Hindi Newsकरियर न्यूज़Delhi Police Vacancy: SSC delhi police recruitments awo tpo Head Constable Driver posts know changes apply
SSC Delhi Police Vacancy : दिल्ली पुलिस में 2 और भर्तियां, हेड कांस्टेबल व ड्राइवर की 1289 वैकेंसी, इस बार बड़ा बदलाव

SSC Delhi Police Vacancy : दिल्ली पुलिस में 2 और भर्तियां, हेड कांस्टेबल व ड्राइवर की 1289 वैकेंसी, इस बार बड़ा बदलाव

संक्षेप:

Delhi Police Vacancy 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल ड्राइवर पुरुष के 737 और हेड कांस्टेबल (सहायक वायरलेस ऑपरेटर/टेलीप्रिंटर ऑपरेटर) के 552 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।

Sep 25, 2025 10:27 am ISTPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Delhi Police Vacancy 2025: कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल ड्राइवर पुरुष के 737 और हेड कांस्टेबल (सहायक वायरलेस ऑपरेटर/टेलीप्रिंटर ऑपरेटर) के 552 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। दोनों भर्तियों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है। शुल्क भुगतान 16 अक्टूबर की रात 11 बजे तक, आवेदन में त्रुटि सुधार और शुल्क संशोधन के लिए 23 से 25 अक्टूबर तक अवसर मिलेगा। दोनों ही भर्तियों के लिए पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में संभावित है। इच्छुक अभ्यर्थी https://ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फीस 100 रुपये है। सभी वर्गों की महिलाओं व एससी एसटी वर्ग के लिए कोई शुल्क नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बड़ा बदलाव

हेड कांस्टेबल (सहायक वायरलेस ऑपरेटर/टेलीप्रिंटर ऑपरेटर) की भर्ती की लिखित परीक्षा में इस बार 0.25 मार्क्स की नेगेटिव मार्किंग होगी। यानी प्रत्येक गलत उत्तर पर एक चौथाई अंक कटेगा। जबकि पिछली 2022 की भर्ती में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं थी।

कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर भर्ती की खास बातें

1- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास मांगी गई है। इसके अलावा हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस भी मांगा गया है।

2- आयु की न्यूनतम सीमा 18 वर्ष और अधिकतम सीमा 30 वर्ष रखी गई है। 02-07-1995 से पहले और 1-07-2004 के बाद अभ्यर्थी का जन्म न हुआ हो। ओबीसी वर्ग को आयु की अधिकतम सीमा में 3 वर्ष, एससी व एसटी को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

3- चयन प्रक्रिया - कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा (10वीं लेवल का), शारीरिक दक्षता परीक्षा व मापतौल परीक्षा, डीवी, ट्रेड टेस्ट, मेडिकल एग्जाम।

4- लिखित परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 मार्क्स काटा जाएगा।

5- फिजिकल टेस्ट - पुरुष - 7 मिनट में 1600 मीटर दौड़, साढ़े 12 फीट लंबी कूद, साढ़े 3 फीट ऊंची कूद

6- फिजिकल टेस्ट व ट्रेड महज क्वालिफाइंग होंगे। फाइनल मेरिट लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों से बनेगी।

7.कद काठी

पुरुष - 170 सेमी कम से कम लंबाई हो, सीना 81 - 85 सेमी। 4 सेमी का फुलाव जरूरी।

महिलाएं - 157 सेमी कम से कम लंबाई हो।

देखें नोटिफिकेशन

हेड कांस्टेबल (सहायक वायरलेस ऑपरेटर/टेलीप्रिंटर ऑपरेटर) के पदों पर भर्ती की खास बातें

1- दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल असिस्टेंट वायरलैस ऑपरेटर व टेली प्रिंटर ऑपरेटर (एडब्ल्यूओ/टीपीओ) की वैकेंसी के लिए 18 से 27 वर्ष की आयु सीमा रखी गई है। 02-07-1998 के बाद और 01-07-2007 के पहले जन्मे युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। ओबीसी वर्ग को आयु की अधिकतम सीमा में 3 वर्ष, एससी व एसटी को 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

2. शैक्षणिक योग्यता- साइंस व मैथ्स विषयों के साथ 12वीं पास या मैकेनिक कम ऑपरेटर इलेक्ट्रिक कम्युनिकेशन सिस्टम में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (NTC) रखी गई है।

3- चयन प्रक्रिया - कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा व शारीरिक मापतौल परीक्षा (पीई व एमटी) , ट्रेड टेस्ट, इंग्लिश वर्ड प्रोसेसिंग टेस्ट (15 मिनट में 1000 की डिप्रेशन), बेसिक कंप्यूटर फंक्शनिंग टेस्ट। मेरिट लिखित परीक्षा के प्राप्तांक से बनेगी, बाकी सब टेस्ट क्वालिफाइंग हैं।

4. फिजिकल टेस्ट - पुरुष - साढ़े 6 मिनट में 1600 मीटर दौड़, साढ़े 12 फीट लंबी कूद, साढ़े 3 फीट ऊंची कूद

महिलाएं - 5 मिनट में 800 मीटर दौड़, 9 फीट लंबी कूद, 3 फीट ऊंची कूद

देखें नोटिफिकेशन

5. कद काठी

पुरुष - 170 सेमी कम से कम लंबाई हो, सीना 81 - 85 सेमी। 4 सेमी का फुलाव जरूरी।

महिलाएं - 157 सेमी कम से कम लंबाई हो।

6- कांस्टेबल ड्राइवर व हेड कांस्टेबल एडब्ल्यूओ/टीपीओ दोनों भर्तियों में लिखित परीक्षा पास करने के बाद दौड़ और कदू (फिजकल टेस्ट) की परीक्षा होगी। इसके बाद स्किल टेस्ट होगा।

7- इससे पहले वर्ष 2022 में दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (एडब्ल्यूओ)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (टीपीओ) के 850 पदों पर भर्ती निकली थी।

Pankaj Vijay

लेखक के बारे में

Pankaj Vijay
पंकज विजय लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। यहां वह करियर, एजुकेशन, जॉब्स से जुड़ी खबरें देखते हैं। पंकज को पत्रकारिता में डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने एनडीटीवी डिजिटल, आजतक डिजिटल, अमर उजाला समाचार पत्र में काम किया। करियर-एजुकेशन-जॉब्स के अलावा वह विभिन्न संस्थानों में देश-विदेश, राजनीति, रिसर्च व धर्म से जुड़ी बीट पर भी काम कर चुके हैं। भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), दिल्ली से हिन्दी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा व डीयू से इतिहास में बीए ऑनर्स किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।