
DSSSB Vacancy : दिल्ली सरकार में 10वीं पास के लिए MTS के 714 पदों पर भर्ती, सिर्फ एक चरण में परीक्षा
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने एमटीएस के 714 पदों पर भर्ती निकाली है। 10वीं पास अभ्यर्थी 17 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। खास बात यह है कि इसमें सिंगल टियर एग्जाम होगा। सिर्फ एक चरण में लिखित परीक्षा होगा।
DSSSB MTS Vacancy 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में एमटीएस यानी मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। एमटीएस के 714 पदों के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी 17 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 के बीच ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को dsssbonline.nic.in पर जाकर एप्लाई करना होगा। रिक्तियों में 302 पद अनारक्षित हैं। ओबीसी के लिए 212, एससी 70, एसटी 53 और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 77 पद आरक्षित हैं। डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें सिंगल टियर एग्जाम होगा। सिर्फ एक चरण में लिखित परीक्षा होगा।
आयु सीमा - 18 से 27 वर्ष। ओबीसी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष और एससी एसटी को 5 वर्ष की छूट मिलेगी। आयु की गणना 15 जनवरी 2026 से होगी।
शैक्षणिक योग्यता - मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास। शैक्षणिक योग्यता की गणना 15 जनवरी 2026 से होगी।
चयनितों को कितना वेतनमान मिलेगा - 18,000 – 56,900/- (पे लेवल -1), ग्रुप सी
चयन कैसे होगा
सिर्फ एक चरण में लिखित परीक्षा होगी। दो घंटे की परीक्षा में 200 अंकों के 200 एमसीक्यू टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर 2 घंटे का होगा। पेपर में जनरल अवेयरनेस, जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग, अरिथमेटिकल व न्यूमेरिकल एबिलिटी, हिंदी भाषा व कॉम्पीहेंशन, इंग्लिश लेंग्वेज व कॉम्प्रीहेंशन से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। हर विषय से 40-40 प्रश्न पूछे जाएंगे।
नेगेटिव मार्किंग लागू होगी और हर गलत जवाब के लिए 0.25 मार्क्स काटे जाएंगे।
स्किल टेस्ट भी होगा
जॉब की जरूरत के हिसाब से स्किल टेस्ट / एंड्योरेंस टेस्ट / ड्राइविंग टेस्ट / ट्रेड टेस्ट लिया जाएगा।
मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स
बोर्ड ने क्वालिटी वाला सिलेक्शन पाने और सबसे अच्छे टैलेंट को भर्ती करने के लिए अलग-अलग कैटेगरी (UR/SC/ST/OBC/EWS/PwBD/ESM) के लिए ये मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स तय किए हैं:-
जनरल/ईडब्ल्यूएस :40 फीसदी
ओबीसी (दिल्ली) :35 फीसदी
एससी, एसटी, दिव्यांग :30 फीसदी
आवेदन फीस
जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए : 100/ रुपये
एससी एसटी दिव्यांग : 0
सभी महिला कैटेगरी : 0





