DSEU : दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय के 21 डिप्लोमा कोर्स में 1000 सीटें बढ़ीं, 10वीं पास योग्य

May 06, 2026 06:17 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, अभिनव उपाध्याय, नई दिल्ली
share

डीएसईयू ने 21 डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में 1,000 सीटें बढ़ाई हैं। कुलपति प्रो. अशोक कुमार नागावत के अनुसार, पहले सीटें करीब 3,000 थीं, जो अब बढ़कर 4,190 हो गई हैं। 85% सीटें दिल्ली के छात्रों के लिए आरक्षित हैं।

DSEU : दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय के 21 डिप्लोमा कोर्स में 1000 सीटें बढ़ीं, 10वीं पास योग्य

दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) ने 21 डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में 1,000 सीटें बढ़ाई हैं। कुलपति प्रो. अशोक कुमार नागावत के अनुसार, पहले सीटें करीब 3,000 थीं, जो अब बढ़कर 4,190 हो गई हैं। प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और ब्रोशर भी जारी कर दिया गया है, जिसमें कोर्स की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। यह विश्वविद्यालय दिल्ली सरकार से मान्यता प्राप्त है, इसलिए 85% सीटें दिल्ली के छात्रों के लिए आरक्षित हैं, जबकि 15% सीटें बाहरी छात्रों के लिए हैं। तकनीकी डिप्लोमा में प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है।

इन पाठ्यक्रमों में आवेदन

● आर्किटेक्चर में डिप्लोमा

● ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग डिप्लोमा

● केमिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा

● सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा

● ग्रीन इन्फ्रास्ट्रक्चर में सिविल इंजीनियरिंग डिप्लोमा

● कंप्यूटर इंजीनियरिंग (एआई टूल्स) में डिप्लोमा

● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा

● इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा

● मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा

● मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में डिप्लोमा

● पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा

● प्लास्टिक टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा

● पॉलिमर टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा

● प्रिसीजन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा

● प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा

● टूल एंड डाई मेकिंग में चार वर्षीय यूजी डिप्लोमा

इस बार ये कोर्स शुरू

विश्वविद्यालय ने रोजगारोन्मुखी पांच नए डिप्लोमा कोर्स शुरू किए हैं। इनमें एडवांस मैन्युफैक्चरिंग (प्रोडक्शन), रोबोटिक्स व ऑटोमेशन, सेमीकंडक्टर चिप मैन्युफैक्चरिंग, वेल्डिंग टेक्नोलॉजी और वायरलेस व मोबाइल कम्युनिकेशन शामिल हैं। प्रो. नागावत ने बताया कि बढ़ती मांग को देखते हुए ये कोर्स शुरू किए गए हैं, ताकि छात्रों को बेहतर रोजगार के अवसर मिल सकें।

ऐसे करें आवेदन

admission-diploma.dseu.ac.in के माध्यम से अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के बाद काउंसलिंग होगी। इसके बाद अभ्यर्थी दाखिला के लिए फीस जमा कर सकेंगे। इसकी तिथि संस्थान बाद में जारी करेगा।

सहायता के लिए यहां मेल करें

संस्थान ने आवेदन संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए हेल्पडेस्क की मेल आईडी जारी है। अभ्यर्थी helpdesk-admission@dseu.ac.in पर मेल कर सकते हैं।

प्रवेश के लिए ये योग्यता अनिवार्य

तकनीकी डिप्लोमा (टीडीटी) में प्रवेश के लिए संस्थान ने पात्रता मानदंड जारी किए हैं। तीन वर्षीय डिप्लोमा (आर्किटेक्चर छोड़कर) के पहले सेमेस्टर में प्रवेश हेतु अभ्यर्थी के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए। पहला, अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10 उत्तीर्ण की हो और संबंधित विषयों में कम से कम 40% अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया हो। दूसरा, राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद से मान्यता प्राप्त संस्थान का दो वर्षीय नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट, जिसमें न्यूनतम 40% अंक आवश्यक हैं। तीसरा, कक्षा 8 के बाद राष्ट्रीय क्रेडिट फ्रेमवर्क स्तर 3.0 पर 40 क्रेडिट हासिल करने वाले भी पात्र होंगे। आर्किटेक्चर डिप्लोमा के लिए केवल कक्षा 10 पास होना अनिवार्य है।

दाखिले के फॉर्म में सभी विषयों के अंक भरना अनिवार्य

दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) ने प्रवेश आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश जारी किए हैं। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि आवेदन फॉर्म में सभी विषयों के अंक मूल अंकतालिका के अनुसार भरें, केवल टॉप 4 या 5 विषयों के नहीं। कुल प्रतिशत सभी विषयों के आधार पर तय होगा, इसलिए किसी विषय को छोड़ना आवेदन को प्रभावित कर सकता है।शुल्क जमा करने के बाद आवेदन में कोई संशोधन संभव नहीं होगा। इसके लिए अलग से करेक्शन विंडो 26 से 28 मई तक खोली जाएगी। इस अवधि के बाद किसी भी प्रकार का सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay

पंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार

शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।


15 से अधिक सालों का अनुभव

पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।


विजन

तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।


विशेषज्ञता

तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन और HPBOSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।