Delhi School Admission: दिल्ली के स्पेशल स्कूलों में नर्सरी से 12वीं का दाखिला कल होगा शुरू, इस दिन आएगा लॉटरी रिजल्ट

By Prachi
लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता
Follow us on Google News
share

Delhi School Admission 2026: दिल्ली के 12 सरकारी स्पेशल स्कूलों में नर्सरी से 12वीं तक के दाखिले का दूसरा चरण शुरू हो गया है। अभिभावक 26 जून शाम 5 बजे तक edudel.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 

Delhi School Admission: दिल्ली के स्पेशल स्कूलों में नर्सरी से 12वीं का दाखिला कल होगा शुरू, इस दिन आएगा लॉटरी रिजल्ट

Delhi School Admissions 2026-27: देश की राजधानी दिल्ली में अपने बच्चों को बेहतर और विशेष शिक्षा दिलाने का सपना देख रहे अभिभावकों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण खबर है। शिक्षा निदेशालय (DoE) के तहत आने वाले दिल्ली के 12 सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विशेष स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए दाखिले की प्रक्रिया का दूसरा चरण कल गुरुवार से शुरू होने जा रहा है। इन स्कूलों में नर्सरी से लेकर 12वीं कक्षा तक में एडमिशन के लिए छात्र और अभिभावक ऑनलाइन माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

26 जून शाम 5 बजे तक खुला रहेगा पोर्टल

शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून 2026 को शाम 5:00 बजे तक निर्धारित की गई है। अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए समय रहते शिक्षा निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट www.edudel.nic.in पर जाकर पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा कर लें। इस वेबसाइट पर दाखिले से जुड़ी हर छोटी-बड़ी गाइडलाइंस और जानकारी भी उपलब्ध है।

सीटें ज्यादा हुईं तो 1 जुलाई को निकलेगी लॉटरी

स्पेशल स्कूलों की इस प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निदेशालय ने एक विशेष नियम बनाया है। यदि किसी भी कक्षा में उपलब्ध सीटों की संख्या से अधिक आवेदन प्राप्त होते हैं, तो वहां दाखिले का फैसला लॉटरी के जरिए होगा। इसके लिए 1 जुलाई 2026 को सुबह 11:00 बजे अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के सदस्यों की मौजूदगी में 'ड्रॉ ऑफ लॉट्स' (लॉटरी) निकाली जाएगी।

7 जुलाई तक होगा स्कूलों का आवंटन, वेटिंग लिस्ट भी होगी जारी

पंजीकरण और लॉटरी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, सीटों की उपलब्धता के आधार पर 7 जुलाई 2026 तक योग्य छात्रों को विद्यालय आवंटित कर दिए जाएंगे। निदेशालय ने उन बच्चों का भी ख्याल रखा है जिनका नाम मुख्य लिस्ट में नहीं आ पाएगा। यदि दाखिला प्रक्रिया के बाद कोई सीट खाली रह जाती है, तो वेटिंग लिस्ट में शामिल बच्चों को मौका दिया जाएगा। वेटिंग लिस्ट में दर्ज नाम के क्रमानुसार बच्चों को 8 जुलाई से 9 जुलाई 2026 तक खाली सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।

मौजूदा छात्रों के लिए निदेशालय का जरूरी निर्देश

शिक्षा निदेशालय ने यह भी साफ कर दिया है कि जो छात्र वर्तमान में पहले से ही किसी सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में पढ़ रहे हैं, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। यदि वे दोबारा दाखिला लेना चाहते हैं या स्कूल ट्रांसफर कराना चाहते हैं, तो ऑनलाइन आवेदन और आगे की मदद के लिए वे सीधे अपने मौजूदा स्कूल प्रशासन से संपर्क कर सकते हैं। स्कूल स्टाफ उनकी पूरी सहायता करेगा।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi

शॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर
प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन
प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां
इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता
बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस
करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज
सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट
एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस
छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज
छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

और पढ़ें
करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।