MBBS Seats: दरभंगा मेडिकल कॉलेज में बढ़ीं MBBS की सीटें, अब 150 छात्रों को मिलेगा डॉक्टर बनने का मौका
DMCH MBBS Seats: दरभंगा मेडिकल कॉलेज (DMCH) में एमबीबीएस की सीटें 120 से बढ़ाकर 150 कर दी गई हैं। एनएमसी से मंजूरी मिलने के बाद इस शैक्षणिक सत्र से अधिक छात्रों को कम फीस में डॉक्टर बनने का अवसर मिलेगा।

DMCH MBBS Seats: मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET UG) की तैयारी कर रहे देश और बिहार के लाखों विद्यार्थियों के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। बिहार के दूसरे सबसे पुराने और प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल संस्थान 'दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल' (DMCH) में एमबीबीएस (MBBS) कोर्स की सीटें बढ़ा दी गई हैं। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) की ओर से कॉलेज प्रबंधन को सीटें बढ़ाने की मंजूरी मि चुकी है। इस नए फैसले के तहत कॉलेज में एमबीबीएस की 30 नई सीटें जोड़ी गई हैं, जिससे कुल सीटों की संख्या 120 से बढ़कर अब 150 हो गई है।
इसी शैक्षणिक सत्र से मिलेगा बढ़ी हुई सीटों का लाभ
एनएमसी द्वारा दी गई स्वीकृति के बाद नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से ही छात्र इन बढ़ी हुई सीटों पर दाखिला ले सकेंगे। इस बढ़ोतरी से नीट यूजी परीक्षा में सफल होने वाले उन मेधावी अभ्यर्थियों को सीधा फायदा पहुंचेगा, जो कुछ अंकों या रैंक के फासले से सरकारी मेडिकल कॉलेज में सीट पाने से वंचित रह जाते थे। 30 अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होने से बिहार राज्य कोटा और ऑल इंडिया कोटा, दोनों ही श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए कट-ऑफ में थोड़ी राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।
ना के बराबर फीस में मिलेगी उच्च स्तरीय मेडिकल शिक्षा
प्राईवेट मेडिकल कॉलेजों की लाखों रुपये की भारी-भरकम फीस के मुकाबले दरभंगा मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई का खर्च बेहद कम है। DMCH एक सरकारी संस्थान होने के कारण यहां एमबीबीएस की पढ़ाई का सालाना खर्च मात्र 20,000 रुपये से 25,000 रुपये के आसपास आता है। ऐसे में मध्यमवर्गीय और ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले मेधावी छात्रों के लिए यह निर्णय किसी वरदान से कम नहीं है। छात्र कम खर्च में विश्वस्तरीय क्लीनिकल एक्सपोजर और अनुभवी डॉक्टरों के मार्गदर्शन में अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी कर सकेंगे।
जानिए कैसे होगी दाखिले की प्रक्रिया?
दरभंगा मेडिकल कॉलेज की 150 एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश पाने के लिए छात्रों को नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा उत्तीर्ण करनी होती है। परीक्षा के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाती है।
ऑल इंडिया कोटा (15% सीटें): देश के किसी भी राज्य के छात्र मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के जरिए ऑल इंडिया कोटा काउंसलिंग में हिस्सा लेकर DMCH को अपनी पहली प्राथमिकता चुन सकते हैं।
बिहार राज्य कोटा (85% सीटें): बिहार के मूल निवासी अभ्यर्थी बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा परिषद (BCECEB) के माध्यम से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
काउंसलिंग के दौरान सीट आवंटित होने के पश्चात अभ्यर्थियों को संबंधित डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन कराना होता है और निर्धारित कॉलेज शुल्क जमा कर अपनी सीट पक्की करनी होती है।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


