Hindi Newsकरियर न्यूज़DSSSB MTS Vacancy 2025: apply online form DSSB Delhi Government MTS Recruitment 714 vacancies 10th pass
DSSSB MTS Vacancy 2025: दिल्ली में एमटीएस के 714 पदों पर भर्ती, आवेदन आज से dsssbonline.nic.in पर शुरू

DSSSB MTS Vacancy 2025: दिल्ली में एमटीएस के 714 पदों पर भर्ती, आवेदन आज से dsssbonline.nic.in पर शुरू

संक्षेप:

DSSSB MTS Vacancy 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में एमटीएस यानी मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज 17 दिसंबर से शुरू कर दी है। 

Dec 17, 2025 02:05 pm ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

DSSSB MTS Vacancy 2025: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में एमटीएस यानी मल्टी टास्किंग स्टाफ के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज 17 दिसंबर से शुरू कर दी है। एमटीएस के 714 पदों के लिए 10वीं पास अभ्यर्थी 15 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवारों को dsssbonline.nic.in पर जाकर एप्लाई करना होगा। रिक्तियों में 302 पद अनारक्षित हैं। ओबीसी के लिए 212, एससी 70, एसटी 53 और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 77 पद आरक्षित हैं। डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें सिंगल टियर एग्जाम होगा। सिर्फ एक चरण में लिखित परीक्षा होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आयु सीमा - 18 से 27 वर्ष। ओबीसी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष और एससी एसटी को 5 वर्ष की छूट मिलेगी। आयु की गणना 15 जनवरी 2026 से होगी।

शैक्षणिक योग्यता - मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास। शैक्षणिक योग्यता की गणना 15 जनवरी 2026 से होगी।

चयनितों को कितना वेतनमान मिलेगा - 18,000 – 56,900/- (पे लेवल -1), ग्रुप सी

चयन कैसे होगा

सिर्फ एक चरण में लिखित परीक्षा होगी। दो घंटे की परीक्षा में 200 अंकों के 200 एमसीक्यू टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर 2 घंटे का होगा। पेपर में जनरल अवेयरनेस, जनरल इंटेलिजेंस व रीजनिंग, अरिथमेटिकल व न्यूमेरिकल एबिलिटी, हिंदी भाषा व कॉम्पीहेंशन, इंग्लिश लेंग्वेज व कॉम्प्रीहेंशन से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। हर विषय से 40-40 प्रश्न पूछे जाएंगे।

नेगेटिव मार्किंग लागू होगी और हर गलत जवाब के लिए 0.25 मार्क्स काटे जाएंगे।

स्किल टेस्ट भी होगा

जॉब की जरूरत के हिसाब से स्किल टेस्ट / एंड्योरेंस टेस्ट / ड्राइविंग टेस्ट / ट्रेड टेस्ट लिया जाएगा।

मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स

बोर्ड ने क्वालिटी वाला सिलेक्शन पाने और सबसे अच्छे टैलेंट को भर्ती करने के लिए अलग-अलग कैटेगरी (UR/SC/ST/OBC/EWS/PwBD/ESM) के लिए ये मिनिमम क्वालिफाइंग मार्क्स तय किए हैं:-

जनरल/ईडब्ल्यूएस :40 फीसदी

ओबीसी (दिल्ली) :35 फीसदी

एससी, एसटी, दिव्यांग :30 फीसदी

आवेदन फीस

जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के लिए : 100/ रुपये

एससी एसटी दिव्यांग : 0

सभी महिला कैटेगरी : 0

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।