DSP Anju Yadav: 21 की उम्र में शादी, 24 में बनीं मां; पति की मौत के बाद ऐसे बनीं DSP

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

राजस्थान में डीएसपी के पद पर तैनात अंजू यादव की कहानी इसी विश्वास की मिसाल है। एक समय ऐसा था कि तैयारी शुरू करने से पहले अंजू यादव को आरएएस का फुल फॉर्म भी पता नहीं था। हालात इतने खराब थे कि आंखों के आंसू सूख चुके थे। लेकिन ऐसे कठिन हालात में हार नहीं मानी और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की।

dsp anju yadav success story married at 21 became mother at 24 husband death to Rajasthan dsp journey
राजस्थान डीएसपी अंजू यादव सक्सेस स्टोरी

कहते हैं कि सपनों की कोई उम्र नहीं होती और न ही परिस्थितियां उन्हें रोक सकती हैं। अगर हौसला मजबूत हो, तो घर की चारदीवारी से निकलकर भी ऊंची उड़ान भरी जा सकती है। राजस्थान में डीएसपी के पद पर तैनात अंजू यादव की कहानी इसी विश्वास की मिसाल है। एक समय ऐसा था कि तैयारी शुरू करने से पहले अंजू यादव को आरएएस का फुल फॉर्म भी पता नहीं था। हालात इतने खराब थे कि आंखों के आंसू सूख चुके थे। लेकिन ऐसे कठिन हालात में हार नहीं मानी और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की। डीएसपी बनने तक उनका सफर आसान नहीं था।

अंजू यादव की जर्नी

हरियाणा के एक साधारण किसान परिवार से आने वाली अंजू यादव ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर सफलता की नई मिसाल कायम की है। आज वह राजस्थान में डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP) के पद पर कार्यरत हैं। सितंबर 2025 में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद उन्होंने आधिकारिक रूप से राजस्थान पुलिस सेवा (RPS) में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में जिम्मेदारी संभाली। अंजू ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) परीक्षा 2021 में विधवा श्रेणी के तहत शानदार प्रदर्शन करते हुए 1725वीं रैंक हासिल की थी। इस परीक्षा का परिणाम वर्ष 2023 में घोषित किया गया था।

कौन है अंजू यादव

अंजू यादव का जन्म 1988 में हरियाणा के धौलेड़ा नाम के एक गांव में हुआ था। उनके पिता लालाराम यादव एक किसान हैं और मां सुशीला देवी गृहणी हैं। अंजू की पढ़ाई किसी बड़े पब्लिक स्कूल से नहीं, बल्कि गांव के सरकारी स्कूल में हुई है। 12वीं तक सरकारी स्कूल से पढ़ाई की। इसके बाद डिस्टेंस से सरकारी कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की।

21 के उम्र में शादी

बीए करने के बाद साल 2009 में 21 साल की उम्र में उनकी शादी राजस्थान के गंडाला गांव (पहले अलवर जिला) में हुई। 24 साल की उम्र में उन्होंने एक बेटे मुकुलदीप को जन्म दिया। मां बनने के बाद अंजू अपनी लाइफ में कुछ बनना चाहती थीं। लेकिन ससुराल से सपोर्ट नहीं मिला। तब उन्होंने अपने मायके आने का फैसला किया। बेटे की परवरिश मायके में हुई।

सरकारी स्कूल में बनीं टीचर

मायके आने के बाद पिता के सपोर्ट और खुद की मेहनत से अंजू यादव ने तीन सरकारी नौकरी हासिल की। सबसे पहले साल 2016 में वे मध्य प्रदेश के भिंड में जवाहर नवोदय विद्यालय में टीचर बनीं, जहां दो साल पढ़ाया। फिर राजस्थान और दिल्ली में सरकारी स्कूल टीचर की नौकरी हासिल की। दिल्ली उन्होंने पांच साल पढ़ाया।

पति की मौत के बाद भरा ras का फॉर्म

साल 2021 में अंजू के पति नित्यानंद का बीमारी के चलते निधन हो गया। उस वक्त उन्होंने खुद को संभाला। उसी साल राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा (RAS) 2021 का फॉर्म निकला। पति के जाने के गम कम नहीं था, फिर भी उन्होंने हिम्मत जुटाते हुए RAS का फॉर्म भर दिया। प्राशनिक सेवा परीक्षा की तैयारी और सफलता हासिल की।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़Anju Yadav: 21 की उम्र में शादी, 24 में बनीं मां; पति की मौत के बाद ऐसे बनीं DSP