डिजाइन की दुनिया में बनाना है करियर? CEED और UCEED के लिए खुले आवेदन, जानें पूरा शेड्यूल

लाइव हिन्दुस्तान
share

आईआईटी बॉम्बे ने सीईईडी और यूसीईईडी 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किए हैं। बिना लेट फीस 31 अक्टूबर तक आवेदन करें। परीक्षा 17 जनवरी 2027 को सुबह 9 बजे होगी।

design entrance registration begins important dates exam eligibility criteria fees uceed ceed iitb ac in schedule
आईआईटी बॉम्बे

डिजाइन की दुनिया में नाम कमाने का ख्वाब देखने वालों के लिए आज का दिन खास है। आईआईटी बॉम्बे ने 1 अक्टूबर से सीईईडी 2027 और यूसीईईडी 2027 के रजिस्ट्रेशन की विंडो खोल दी है। यानी देश के नामी डिजाइन संस्थानों की चौखट तक पहुंचने का पहला कदम अब आपके हाथ में है। बस घड़ी पर नजर रखनी होगी क्योंकि तारीखें सबके लिए तय हैं। पहले फर्क समझ लीजिए। सीईईडी यानी कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन उन लोगों के लिए है जो पोस्टग्रेजुएट डिजाइन कोर्स, यानी डिजाइन में मास्टर और पीएचडी करना चाहते हैं। यूसीईईडी यानी अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन चार साल के बैचलर ऑफ डिजाइन में दाखिले का दरवाजा है। दोनों के आवेदन उनकी अपनी आधिकारिक वेबसाइटों पर लिए जा रहे हैं।

कब तक भर सकते हैं फॉर्म

आम फीस के साथ आवेदन की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2026 है। जो चूक जाएं, उनके लिए लेट फीस के साथ 6 नवंबर 2026 तक मौका रहेगा। लेकिन जेब ढीली करने से बेहतर है कि समय पर ही निपटा लें।

पूरा शेड्यूल एक नजर में

  • सीईईडी और यूसीईईडी 2027, दोनों के लिए रजिस्ट्रेशन 1 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुका है। बिना लेट फीस के फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 अक्टूबर 2026 है, जबकि लेट फीस के साथ 6 नवंबर 2026 तक आवेदन किया जा सकता है। इसके बाद 5 जनवरी 2027 को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
  • परीक्षा 17 जनवरी 2027 को होगी, जो सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। परीक्षा के चार दिन बाद, यानी 21 जनवरी 2027 को ड्राफ्ट आंसर की आएगी। अगर किसी जवाब पर एतराज़ है, तो उम्मीदवार 23 जनवरी 2027 तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। फाइनल आंसर की 30 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी।
  • नतीजों की बात करें तो सीईईडी का रिजल्ट और स्कोरकार्ड 5 मार्च 2027 को मिलेगा, जबकि यूसीईईडी के नतीजे और स्कोरकार्ड एक दिन बाद, यानी 6 मार्च 2027 को आएंगे।

सीईईडी कौन भर सकता है

सीईईडी के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएट डिग्री, डिप्लोमा या कम से कम तीन साल की पोस्टग्रेजुएट पढ़ाई होनी चाहिए, जो बारहवीं के बाद की हो। जुलाई 2027 तक आखिरी साल की परीक्षा देने वाले भी बैठ सकते हैं। क्लास 10 के बाद पांच साल का गवर्नमेंट डिप्लोमा इन आर्ट करने वाले या जुलाई 2027 तक करने वाले भी पात्र हैं। उम्र की कोई सीमा नहीं है।

इस स्कोर को आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गांधीनगर, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी जोधपुर, आईआईटी कानपुर, आईआईटी रुड़की, आईआईएससी बेंगलुरु, आईआईआईटी जबलपुर और आईआईटी कांचीपुरम मानते हैं। एक बात गांठ बांध लीजिए। सीईईडी क्वालिफाई करने का मतलब सीट पक्की होना नहीं है। हर संस्थान में अलग से अप्लाई करना होगा और उनकी शर्तें भी पूरी करनी होंगी, जिनमें कहीं कहीं अतिरिक्त टेस्ट या इंटरव्यू भी हो सकता है। सीईईडी का स्कोर नतीजे की तारीख से एक साल तक वैध रहता है।

यूसीईईडी में बारहवीं वालों के लिए मौका

यूसीईईडी के जरिए आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी इंदौर, आईआईटी रुड़की और आईआईआईटी जबलपुर के चार साल के बैचलर ऑफ डिजाइन कोर्स में दाखिला मिलता है। इसके लिए उम्मीदवार ने क्लास 12 या उसके बराबर की परीक्षा पहली बार 2026 या 2027 में दी हो। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स, तीनों स्ट्रीम के बच्चे बैठ सकते हैं। तय उम्र की शर्त पूरी करनी होगी, और यूसीईईडी ज्यादा से ज्यादा दो बार दिया जा सकता है वह भी लगातार दो सालों में।

हां, दाखिले में स्ट्रीम का पेंच है। फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स वाले छात्र सातों संस्थानों में अप्लाई कर सकते हैं। बाकी स्ट्रीम के छात्रों के लिए आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी हैदराबाद और आईआईटी इंदौर के रास्ते खुले हैं। बैचलर ऑफ डिजाइन में दाखिले के लिए यूसीईईडी 2027 क्वालिफाई करना और 2026 या 2027 में बारहवीं पास होना जरूरी है। दाखिले की अर्जी अलग प्रक्रिया है। इसके लिए कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म 15 मार्च 2027 से शुरू होगा।

आगे क्या करें

फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर पूरा ब्रोशर जरूर पढ़ लें। पात्रता, फीस और दस्तावेज़ों की जानकारी वहीं मिलेगी। आखिरी दिन का इंतजार न करें क्योंकि तब वेबसाइट पर भीड़ बढ़ जाती है।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
Hindi News के साथ करियर सेक्शन में पढ़ें लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें। हर अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsकरियर न्यूज़डिजाइन की दुनिया में बनाना है करियर? CEED और UCEED के लिए खुले आवेदन