DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन दाखिले की प्रक्रिया शुरू, जानें आवेदन के नियम और फीस
Delhi University PG admissions 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शनिवार, 16 मई 2026 से अपना कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम पोस्ट ग्रेजुएट (CSAS-PG) पोर्टल लाइव कर दिया है। आवेदन की विंडो 7 जून 2026 खुली रहेगी।

Delhi University PG admissions 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) कोर्सेज में पढ़ाई करने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए के लिए अपने दो-वर्षीय मास्टर प्रोग्राम्स में दाखिले की आधिकारिक शुरुआत कर दी है। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शनिवार, 16 मई 2026 से अपना कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम पोस्ट ग्रेजुएट (CSAS-PG) पोर्टल लाइव कर दिया है।
इस साल विश्वविद्यालय प्रशासन ने पूरी दाखिला प्रक्रिया को बेहद हाई-टेक और पारदर्शी बनाने के लिए कई बदलाव किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgadmission.uod.ac.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन की विंडो 7 जून 2026 (रात 11:59 बजे तक) खुली रहेगी।
केवल CUET-PG स्कोर के आधार पर मिलेगा दाखिला
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने साफ कर दिया है कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) कोर्सेज की सीटों का आवंटन पूरी तरह से CUET-PG 2026 की परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही किया जाएगा। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे जिस विषय में मास्टर डिग्री करना चाहते हैं, उन्होंने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) में उसी संबंधित विषय के पेपर कोड की परीक्षा दी हो।
इस साल की बड़ी विशेषता: डिजीलॉकर और API सेतु
राष्ट्रीय डिजिटल इंडिया ढांचे को मजबूती देते हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी ने इस साल ऑटो-इंटीग्रेशन सिस्टम की शुरुआत की है। इसके तहत यूनिवर्सिटी के पोर्टल को सीधे डिजीलॉकर और API सेतु से जोड़ दिया गया है।
इसका फायदा यह होगा कि छात्रों को फॉर्म भरते समय अपने डॉक्यूमेंट, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि और CUET-PG स्कोरकार्ड को अलग से अपलोड या टाइप करने की आवश्यकता नहीं होगी। सिस्टम इन सभी जानकारियों को सीधे डिजीलॉकर से खुद-ब-खुद सुरक्षित तरीके से ले लेगा। इससे डेटा की गड़बड़ी और फर्जी डॉक्यूमेंट की गुंजाइश पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
NEP के तहत 1 साल और 2 साल के मास्टर कोर्सेज
राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के दिशा-निर्देशों के अनुसार, इस साल से दिल्ली विश्वविद्यालय में दो तरह के पीजी प्रोग्राम ऑफर किए जा रहे हैं।
दो-वर्षीय मास्टर प्रोग्राम: इसके लिए वे सभी छात्र योग्य हैं जो वर्तमान में अपने ग्रेजुएशन के तीसरे या चौथे वर्ष में हैं।
एक-वर्षीय मास्टर प्रोग्राम: जो छात्र अपनी 4 साल की स्नातक ऑनर्स डिग्री (रिसर्च या एंटरप्रेन्योरशिप के साथ) पूरी कर चुके हैं, वे सीधे 1 साल के मास्टर कोर्स के लिए पात्र होंगे। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया बाद में एक अलग पोर्टल के माध्यम से शुरू की जाएगी।
रजिस्ट्रेशन शुल्क
विभिन्न वर्गों के लिए आवेदन शुल्क प्रति प्रोग्राम इस प्रकार तय किया गया है:
अनारक्षित (UR), OBC-NCL और EWS वर्ग: ₹250 प्रति प्रोग्राम।
SC, ST और PwBD वर्ग: ₹100 प्रति प्रोग्राम।
मिड-एंट्री और स्पॉट राउंड: जो छात्र किसी कारणवश 7 जून की समय सीमा तक आवेदन करने से चूक जाते हैं, उन्हें विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक और मौका दिया है। वे छात्र बाद में काउंसलिंग के बीच में ₹1,000 की नॉन-रिफंडेबल लेट फीस देकर प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
आवेदन करने के आसान स्टेप्स
सबसे पहले आधिकारिक सीएसएएस-पीजी पोर्टल pgadmission.uod.ac.in पर जाएं।
नए क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉग-इन करें।
बुनियादी शैक्षणिक और व्यक्तिगत डिटेल्स दर्ज करें।
अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेजों का प्राथमिकता क्रम चुनें।
नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
लेखक के बारे में
Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।
अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।
विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।
रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।
विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स


