Hindi Newsकरियर न्यूज़DSSSB PRT Vacancy 2025 for 1180 primary teachers Delhi government school PRT teacher recruitment
DSSSB PRT Vacancy 2025: दिल्ली में प्राइमरी टीचर के 1180 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 17 सितंबर से भरें आवेदन फॉर्म

DSSSB PRT Vacancy 2025: दिल्ली में प्राइमरी टीचर के 1180 पदों पर निकली बंपर भर्ती, 17 सितंबर से भरें आवेदन फॉर्म

संक्षेप:

Latest Sarkari Teacher Bharti 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (DSSSB) की ओर से प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक (PRT) पदों युवाओं के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2025 से शुरू होगी।

Wed, 10 Sep 2025 09:55 PMPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

DSSSB PRT Notification 2025: अगर आप भी सरकारी टीचर बनना चाहते हैं और वैकेंसी का इंतजार कर रहे हैं तो आप के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है, दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (DSSSB) की ओर से प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक (PRT) पदों युवाओं के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आधिकारिक नोटिस के अनुसार भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर 2025 से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2025 तय की गई है। आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.gov.in पर जाना होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1180 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। रिक्तियों में 502 पद अनारक्षित हैं। 306 पद ओबीसी, 137 ईडब्ल्यूएस, 166 एससी और 69 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

शैक्षणिक योग्यता-

1. किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा बारहवीं न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ या समकक्ष योग्यता प्राप्त की होनी चाहिए।

2. एनसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त न्यूनतम 02 वर्ष की अवधि का डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड)/ETE/JBT/DIET/B.El.Ed (चाहे किसी भी नाम से जाना जाए)।

3. उम्मीदवारों ने सीबीएसई द्वारा आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) उत्तीर्ण की होनी चाहिए।

4. सेकेंडरी लेवल पर हिंदी या उर्दू या पंजाबी या अंग्रेजी विषय के रूप में उत्तीर्ण होना चाहिए।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरूर चेक करें।

DSSSB PRT Notification 2025 Pdf Direct Link

आयु सीमा-

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

सैलरी-

इन पदों पर चयनित सभी उम्मीदवारों को हर महीने पे लेवल-6 के आधार पर 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये की सैलरी दी जाएगी।

एप्लिकेशन फीस-

आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म भरने के लिए 100 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना है। महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी, PwBD और एक्स-सर्विसमैन को आवेदन करने के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी।

ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।