UPSC Success Story: MBBS के बाद डॉ. रीतिका ने दो बार क्रैक किया UPSC, पहले पहनी IPS की वर्दी, फिर बनीं IAS

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

UPSC Success Story: MBBS डॉक्टर रीतिका आइमा ने UPSC को दो बार क्रैक किया। पहली बार में IPS बनने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और दूसरे प्रयास में AIR 33 हासिल कर IAS बनने का सपना पूरा किया।

IAS Dr. Ritika Aima

IAS Ritika Aima UPSC Success Story: यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है, जिसे पास करने के लिए लाखों छात्र सालों-साल कड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो इस परीक्षा को 1 बार नहीं बल्कि 2 बार पास कर लेते हैं। देवभूमि उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली डॉ. रीतिका आइमा की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। पेशे से एक क्वालिफाइड एमबीबीएस (MBBS) डॉक्टर होने के बावजूद, उन्होंने मेडिकल क्षेत्र को छोड़कर प्रशासनिक सेवा में आने का फैसला किया और एक नहीं, बल्कि लगातार दो बार यूपीएससी परीक्षा क्रैक की।

कोरोना महामारी के दौरान समझी सिस्टम की जरूरत

देहरादून से स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद डॉ. रीतिका ने डॉ. सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी से अपनी एमबीबीएस की डिग्री पूरी की थी. रीतिका के पिता डॉ. रमेश आइमा खुद नागालैंड कैडर के एक सेवानिवृत्त भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी हैं, इसलिए बचपन से ही उन्हें घर में प्रशासनिक माहौल मिला था।

एमबीबीएस की पढ़ाई के दौरान और कोरोना महामारी के वक्त जब उनकी ड्यूटी एक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) में लगी, तब उन्होंने महसूस किया कि एक डॉक्टर के तौर पर वे अस्पताल में एक समय में केवल एक ही मरीज का इलाज कर सकती हैं। लेकिन अगर देश के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर, अस्पतालों, दवाओं और सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़ी नीतियों को बेहतर बनाना है, तो उसके लिए प्रशासन का हिस्सा बनना जरूरी है. इसी विचार ने उन्हें यूपीएससी की तैयारी करने के लिए प्रेरित किया।

IPS की नौकरी मिलने के बाद भी जारी रखी जिद

रीतिका ने एंथ्रोपोलॉजी को अपना वैकल्पिक विषय चुना और कड़ी मेहनत शुरू की। उनकी मेहनत रंग लाई और उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा 2022 में ऑल इंडिया 186वीं रैंक (AIR 186) हासिल की, जिसके तहत उन्हें भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए चुना गया।

ज्यादातर लोग आईपीएस बनने के बाद संतुष्ट हो जाते हैं, लेकिन रीतिका का सपना हमेशा से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में जाने का था ताकि वे सीधे नीति निर्धारण का हिस्सा बन सकें। नौकरी के साथ-साथ उन्होंने अपनी तैयारी की रणनीति को और सुधारा और अगले ही साल यानी सिविल सेवा परीक्षा 2023 में शानदार सफलता पाते हुए ऑल इंडिया 33वीं रैंक (AIR 33) हासिल कर ली। उन्होंने मेन्स में 804 और इंटरव्यू (पर्सनैलिटी टेस्ट) में 212 अंकों के साथ कुल 1016 अंक हासिल किए। वर्तमान में वे गुजरात कैडर के तापी जिले में सुपरन्यूमरेरी असिस्टेंट कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं।

एस्पिरेंट्स के लिए खास सलाह: जिंदगी में हमेशा रखें एक 'प्लान-बी'

डॉ. रीतिका सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपने इंस्टाग्राम के जरिए उम्मीदवारों को तैयारी, इंटरव्यू और स्ट्रेस मैनेजमेंट के टिप्स देती रहती हैं। छात्रों और यूपीएससी की तैयारी कर रहे युवाओं को सलाह देते हुए वे कहती हैं कि किसी भी परीक्षा का परिणाम आपकी काबिलियत तय नहीं कर सकता। उनका मानना है कि यूपीएससी जैसी अनिश्चित परीक्षा की तैयारी करते समय छात्रों को हमेशा अपने पास एक 'प्लान-बी' जरूर रखना चाहिए। एक बैकअप प्लान होने से छात्रों के दिमाग पर से अतिरिक्त दबाव कम हो जाता है, जिससे वे अधिक आत्मविश्वास और स्पष्टता के साथ परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।