CBSE 10th Result : Digilocker पर आया सीबीएसई 10वीं रिजल्ट अपडेट, APAAR ID के साथ और बगैर यूं कर सकेंगे चेक
डिजिलॉकर पर आए एक अपडेट में दावा किया गया है कि CBSE 10वीं क्लास के नतीजे जल्द ही आने वाले हैं। जिन स्टूडेंट्स का अपार आईडी सीबीएसई के रिकॉर्ड्स से पहले से ही लिंक है, वे अपना रिजल्ट डिजिलॉकर के इश्यूड डॉक्यूमेंट सेक्शन में जाकर कर सकेंगे।

CBSE 10th Result 2026 Digilocker : सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट बहुत जल्द घोषित करने वाला है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट cbse.gov.in के अलावा डिजिलॉकर ( digilocker ) पोर्टल www.digilocker.gov.in या ऐप एवं उमंग ऐप ( umang app ) के जरिए भी चेक कर सकेंगे। सीबीएसी 10वीं परिणाम के इंतजार के बीच डिजिलॉकर पर नतीजों को लेकर बड़ा अपडेट आया है। डिजिलॉकर पर आए एक अपडेट में दावा किया गया है कि CBSE 10वीं क्लास के नतीजे जल्द ही आने वाले हैं। जिन स्टूडेंट्स का अपार आईडी ( APAAR ID ) सीबीएसई के रिकॉर्ड्स से पहले से ही लिंक है, वे अपना रिजल्ट डिजिलॉकर के इश्यूड डॉक्यूमेंट सेक्शन में जाकर कर सकेंगे। ऐसे स्टूडेंट्स को अपने आधार कार्ड नंबर से डिजिलॉकर पर लॉग इन करना होगा। अगर किसी के पास APAAR ID नहीं है, तो उन्हें अपना अकाउंट बनाना होगा।
DigiLocker के जरिए CBSE 10वीं का नतीजा कैसे देखें
जिन स्टूडेंट्स के पास APAAR ID नहीं है, वे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
स्टेप 1: यहां जाएं: cbseservices.digilocker.gov.in
स्टेप 2: “Get Started” लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3: अपने स्कूल से मिला 6 डिजिट का एक्सेस कोड डालें।
स्टेप 4: OTP के जरिए मोबाइल नंबर वेरिफाई करें
स्टेप 5: आपका डिजिलॉकर अकाउंट सफलतापूर्वक एक्टिवेट हो गया। नतीजों की घोषणा के बाद विद्यार्थी अपनी मार्कशीट एक्सेस कर पाएंगे।
cbse.gov.in से सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें
Step 1: ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जाएं: cbse.gov.in या results.cbse.nic.in
Step 2: होमपेज पर, CBSE 10th रिजल्ट 2026 के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
Step 3: रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID और DOB डालें।
Step 4: सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
Step 4: CBSE बोर्ड का रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
Step 5: मार्कशीट की PDF देखें और डाउनलोड करें।
Step 6: इसे आगे के इस्तेमाल के लिए सुरक्षित रखें।
UMANG App से भी चेक कर सकते हैं CBSE 10वीं का रिजल्ट
सीबीएसई 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स सरकार के UMANG App का इस्तेमाल करके अपनी बोर्ड मार्कशीट तुरंत देख सकते हैं।
सबसे पहले उमंग ऐप डाउनलोड करें या umang.gov.in पर जाएं।
अपने मोबाइल नंबर से लॉग इन करें।
यहां CBSE Board सर्च करें।
अपनी क्लास चुनें।
अपना रोल नंबर और जन्म तिथि डालें।
आपका डिजिटल स्कोरकार्ड तुरंत स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे चेक करें।
आगे के लिए अपनी ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करें और आगे के लिए सेव कर लें।
रिजल्ट डाउनलोड कैसे करना होगा (घोषणा के बाद)
रिजल्ट घोषित होने के बाद, DigiLocker App या वेबसाइट पर लॉग इन करें।
"Issued Documents" सेक्शन में जाएं।
आपकी Class X या XII की मार्कशीट/सर्टिफिकेट वहां अपने-आप दिखाई देगी। आप इसे देख सकते हैं, PDF के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं, या सीधे कॉलेजों के साथ शेयर कर सकते हैं।
इस प्रक्रिया के जरिए आपको क्या क्या डॉक्यमेंट मिलेंगे आपको ये मिलेंगे:
डिजिटल मार्कशीट: विषय-वार अंकों का विस्तृत विवरण।
पासिंग सर्टिफिकेट : बोर्ड की पढ़ाई सफलतापूर्वक पूरी होने की पुष्टि।
माइग्रेशन सर्टिफिकेट : उन छात्रों के लिए जरूरी जो किसी दूसरे बोर्ड या यूनिवर्सिटी में जा रहे हैं।
स्किल सर्टिफिकेट : उन छात्रों के लिए जिन्होंने वोकेशनल या कौशल-आधारित विषय चुने थे।
25 लाख छात्रों को सीबीएसई 10वीं रिजल्ट का इंतजार
सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में इस बार लगभग 25 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। परीक्षा में उपस्थित हुए इन लाखों छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। सीबएसई जल्द ही 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी करने वाला है। सबसे नई जानकारी के लिए CBSE की आधिकारिक वेबसाइट्स देखते रहें।
लेखक के बारे में
Pankaj Vijayपंकज विजय| वरिष्ठ पत्रकार
शॉर्ट बायो पंकज विजय एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में livehindustan.com में असिस्टेंट एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे करियर, स्कूल व हायर एजुकेशन, जॉब्स से जुड़े विषयों पर खबर लेखन और विश्लेषण में विशेषज्ञता रखते हैं। 9 वर्षों से यहां इसी भूमिका में हैं। सरकारी भर्तियों, बोर्ड व एंट्रेंस एग्जाम, प्रतियोगी परीक्षाओं, उनके परिणाम, बदलते दौर में करियर की नई राहों, कोर्स, एडमिशन एवं नए जमाने के रोजगार के लिए जरूरी स्किल्स से जुड़ी अपडेट तेजी से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं।
15 से अधिक सालों का अनुभव
पंकज विजय ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की। अमर उजाला समाचार पत्र में रिसर्च, संपादकीय और करियर एजुकेशन जॉब्स डेस्क पर काम किया। यहां उन्हें फीचर लेखन व रिपोर्टिंग का भी मौका मिला। इसके बाद उन्होंने आज तक डिजिटल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। आज तक वेबसाइट पर राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और एजुकेशन व रोजगार जगत से जुड़ी खबरें लिखीं। इसके बाद एनडीटीवी ऑनलाइन में एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर इस विषय में अपनी समझ को और व्यापक बनाया। एनडीटीवी की पारी के बाद वे लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े और बीते 9 वर्षों से करियर एजुकेशन जॉब्स सेक्शन पर काम कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में एमए व दिल्ली यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। एनसीसी सी सर्टिफिकेट होल्डर हैं जिसके चलते उन्हें रक्षा क्षेत्र जैसे पुलिस व सेनाओं की भर्तियों की बेहतर समझ है।
विजन
तमाम तरह के करियर, स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, भर्तियों, प्रतियोगी परीक्षाओं, एंट्रेंस एग्जाम, नौकरी के लिए जरूरी स्किल्स एवं बेरोजगार युवाओं के मुद्दों को लेकर पंकज के पास गहरी समझ है। उन्होंने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के कई टॉपरों के इंटरव्यू किए हैं। उनकी लिखी सक्सेस स्टोरीज युवाओं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को प्रेरित करती रही हैं। पंकज का मानना है कि विश्वसनीयता, पारदर्शिता और तथ्यपरकता ही पत्रकारिता की असली ताकत है। उनका लक्ष्य स्कूली छात्रों व बेहतर करियर एवं सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आसान भाषा में सटीक, तेज और भरोसेमंद जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
तमाम तरह की सरकारी भर्तियां, परीक्षाएं व उनके परिणाम
स्कूल एजुकेशन, हायर एजुकेशन, कोर्स, एडमिशन से जुड़े विषय
बोर्ड रिजल्ट लाइव कवरेज और शिक्षा एवं रोजगार जगत संबंधी ब्रेकिंग
स्कूलिंग के बाद करियर की राहें
यूपीएससी, जेईई मेन व नीट जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपरों के इंटरव्यू
छात्रों के ज्ञान के लिए रिसर्च बेस्ड और एक्सप्लेनर स्टोरी


