DHSE Kerala +2 12th Result 2026 Link: केरल प्लस टू (12वीं) रिजल्ट जारी, यहां Roll Number से करें चेक
results.hse.kerala.gov.in, DHSE Kerala +2 12th Result 2026 Link: केरल के उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (DHSE) ने आज, 26 मई 2026 को कक्षा 12वीं यानी 'प्लस टू' (Plus Two) का रिजल्ट जारी कर दिया है।

Kerala +2 12th Result 2026, Dhsekerala.gov.in: केरल के उच्च माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (DHSE) ने आज, 26 मई 2026 को कक्षा 12वीं यानी 'प्लस टू' (Plus Two) और वोकेशनल हायर सेकेंडरी एजुकेशन (VHSE) परीक्षा का वार्षिक परिणाम आधिकारिक तौर पर घोषित कर दिया है। इस वर्ष केरल प्लस टू परीक्षाओं में लगभग 4,52,437 छात्र शामिल हुए थे, जो पिछले कई हफ्तों से अपने स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे थे। सभी सफल छात्र अब हायर एजुकेशन और कॉलेज एडमिशन के लिए आगे बढ़ सकेंगे। शिक्षा मंत्री एन शमसुद्दीन ने घोषणा की कि हायर सेकेंडरी परीक्षा (HSE) में 77.97% छात्र सफल रहे हैं।
केरल शिक्षा बोर्ड द्वारा प्लस टू की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 6 मार्च से 28 मार्च 2026 के बीच राज्य भर के विभिन्न निर्धारित केंद्रों पर पूरी कड़ाई और सुरक्षा के साथ किया गया था। इसके बाद कॉपियों के मूल्यांकन के चक्र को रिकॉर्ड समय में पूरा कर आज नतीजे लाइव कर दिए गए हैं।
तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो पिछले वर्ष (2025 में) केरल प्लस टू का परिणाम 22 मई को घोषित किया गया था और तब राज्य का कुल पासिंग प्रतिशत 77.81% दर्ज किया गया था, जिसमें साइंस स्ट्रीम के छात्र 83.25% सफलता दर के साथ सबसे आगे रहे थे।
रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स
keralaresults.nic.in (मुख्य परिणाम पोर्टल)
results.hse.kerala.gov.in
dhsekerala.gov.in
results.kite.kerala.gov.in
इसके अलावा छात्र 'सफलम' (Saphalam) मोबाइल ऐप और डिजिलॉकर (DigiLocker) की मदद से भी डिजिटल मार्क्स मेमो प्राप्त कर सकते हैं।
इंटरनेट के बिना SMS के जरिए ऐसे देखें रिजल्ट
यदि आपके पास इंटरनेट कनेक्शन नहीं है, तो आप अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स से एक साधारण एसएमएस (SMS) भेजकर भी अपना पासिंग स्टेटस जान सकते हैं:
सबसे पहले फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें: KERALA12<स्पेस><अपना रजिस्ट्रेशन नंबर>।
उदाहरण के लिए: KERALA12 1234567।इस मैसेज को 56263 पर भेज दें।
कुछ ही सेकंड में आपका विषय-वार स्कोर आपके फोन पर आ जाएगा।
ऑनलाइन स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल keralaresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होमपेज पर दिख रहे लिंक "Kerala DHSE Results 2026 / VHSE Results" पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब लॉगिन विंडो में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर (Roll Number) और जन्म तिथि (DOB) दर्ज करें।
स्टेप 4: 'सबमिट' बटन पर क्लिक करते ही आपका अनंतिम मार्क्स मेमो (Provisional Marksheet) स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5: इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट जरूर रख लें।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने ऑनलाइन मार्क्स मेमो में दिए गए डिटेल्स जैसे— अपना नाम, रोल नंबर, गार्जियन का नाम, विषय-वार प्राप्त अंक, कुल ग्रेड और क्वालीफाइंग स्टेटस (Pass/Fail) को ध्यानपूर्वक जांच लें।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


