JEE Advanced 2026 : धनबाद के तन्मय तनय ने लहराया परचम, बने जिला टॉपर; कितनी आई रैंक

Himanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

JEE Advanced 2026 में धनबाद के तन्मय तनय ने AIR 708 हासिल कर जिला टॉपर बनने का गौरव पाया। जिले के 50 से अधिक छात्रों ने परीक्षा में सफलता दर्ज की।

JEE Advanced 2026 : धनबाद के तन्मय तनय ने लहराया परचम, बने जिला टॉपर; कितनी आई रैंक

JEE Advanced 2026 : देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Advanced 2026 के नतीजे जारी होते ही धनबाद के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। दून पब्लिक स्कूल, कुसुम विहार के छात्र तन्मय तनय ने कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में 708वीं रैंक हासिल कर जिले में सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

360 में 222 अंक हासिल कर बनाई खास पहचान

तन्मय ने JEE Advanced में 360 में से 222 अंक प्राप्त किए हैं। इससे पहले JEE Main में भी उन्होंने 99.94 पर्सेंटाइल हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था। शुरुआती जानकारी के अनुसार वह धनबाद के जिला टॉपर बने हैं। जिले के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने इस वर्ष JEE Advanced में सफलता दर्ज की है, जिससे IIT में दाखिले का रास्ता खुल गया है।

मन हुआ तो पढ़ाई की, घंटों की नहीं बनाई सीमा

जगजीवन नगर निवासी तन्मय के पिता मुकेश कुमार पश्चिम बंगाल के मिदनापुर जिले के सालबोनी में कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां अमृता सिंह गृहिणी हैं। 12वीं बोर्ड परीक्षा में उन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। अपनी सफलता पर तन्मय ने कहा कि उन्हें इससे भी बेहतर रैंक की उम्मीद थी, लेकिन मौजूदा रैंक भी संतोषजनक है। आगे वह रैंक के आधार पर ब्रांच का चयन करेंगे और उनकी पहली पसंद कंप्यूटर साइंस है। तन्मय का मानना है कि पढ़ाई को केवल घंटों में नहीं बांधना चाहिए। उन्होंने बताया कि जब भी पढ़ने का मन होता था, पूरी एकाग्रता के साथ पढ़ाई करते थे। उनके अनुसार रात की बजाय दिन में पढ़ाई करना अधिक प्रभावी लगता है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और विशेष रूप से अजय सर के मार्गदर्शन को दिया।

जूनियर्स को दिया सफलता का मंत्र

तन्मय ने भविष्य के अभ्यर्थियों को सलाह देते हुए कहा कि शिक्षक जो भी पढ़ाएं, उसे पूरी गंभीरता से समझना चाहिए। सफलता का सबसे बड़ा मंत्र निरंतरता और नियमित अभ्यास है।

अभिनव कुमार ने भी किया शानदार प्रदर्शन

क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल, गोविंदपुर के छात्र अभिनव कुमार ने भी JEE Advanced में 5751वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। JEE Main में उन्हें 99.73 पर्सेंटाइल मिला था। देव विहार, झाड़ूडीह निवासी अभिनव के पिता राकेश कुमार व्यवसायी हैं, जबकि मां मंजू सिंह गृहिणी हैं। उन्होंने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 92 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। इससे पहले डिनोबिली स्कूल, सीएमआरआई से दसवीं की परीक्षा में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। अभिनव ने बताया कि उन्हें थोड़ी बेहतर रैंक की उम्मीद थी, लेकिन उपलब्ध रैंक के आधार पर वह आगे की ब्रांच चुनेंगे। उनकी भी पहली पसंद कंप्यूटर साइंस है। उन्होंने परीक्षा की तैयारी के दौरान प्रतिदिन 8 से 10 घंटे पढ़ाई की और सफलता का श्रेय लगातार मेहनत और अनुशासन को दिया।

इन छात्रों ने भी दर्ज कराई सफलता

JEE Advanced में धनबाद के कई अन्य छात्रों ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। इनमें परी रानी (4747), सुधांशु शेखर (4938), अभिनव कुमार (5751), युवराज प्रीत (7421), शुभम कुमार लाल (8752) और शौर्य कश्यप सहित कई विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर जिले को गौरवान्वित किया है। धनबाद के इन होनहार छात्रों की सफलता एक बार फिर साबित करती है कि मेहनत, सही मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास के दम पर देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में भी शानदार मुकाम हासिल किया जा सकता है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।