DRDO CEPTAM 11 Recruitment 2025: DRDO में CEPTAM 11 का शॉर्ट नोटिस जारी, 764 पदों पर जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया
DRDO CEPTAM 11 Recruitment 2025: डीआरडीओ ने अपने सेंटर फॉर परसोनल टैलेंट मैनेजमेंट (CEPTAM-11) के तहत विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 764 पदों को भरा जाएगा।

DRDO CEPTAM 11 Recruitment 2025: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। DRDO ने अपने सेंटर फॉर परसोनल टैलेंट मैनेजमेंट (CEPTAM-11) के तहत विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 764 पदों को भरा जाएगा, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है।
भर्ती की डिटेल्स और महत्वपूर्ण तिथियां-
DRDO द्वारा जारी किए गए शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, यह भर्ती इन पदों पर की जाएगी।
सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट 'बी' (Senior Technical Assistant 'B' - STA-B): इस पद के लिए 561 रिक्तियां जारी की गई हैं। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जिनके पास संबंधित इंजीनियरिंग या विज्ञान विषयों में आवश्यक योग्यता है।
टेक्नीशियन 'ए' (Technician 'A'): इन पदों के लिए कुल 203 रिक्तियां हैं, जो आईटीआई (ITI) या संबंधित तकनीकी योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए है।
आवेदन की प्रक्रिया कब शुरू होगी?
शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 दिसंबर, 2025 से शुरू होने की उम्मीद है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार DRDO की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
चयन प्रक्रिया -
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें उनकी शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी ज्ञान और स्किल टेस्ट किया जाएगा।
टियर-I: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT): यह पहला चरण एक स्क्रीनिंग टेस्ट होगा जो कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में आयोजित किया जाएगा। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।
टियर-II: कौशल/ट्रेड टेस्ट: टियर-I में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को पद के अनुसार स्किल टेस्ट या ट्रेड टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा। सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट 'बी' और टेक्नीशियन 'ए' दोनों पदों के लिए यह चरण महत्वपूर्ण होगा।
योग्यता मापदंड -
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा आमतौर पर 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे योग्यता, शैक्षिक आवश्यकताओं और आयु सीमा में छूट के बारे में जानकारी के लिए 9 दिसंबर को जारी होने वाले पूर्ण आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी डॉक्यूमेंट तैयार रखें और जैसे ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो, तुरंत आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन करें।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


