DRDO में पेड इंटर्नशिप का मौका, UG-PG छात्र कर सकते हैं आवेदन; जानें पूरी डिटेल्स
डीआरडीओ की डिफेंस मेटालर्जिकल रिसर्च लेबोरेटरी (DMRL) ने इंजीनियरिंग और साइंस के छात्रों के लिए 6 महीने की पेड इंटर्नशिप का अवसर दिया है।

अगर आप रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में काम करना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। क्योंकि डीआरडीओ में पेड इंटर्नशिप का सुनहरा अवसर है। दरअसल, डीआरडीओ की डिफेंस मेटालर्जिकल रिसर्च लेबोरेटरी (DMRL) ने इंजीनियरिंग और साइंस के छात्रों के लिए 6 महीने की पेड इंटर्नशिप का अवसर दिया है। यह इंटर्नशिप अंतिम वर्ष (Final Year) में पढ़ रहे बीई/बीटेक (BE/BTech) और एमई/एमटेक/एमएससी (ME/MTech/MSc) के छात्रों के लिए है।
आवदेन की आखिरी तारीख
इंटर्नशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने वाले छात्रों को DRDO की ओर से इंटर्नशिप सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
इंजीनियरिंग (BE/BTech) के अंतिम वर्ष में पढ़ रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं।
ME, MTech या MSc जैसे पोस्टग्रेजुएट कोर्स कर रहे छात्र भी पात्र हैं।
इंजीनियरिंग के छात्रों का सभी पिछले सेमेस्टर में कम से कम 7.0 CGPA (10 अंकों के स्केल पर) होना चाहिए।
पोस्टग्रेजुएट (Engineering/Science) छात्रों के प्रथम वर्ष की परीक्षा में कम से कम 70% अंक होना अनिवार्य है।
अभ्यर्थी किसी AICTE या UGC से मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय में संबंधित विषय के फुल-टाइम रेगुलर कोर्स में अध्ययनरत होना चाहिए।
DRDO Paid Internship 2026: चयन प्रक्रिया
इस इंटर्नशिप के लिए उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर DRDO ऑनलाइन या ऑफलाइन इंटरव्यू/इंटरैक्शन भी आयोजित कर सकता है। यानी अंतिम चयन उम्मीदवार के शैक्षणिक प्रदर्शन और इंटरव्यू (यदि आयोजित किया जाए) के आधार पर होगा।
चयनित अभ्यर्थियों को जॉइनिंग से जुड़ी सभी जानकारी और आगे की प्रक्रिया आवेदन फॉर्म में दर्ज ईमेल आईडी पर भेजी जाएगी। इसलिए आवेदन करते समय सही और सक्रिय ईमेल आईडी देना जरूरी है। DRDO ने स्पष्ट किया है कि चयन पूरी तरह मेरिट आधारित होगा।
आवेदन के साथ कौन-कौन से दस्तावेज जमा करने होंगे?
इंटर्नशिप के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों को नीचे दिए दस्तावेज जमा करने होंगे-
निर्धारित प्रारूप (Format) में भरा हुआ आवेदन पत्र।
पिछले सेमेस्टर या पिछले शैक्षणिक वर्ष की मार्कशीट की कॉपी।
आधार कार्ड की स्व-प्रमाणित (Self-attested) प्रति।
कॉलेज/विश्वविद्यालय की ओर से जारी पेड इंटर्नशिप के लिए रेफरेंस या रिक्वेस्ट लेटर, जो निर्धारित प्रारूप में होना चाहिए।
300 शब्दों से कम का संक्षिप्त बायोडाटा, जिसमें अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों, प्रोजेक्ट, तकनीकी कौशल और अन्य प्रमुख उपलब्धियों का उल्लेख करना होगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले DRDO की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें, ताकि पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों से संबंधित सभी जानकारी सही तरीके से समझ सकें।
लेखक के बारे में
Dheeraj Palसंक्षिप्त विवरण:
धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।


