बाद आखिर में भरी गई सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें और फॉर्म सबमिट कर दें।
8. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट या उसकी कॉपी सुरक्षित रख लें।
jobs
भर्ती के नोटिफिकेशन के लिए यहां करें क्लिक-
https://dsssb.delhi.gov.in/sites/default/files/DSSSB/circulars-orders/final_advt_05_2026_1.pdf
जानें कैसे होगा चयन
सफाई कर्मचारी और चौकीदार के पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप के कुल 100 सवाल पूछे जाएंगे। इनमें अंग्रेजी, हिंदी, सामान्य ज्ञान और अंकगणित से 25-25 प्रश्न शामिल होंगे। लिखित परीक्षा के आधार पर रिक्त पदों की संख्या से 10 गुना अधिक उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। साक्षात्कार कुल 15 अंकों का होगा, जिसका आयोजन जिला एवं सत्र न्यायालय कार्यालय की ओर से किया जाएगा।
निगेटिव मार्किंग भी होगी
बता दें कि लिखित परीक्षा में क्वालिफाई करने के लिए अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 50 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। वहीं, ओबीसी (दिल्ली), एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और ईएसएम वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सवालों के जवाब सावधानीपूर्वक देने चाहिए।

