DSSSB PRT Vacancy : 1180 पदों पर प्राइमरी टीचरों की भर्ती, आज आवेदन की लास्ट डेट, DElEd व CTET अनिवार्य
DSSSB Primary Teacher Recruitment 2025 : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (डीएसएसएसबी) की ओर से प्राइमरी टीचर (पीआरटी या असिस्टेंट टीचर )के 1180 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आज 16 अक्टूबर 2025 आवेदन की अंतिम तिथि है।
DSSSB Primary Teacher Recruitment 2025 : दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (डीएसएसएसबी) की ओर से प्राइमरी टीचर (पीआरटी या असिस्टेंट टीचर )के 1180 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आज 16 अक्टूबर 2025 आवेदन की अंतिम तिथि है। जिन योग्य व इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.gov.in पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। रिक्तियों में 502 पद अनारक्षित हैं। 306 पद ओबीसी, 137 ईडब्ल्यूएस, 166 एससी और 69 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
शैक्षणिक योग्यता-
1. किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा बारहवीं न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ या समकक्ष योग्यता प्राप्त की होनी चाहिए।
2. एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त न्यूनतम 02 वर्ष की अवधि का डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड)/ईटीई / जेबीटी / डायट / चार वर्षीय बीएलएड (चाहे किसी भी नाम से जाना जाए)।
3. उम्मीदवारों ने सीबीएसई द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी ) पास किया होना चाहिए।
4. सेकेंडरी लेवल पर हिंदी या उर्दू या पंजाबी या अंग्रेजी विषय के रूप में उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु सीमा-
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
सैलरी-
इन पदों पर चयनित सभी उम्मीदवारों को हर महीने पे लेवल-6 के आधार पर 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये की सैलरी दी जाएगी।
एप्लिकेशन फीस-
आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरने के लिए 100 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी, PwBD और एक्स-सर्विसमैन को आवेदन करने के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी।

लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी




