
हो जाएं तैयार, DRDO में 764 पदों पर आवेदन जल्द, जानिए पूरा प्रोसेस, पोस्ट और योग्यता
DRDO ने CEPTAM 11 भर्ती 2025 का नोटिस जारी किया। इस भर्ती के तहत 764 पदों पर आवेदन 9 दिसंबर से शुरू होंगे। आइए जानते हैं योग्यता, फीस, वेतन और चयन प्रक्रिया।
DRDO CEPTAM 11 Recruitment 2025 : देश की अग्रणी रक्षा अनुसंधान संस्था DRDO ने युवाओं के लिए बड़ा मौका पेश किया है। CEPTAM 11 भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया गया है, जिसमें कुल 764 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 दिसंबर 2025 से शुरू होगी। यह मौका खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जो तकनीकी, विज्ञान या आईटीआई पृष्ठभूमि से आते हैं और एक स्थिर सरकारी करियर के साथ देश की सेवा करना चाहते हैं। DRDO में नौकरी न सिर्फ प्रफेशनल ग्रोथ देती है बल्कि आकर्षक वेतन और सरकारी सुविधाओं के साथ प्रतिष्ठा भी प्रदान करती है। इस भर्ती में कुल 764 रिक्तियां हैं जिनमें सबसे अधिक 561 पद सीनियर टेकनिकल असिस्टेंट B (STA B) के लिए रखे गए हैं, जबकि 203 पद टेकनीशियन A (Tech A) के लिए निर्धारित किए गए हैं।
DRDO CEPTAM 11 Recruitment 2025 : क्या होनी चाहिए योग्यता
सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट बी के लिए आवेदन करने वाले तकनीशियन के पास साइंस में बैचलर डिग्री या इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी/कंप्यूटर साइंस में मैगज़ीन होना चाहिए। इसमें मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, केमिकल, सिविल, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, एग्रीकल्चर, लाइब्रेरी साइंस और प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी जैसे विषय शामिल हैं। टेक्नीशियन ए के लिए 10वीं पास के साथ मान्यता प्राप्त ट्रेड में आईटीआई/एनटीसी/एनएसी सर्टिफिकेट जरूरी है। इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, सीएनसी ऑपरेटर, सीओपीए, ड्राफ्ट्समैन, फोटोग्राफर और एसी/रेफ्रिजरेशन जैसे ट्रेड इस लिस्ट में शामिल हैं।
DRDO CEPTAM 11 Recruitment 2025 : क्या है उम्र सीमा
इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
DRDO CEPTAM 11 Recruitment 2025 : क्या रहेंगी वेतन और सुविधाएं
DRDO CEPTAM 11 भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार अच्छा वेतन पैकेज मिलेगा। STA B के लिए वेतन सीमा 35,400 से 1,12,400 रुपये तक है, वहीं Technician A को 19,900 से 63,200 रुपये तक का वेतन मिलेगा। इसके अलावा सरकारी भत्ते और अन्य सुविधाएँ भी प्रदान की जाएँगी।
DRDO CEPTAM 11 Recruitment 2025 : क्या है आवेदन प्रक्रिया
ऑनलाइन आवेदन केवल DRDO की आधिकारिक वेबसाइट www.drdo.gov.in के माध्यम से ही किया जा सकेगा। उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करेंगे, फिर लॉगिन कर आवेदन फॉर्म भरेंगे, दस्तावेज अपलोड करेंगे और आवेदन शुल्क जमा करेंगे। आवेदन फॉर्म अंतिम बार सबमिट करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से जांचना जरूरी होगा। आवेदन फॉर्म की कॉपी डाउनलोड कर सुरक्षित रखनी चाहिए।
DRDO CEPTAM 11 Recruitment 2025 : कितना देना होगा आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जबकि महिलाओं, एससी, एसटी, दिव्यांग और पूर्व सैनिक वर्ग को शुल्क से छूट दी गई है।
DRDO CEPTAM 11 Recruitment 2025 : क्या है चयन प्रक्रिया
STA B पद के लिए चयन प्रक्रिया CBT 1 और CBT 2 यानी दो चरणों में होगी। Technician A के लिए उम्मीदवारों को CBT 1 के बाद ट्रेड/स्किल टेस्ट देना होगा। पहला चरण कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगा, जबकि दूसरे चरण में तकनीकी कौशल की जांच की जाएगी।
DRDO CEPTAM 11 Recruitment 2025 : इन बातों का रखें ध्यान
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें। योग्यता, आयु सीमा और आवेदन की शर्तों को ध्यान से पढ़ें। आधिकारिक नोटिफिकेशन और वेबसाइट पर समय समय पर अपडेट चेक करते रहें, ताकि कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी छूट ना जाए।





