डॉक्टरी छोड़ बनीं आईएएस, तीसरे प्रयास में हासिल की 56वीं रैंक; अब आंगनवाड़ी में पढ़ा रही अपने बच्चे

लाइव हिन्दुस्तान
share

2017 कैडर की आईएएस अधिकारी मिताली सेठी इस वक्त नंदुबार जिले की कलेक्टर हैं। जब उनके जुड़वा बेटे तीन साल के हो गए, तब उन्होंने अपने आवास के पास एक सरकारी आंगनवाड़ी में दाखिला कराया। हा

doctor to ias mittali sethi air 56 success story children admitted govt anganwadi
कौन हैं आईएएस मिताली सेठी

आईएएस, आईपीएस जैसे प्रतिष्ठित पद हासिल करने वाले अधिकारियों की सफलता की कहानियां अक्सर लोगों को खूब प्रेरित करती हैं। लेकिन कुछ अफसर ऐसे भी होते हैं, जो सिविल सर्वेंट बनने के बाद अपने काम और फैसलों से भी अलग पहचान बनाते हैं। महाराष्ट्र कैडर की आईएएस अधिकारी मिताली सेठी भी ऐसी ही अफसर हैं। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में अपने तीसरे प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 56 हासिल की थी। डॉक्टर बनने की राह छोड़कर आईएएस बनने वाली मिताली सेठी इन दिनों अपने एक अलग फैसले को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपने जुड़वां बच्चों का दाखिला किसी महंगे प्राइवेट स्कूल में कराने के बजाय सरकारी आंगनवाड़ी में कराया है। उनके बच्चे पिछले करीब एक साल से आंगनवाड़ी में पढ़ रहे हैं। उनका यह फैसला उन आम धारणाओं से बिल्कुल अलग है, जिनमें माना जाता है कि बड़े सरकारी अधिकारियों के बच्चे अक्सर महंगे स्कूलों और लग्जरी सुविधाओं के बीच पढ़ाई करते हैं।

नंदुबार जिले की कलेक्ट हैं मिताली सेठी

2017 कैडर की आईएएस अधिकारी मिताली सेठी इस वक्त नंदुरबार जिले की कलेक्टर हैं। जब उनके जुड़वा बेटे तीन साल के हो गए, तब उन्होंने अपने आवास के पास एक सरकारी आंगनवाड़ी में दाखिला कराया। हालांकि, उन्होंने यह फैसला इसलिए नहीं लिया कि वह सरकारी संस्थानों के बारे में कोई बड़ी बात कहना चाहती थीं। उन्हें बस आंगनवाड़ी पसंद आई और वहां काम करने वाले लोगों पर भरोसा था। इसलिए वहां एडमिशन कराया।

आईएएस अधिकारी मिताली सेठी को आंगनवाड़ी में कार्यरत सभी लोगों के कार्य करने का अंदाज और बच्चों को पढ़ाने का अंदाज बेहद पसंद आया। वो ऐसी ही माहौल में बच्चों को शिक्षा देना चाहती थीं। हालांकि परिवार के लोग भी उनके इस फैसले से सहमत नहीं थे। लेकिन मिताली सेठी का फैसला महज दिखावा या पब्लिसिटी स्टंट नहीं था। यह उस जमीनी अनुभव और वहां के लोगों की संवेदनशीलता पर आधारित था जिसने उनका दिल जीत लिया था।

आगनवाड़ी में आईएएस मिताली को दिखीं खास चीजें

आईएएस अधिकारी मिताली को आगनवाड़ी में कुछ चीजे खास दिखीं। जैसे जब भी आंगवाड़ी में बच्चों का एडमिशन होता है, तो सबसे पहले बच्चों का वजन होता है। अक्सर बच्चे वजन करने में रोते और चिल्लाते हैं। लेकिन उन्होंने देखा कि बच्चों का वजन तौलने के लिए एक खास रह का झोली का इस्तेमाल किया जाता था। इसमें बच्चे हंसते-खेलते हुए बैठ जाते हैं और उनका वजन भी हो जाता था। बता दें कि वहां की आंगनवाड़ी वर्कर ने दर्जी से झोली तैयार करवाई थी।

एक साल से आंगनवाड़ी में पढ़ाई कर रहे जुड़वा बच्चे

आईएएस अधिकारी को उनका यह तरीका दिल को छू लिया। उन्हें महसूस हुआ कि किताबें रटने या महंगे विज्ञापनों से ज्यादा जरूरी है कि बच्चों को अपनों जैसा प्यार मिलेष अब उनके बच्चे 4 साल के हो चुके हैं और वे गर्व से आंगनवाड़ी जा रहे हैं। उनका मानना है कि शुरुआती उम्र में बच्चों को किताबी ज्ञान से ज्यादा मानवीय संवेदनाएं और आस-पास के माहौल से जुड़ना सीखना चाहिए।

कौन हैं आईएएस मिताली सेठी

बता दें कि मिताली सेठी मूलरूप से पंजाब के जालंधर की रहने वाली हैं। शुरू से ही वो पढ़ने में तेज थीं। 12वीं के बाद उन्होंने अमृतसर से डेंटल डिग्री (BDS) हासिल की। ​​इसके बाद वह चेन्नई गईं और ऑर्थोडॉन्टिक्स में अपनी मास्टर डिग्री पूरी की। पेशे से डॉक्टर होने के नाते, मिताली को IAS का मतलब तक नहीं पता था। लेकिन बाद में उनका रुख सिविल सर्विस की तरफ गया। इसके बाद वो यूपीएससी की तैयारी में जुट गईं।

तीसरे प्रयास में हासिल की 56वीं रैंक

हालांकि मिताली सेठी की यूपीएससी जर्नी में काफी प्रेरणादायी है। मिताली सेठी ने जब पहली बार यूपीएससी का एग्जाम दिया, तो वो असफल रहीं। इसके बाद उन्हें दूसरी दफा भी असफलता का सामना करना पड़ा। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। जैसा कि वो खुद कहती हैं कि वो काफी जिद्दी हैं। आखिरकार, उनकी मेहनत रंग लाई। उन्होंने 2017 में अपने तीसरे प्रयास में UPSC परीक्षा पास की। इस परीक्षा में उन्हें 56वीं रैंक भी हासिल हुई और उनका चयन आईएएस पद के लिए हुआ।

Dheeraj Pal

लेखक के बारे में

Dheeraj Pal

संक्षिप्त विवरण: धीरज पाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 7 साल का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए इन्हें 4 साल हो गए हैं। धीरज एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुके हैं। अपने करियर के दौरान धीरज ने राजनीति समाचार, एजुकेशन बीट के लिए ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
धीरज ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीए इन मीडिया स्टडीज और राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से जनसंचार एवं पत्रकारिता से परास्नातक की पढ़ाई की। धीरज पाल ने अपने पत्रकारिता कर की शुरुआत एपीएन न्यूज चैनल से की। इसके बाद उन्होंने लोकमत न्यूज हिंदी और एनडीटीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। हिंदुस्तान लाइव में यूपी बोर्ड से लेकर उन्होंने लोकसभा चुनाव कवर करने साथ-साथ खेल जैसे बीट पर काम किया। अब इनका एकमात्र उद्देश्य करियर और एजुकेशन से जुड़ी रुचिगत, सरल, प्रमाणिक और पाठक-हितैषी रूप में प्रस्तुत करना है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता और ज्योतिषीय अध्ययन के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के निवासी धीरज पाल को पत्रकारिता के साथ-साथ घूमने, किताबें पढ़ने और क्रिकेट खेलने का शौक है।

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़डॉक्टरी छोड़ बनीं IAS, अब आंगनवाड़ी में पढ़ा रही अपने बच्चे, कौन हैं मिताली सेठी