CUET Topper: सीयूईटी टॉपर देवीना इस कॉलेज में लेना चाहती हैं एडमिशन, जानें उनका पसंदीदा कोर्स

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

CUET Topper Devina Gahlot: देश भर में पहली रैंक हासिल कर सीयूईटी यूजी टॉप करने वाली देवीना गहलोत अब दिल्ली यूनिवर्सिटी के मशहूर सेंट स्टीफेंस कॉलेज में एडमिशन लेना चाहती हैं।

CUET UG Topper Devina Gahlot DU college

CUET UG Topper 2026 Devina Gahlot: देश की सबसे बड़ी और कठिन प्रवेश परीक्षाओं में से एक कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी सीयूईटी यूजी (CUET UG 2026) के नतीजे आने के बाद से ही दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में एडमिशन की होड़ मची हुई है। इस परीक्षा में शामिल हुए लगभग 11.64 लाख परीक्षार्थियों को पीछे छोड़ते हुए देवीना ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की है। बीजेपी नेता कैलाश गहलोत की बेटी देवीना ने 1250 में से 1232.19 अंकों का स्कोर हासिल किया है। इस बंपर सफलता के बाद देवीना ने साफ कर दिया है कि उनकी नजरें अब दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के सबसे प्रतिष्ठित और ऐतिहासिक सेंट स्टीफेंस कॉलेज (St. Stephen's College) पर टिकी हुई हैं।

किस कोर्स में देवीना लेना चाहती हैं एडमिशन?

देवीना लिटरेचर में गहरी रुचि रखती हैं और सेंट स्टीफेंस कॉलेज से इंग्लिश ऑनर्स (B.A. English Honours) की पढ़ाई करना चाहती हैं। सेंट स्टीफेंस कॉलेज भारत के सबसे पुराने और बेहतरीन कॉलेजों में से एक है, जिसकी स्थापना 1881 में हुई थी। सेंट स्टीफेंस में अलग-अलग कोर्सेज की सालाना फीस अलग-अलग होती है। इसके अलावा हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को अतिरिक्त शुल्क देना होता है।

बिना कोचिंग, सिर्फ सेल्फ स्टडी से किया कमाल

आजकल जहां बड़ी-बड़ी परीक्षाओं को पास करने के लिए छात्र महंगे कोचिंग इंस्टिट्यूट्स का सहारा लेते हैं, वहीं देवीना ने बिना किसी कोचिंग के यह मुकाम हासिल किया है। अपनी तैयारी का सीक्रेट शेयर करते हुए उन्होंने बताया, "सीयूईटी के लिए रट्टा मारने की जरूरत नहीं होती। मैंने सिर्फ NCERT की किताबों को अच्छी तरह पढ़ा, हर लाइन को गहराई से समझा और पिछले सालों के प्रश्न पत्रों (PYQ) को हल किया। बोर्ड परीक्षाओं की अच्छी तैयारी ही मेरी इस सफलता की असली नींव बनी।

अब आगे क्या? यूनिवर्सिटी लेवल पर शुरू होगी काउंसिलिंग

सीयूईटी का रिजल्ट आने के बाद एनटीए की भूमिका समाप्त हो जाती है। एनटीए कोई सेंट्रलाइज्ड काउंसिलिंग आयोजित नहीं करता। अब छात्रों को उन अलग-अलग विश्वविद्यालयों के पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा, जहां वे एडमिशन लेना चाहते हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) का CSAS पोर्टल: डीयू में एडमिशन के लिए छात्रों को 'कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम' (CSAS) पोर्टल पर जाना होगा। यह प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है।

चरण 1: डीयू सीएसएएस पोर्टल पर बुनियादी जानकारी भरकर पंजीकरण करना।

चरण 2: अपने सीयूईटी स्कोर के आधार पर कॉलेजों और कोर्सेज की प्राथमिकताएं भरना। यह चरण सबसे महत्वपूर्ण है, छात्रों को अपने स्कोर के अनुसार कॉलेजों की लिस्ट चुननी चाहिए।

चरण 3: डीयू मेरिट लिस्ट जारी करेगा और छात्रों को उनकी प्राथमिकताओं के आधार पर सीटें अलॉट की जाएंगी। सीट मिलने पर ऑनलाइन फीस जमा कर एडमिशन कन्फर्म करना होगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।