
DPharma : डीफार्मा कोर्स का पहला साल घटाकर 5 माह का किया, बेहद कम समय में कवर करना होगा सिलेबस
पीसीआई यानी फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से मंजूरी देने में देरी के कारण इस साल डिप्लोमा इन फार्मेसी ( डीफार्मा ) कोर्स के पहले वर्ष की अवधि घटाकर केवल पांच महीने कर दी गई है।
पीसीआई यानी फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से मंजूरी देने में देरी के कारण इस साल डिप्लोमा इन फार्मेसी ( डीफार्मा ) कोर्स के पहले वर्ष की अवधि घटाकर केवल पांच महीने कर दी गई है। अब कॉलेजों को पूरे एक साल का सिलेबस बेहद कम समय में पूरा करना होगा। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (MSBTE) के अनुसार पहले वर्ष का शैक्षणिक सत्र अक्टूबर 2025 से 18 अप्रैल 2026 तक रहेगा। वार्षिक परीक्षा 30 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।

आमतौर पर यह कोर्स 10 से 11 महीने का होता है, लेकिन पीसीआई की मंजूरी में देरी के कारण इस साल एडमिशन प्रक्रिया देर से शुरू हुई। नतीजतन छात्रों के पास अब केवल लगभग 5 महीने हैं जिनमें पूरे सिलेबस को कवर करना होगा।
बोर्ड ने तीन आंतरिक परीक्षाओं का समय तय किया है-
पहली परीक्षा: 15 से 19 दिसंबर 2025
दूसरी परीक्षा: 9 से 14 फरवरी 2026
तीसरी परीक्षा: 6 से 10 अप्रैल 2026
इसके बाद प्रैक्टिकल परीक्षा 20 से 25 अप्रैल 2026 के बीच होगी, और मुख्य वार्षिक परीक्षा 30 अप्रैल 2026 से शुरू होगी।
इस बार छात्रों को अपने पहले वर्ष में ही क्रैश कोर्स जैसी तेज गति से पढ़ाई करनी होगी ताकि पूरा पाठ्यक्रम समय पर समाप्त हो सके।





