
Diwali School holidays list : स्कूलों में दिवाली की कब कब छुट्टियां, जानें राजस्थान व यूपी समेत विभिन्न राज्यों का हाल
Diwali School holidays: त्योहारों का सीजन और जरूरी प्रशासनिक कामकाज रहने के कारण कई राज्यों के स्कूलों में छुट्टियां का ऐलान किया जा रहा है । कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में स्टूडेंट्स और टीचर्स को इस महीने छुट्टियां मिलेंगी।
School holidays: त्योहारों का सीजन और जरूरी प्रशासनिक कामकाज रहने के कारण कई राज्यों के स्कूलों में छुट्टियां का ऐलान किया जा रहा है । कर्नाटक, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में स्टूडेंट्स और टीचर्स को इस महीने छुट्टियां मिलेंगी। शिक्षक या तो वे सेलिब्रेशन में हिस्सा लेंगे या चल रहे ऑफिशियल सर्वे में मदद करेंगे।

कर्नाटक: सर्वे में बढ़ा ब्रेक
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घोषणा की है कि राज्य में 8 अक्टूबर से 18 अक्टूबर, 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे ताकि टीचर सामाजिक और एजुकेशनल सर्वे का काम पूरा कर सकें। इस सर्वे को आमतौर पर कास्ट सर्वे भी कहा जाता है। यह सर्वे जो पहले 7 अक्टूबर को खत्म होना था, कई जिलों में देरी से शुरू हुआ है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार कोप्पल ने 97% सर्वे पूरा कर लिया है, जबकि उडुपी 63 फीसदी और दक्षिण कन्नड़ जिला 60 फीसदी पीछे हैं। मिड-टर्म परीक्षाओं में लगे टीचरों को सर्वे के काम से छूट दी गई है।
राजस्थान: दिवाली की छुट्टियां
राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग ने निर्देशानुसार सरकारी और निजी स्कूलों में 13अक्टूबर से छुट्टियां शुरू हो गई हैं। यह छुट्टियां 24 अक्टूबर तक जारी रहेंगी। इस दौरान किसी भी तरह की कोई शैक्षणिक गतिविधि नहीं होगी, यानी 25 अक्टूबर को फिर से स्कूल की घंटी बजेगी।
उत्तर प्रदेश: दिवाली की छोटी छुट्टी
उत्तर प्रदेश में दिवाली की छुट्टी बाद में शुरू होगी। स्कूल 20 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। 18 और 19 अक्टूबर के वीकेंड को मिलाकर स्टूडेंट्स को अपने परिवार के साथ दीवाली का त्योहार मनाने के लिए कुल पांच दिन की छुट्टी मिलेगी।
बिहार: दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियां
इसी तरह बिहार में भी 20 अक्टूबर से स्कूल बंद रहेंगे, जिसमें उससे पहले का वीकेंड भी शामिल है। इस लंबी छुट्टी में दिवाली मनाने और छठ पूजा की तैयारियों दोनों के लिए समय है, जिससे स्टूडेंट्स इससे जुड़े रीति-रिवाजों और इवेंट्स में हिस्सा ले सकेंगे।
इसी तरह दूसरे राज्यों में भी दिवाली की छुट्टियां होने की उम्मीद है। स्टूडेंट्स इस ब्रेक का इस्तेमाल अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने या पढ़ाई पूरी करने, अध्याय रिवाइज करने और आने वाले एग्जाम की तैयारी करने के लिए कर सकते हैं।



