10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए सरकारी नौकरियां, ड्राइवर से लेकर नेटवर्क एडमिन तक मौके

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

DSSC Wellington Recruitment 2026 के तहत 78 ग्रुप ‘सी’ सिविलियन पदों पर भर्ती निकली है। 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा और ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए सरकारी नौकरियां, ड्राइवर से लेकर नेटवर्क एडमिन तक मौके

अगर आप केंद्र सरकार की नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए शानदार मौका साबित हो सकती है। तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज यानी DSSC ने ग्रुप ‘सी’ सिविलियन पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 78 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। खास बात यह है कि इसमें 10वीं पास, 12वीं पास, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट और टेक्निकल डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग पद रखे गए हैं। रोजगार समाचार में प्रकाशित नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवारों को आवेदन ऑफलाइन माध्यम से भेजना होगा।

किन पदों पर होगी भर्ती

DSSC की इस भर्ती में लोअर डिवीजन क्लर्क, सिविलियन मोटर ड्राइवर, मल्टी टास्किंग स्टाफ, स्टेनोग्राफर ग्रेड-II, सुपरवाइजर नेटवर्किंग, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर, हार्डवेयर एडमिनिस्ट्रेटर, लाइनमैन, बोट बिल्डर और टेक्निकल अटेंडेंट प्रिंटिंग मशीन ऑपरेटर जैसे पद शामिल किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 38 पद मल्टी टास्किंग स्टाफ यानी MTS के लिए रखे गए हैं। इसके अलावा ड्राइवर के 13 और LDC के 9 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह सभी पद स्थायी केंद्रीय सरकारी नौकरी की श्रेणी में आते हैं।

कितनी मिलेगी सैलरी

इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार वेतन मिलेगा। अलग-अलग पदों के हिसाब से सैलरी लेवल-1 से लेकर लेवल-5 तक तय की गई है। शुरुआती वेतन करीब 18 हजार रुपये से शुरू होकर 92 हजार रुपये तक जा सकता है। इसके साथ सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले अन्य भत्तों का फायदा भी उम्मीदवारों को मिलेगा।

कौन कर सकता है आवेदन

भर्ती में हर पद के लिए अलग योग्यता तय की गई है। लोअर डिवीजन क्लर्क और स्टेनोग्राफर पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। ड्राइवर पद के लिए 12वीं के साथ हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस और दो साल का अनुभव मांगा गया है। MTS पद के लिए केवल 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं नेटवर्किंग और हार्डवेयर से जुड़े पदों के लिए इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन, नेटवर्किंग या संबंधित क्षेत्र में डिग्री और अनुभव जरूरी रखा गया है।

आयु सीमा और छूट

अधिकांश पदों के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। वहीं MTS और टेक्निकल अटेंडेंट पदों के लिए अधिकतम उम्र 25 साल तय की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी। OBC उम्मीदवारों को 3 साल और SC/ST उम्मीदवारों को 5 साल की छूट मिलेगी। दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को भी नियमों के अनुसार अतिरिक्त राहत दी जाएगी।

आवेदन फीस और जरूरी नियम

इस भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों को 100 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना होगा। यह फीस वापस नहीं की जाएगी। डिमांड ड्राफ्ट “DSSC Direct Recruitment 2026” के नाम से बनवाना होगा। DSSC ने साफ कहा है कि आवेदन फॉर्म हाथ से नहीं भरा जाना चाहिए। उम्मीदवारों को फॉर्म टाइप करके रंगीन प्रिंट निकालना होगा। बिना फोटो, बिना हस्ताक्षर और अधूरे दस्तावेजों वाले आवेदन सीधे खारिज कर दिए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग, अंग्रेजी और संबंधित ट्रेड से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इसके बाद कुछ पदों के लिए स्किल टेस्ट भी आयोजित किया जाएगा, जैसे टाइपिंग टेस्ट, स्टेनो टेस्ट और ड्राइविंग टेस्ट। आखिर में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा और आधार कार्ड के जरिए बायोमेट्रिक जांच भी की जाएगी।

आवेदन कैसे करना है

उम्मीदवारों को DSSC की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करना होगा। फॉर्म भरने के बाद सभी जरूरी दस्तावेज, फोटो, हस्ताक्षर और 100 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट लगाकर डाक के जरिए भेजना होगा। आवेदन इस पते पर भेजे जाएंगे: “The Commandant, Defence Services Staff College, Wellington (Nilgiris) – 643231, Tamil Nadu।” उम्मीदवारों को लिफाफे के ऊपर संबंधित पद का नाम भी साफ-साफ लिखना होगा।

आवेदन करते समय इन गलतियों से बचें

DSSC ने उम्मीदवारों को कई जरूरी चेतावनियां भी दी हैं। अगर आवेदन फॉर्म हाथ से भरा गया, फोटो नहीं लगाया गया, हस्ताक्षर नहीं किए गए या जरूरी दस्तावेज नहीं लगाए गए, तो आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। इसके अलावा OBC और EWS उम्मीदवारों को नया प्रमाणपत्र लगाना होगा, जो 01 अप्रैल 2025 के बाद जारी हुआ हो। उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना होगा कि हर पद के लिए अलग आवेदन और अलग डिमांड ड्राफ्ट भेजना जरूरी है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।