
DRDO CEPTAM 11 Recruitment 2025: DRDO में CEPTAM 11 के 764 पदों पर आवेदन शुरू, यहां करें अप्लाई
DRDO CEPTAM 11 Recruitment 2025: डीआरडीओ ने CEPTAM-11 के तहत विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 764 पदों को भरा जाएगा।
DRDO CEPTAM 11 Recruitment 2025 Apply Online: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। DRDO ने अपने सेंटर फॉर परसोनल टैलेंट मैनेजमेंट (CEPTAM-11) के तहत विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 764 पदों को भरा जाएगा।
भर्ती की डिटेल्स और महत्वपूर्ण तिथियां-
DRDO द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार, यह भर्ती इन पदों पर की जाएगी।
सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट 'बी' (Senior Technical Assistant 'B' - STA-B): इस पद के लिए 561 रिक्तियां जारी की गई हैं। यह उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जिनके पास संबंधित इंजीनियरिंग या विज्ञान विषयों में आवश्यक योग्यता है।
टेक्नीशियन 'ए' (Technician 'A'): इन पदों के लिए कुल 203 रिक्तियां हैं, जो आईटीआई (ITI) या संबंधित तकनीकी योग्यता वाले उम्मीदवारों के लिए है।
आवेदन की प्रक्रिया कब शुरू होगी?
नोटिफिकेशन के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज 9 दिसंबर, 2025 से शुरू होने की उम्मीद है। सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार DRDO की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरूर चेक करें।
चयन प्रक्रिया -
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें उनकी शैक्षणिक योग्यता, तकनीकी ज्ञान और स्किल टेस्ट किया जाएगा।
टियर-I: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT): यह पहला चरण एक स्क्रीनिंग टेस्ट होगा जो कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में आयोजित किया जाएगा। इसमें सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।
टियर-II: कौशल/ट्रेड टेस्ट: टियर-I में सफल होने के बाद उम्मीदवारों को पद के अनुसार स्किल टेस्ट या ट्रेड टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा। सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट 'बी' और टेक्नीशियन 'ए' दोनों पदों के लिए यह चरण महत्वपूर्ण होगा।
योग्यता मापदंड -
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा आमतौर पर 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।





