DRDO में साइंटिस्ट बनने का सुनहरा मौका, 1.23 लाख होगी सैलरी; जानें कौन कर सकता है अप्लाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

DRDO Scientist Recruitment 2026: कुल 33 रिक्तियों में से 20 पद साइंटिस्ट C, 11 पद साइंटिस्ट D और 2 पद साइंटिस्ट E के लिए निर्धारित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए  आवेदन कर सकते हैं।

DRDO में साइंटिस्ट बनने का सुनहरा मौका, 1.23 लाख होगी सैलरी; जानें कौन कर सकता है अप्लाई

DRDO Scientist Recruitment 2026: अगर आप रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO में वैज्ञानिक बनना चाहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। क्योंकि डीआरडीओ के भर्ती एवं मूल्यांकन केंद्र (RAC) ने साइंटिस्ट C, साइंटिस्ट D और साइंटिस्ट E पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 157 के तहत की जा रही है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 33 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 19 जून 2026 शाम 4 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

कुल कितने पदों पर भर्ती

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने कुल 33 वैज्ञानिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार, इन रिक्तियों में 20 पद Scientist C, 11 पद Scientist D और 2 पद Scientist E के लिए निर्धारित किए गए हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित अंतिम तिथि तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी पात्रता, अनुभव, वेतनमान और आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू- जारी

आवेदन की आखिरी तारीख- 19 जून 2026

समय सीमा- 4 बजे

कितनी मिलेगी सैलरी?

भर्ती 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के तहत की जा रही है।

साइंटिस्ट C: पे लेवल-11, बेसिक वेतन 67,700 रुपये प्रति माह

अधिकतम आयु सीमा- 35 वर्ष

साइंटिस्ट D: पे लेवल-12, बेसिक वेतन 78,800 रुपये प्रति माह

अधिकत आयु सीमा- 45 वर्ष

साइंटिस्ट E: पे लेवल-13, बेसिक वेतन 1,23,100 रुपये प्रति माह

अधिकतम आयु सीमा-45 वर्ष

कौन कर सकता है आवेदन?

आपको बता दें कि उम्मीदवारों के पास इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, एयरोस्पेस, केमिकल इंजीनियरिंग, फिजिक्स या मैथ्स जैसे संबंधित विषयों में डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कम से कम 60 प्रतिशत अंक या प्रथम श्रेणी (First Division) जरूरी है।

अनुभव की शर्त

साइंटिस्ट C के लिए कम से कम 3 साल का संबंधित कार्य अनुभव

साइंटिस्ट D के लिए 7 साल का अनुभव

साइंटिस्ट E के लिए 11 वर्ष का अनुभव जरूरी है

आवेदन कैसे करें?

स्टेप 1: DRDO RAC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और वैध ईमेल आईडी व मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें।

स्टेप 2: लॉग-इन करने के बाद विज्ञापन संख्या 157 चुनें।

स्टेप 3: मांगी गई सभी जानकारी भरें।

स्टेप 4: आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 5: यदि लागू हो तो 100 रुपये आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।

स्टेप 6: SC, ST, PwD और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।