Hindi Newsकरियर न्यूज़delhi police constable recruitment 2025 notification 7565 vacancies apply ssc gov in important dates
Delhi Police Constable Recruitment 2025 : दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल भर्ती, 7565 पदों पर वैकेंसी; ऑनलाइन आवेदन शुरू

Delhi Police Constable Recruitment 2025 : दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल भर्ती, 7565 पदों पर वैकेंसी; ऑनलाइन आवेदन शुरू

संक्षेप:

Delhi Police Constable Recruitment 2025 : SSC ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2025 के लिए 7565 पदों पर आवेदन खोल दिए हैं। इस पद पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर तक चलेगी।

Sep 22, 2025 10:14 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Delhi Police Constable Recruitment 2025 : पुलिस की वर्दी का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर 7565 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 22 सितंबर 2025 से शुरू होकर 21 अक्टूबर 2025 रात 11:00 बजे तक चलेगा, जबकि फीस भुगतान की आखिरी तारीख 22 अक्टूबर रात 11:00 बजे तय की गई है। कंप्यूटर-बेस्ड एग्जाम (CBE) दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में आयोजित होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

Delhi Police Constable Recruitment 2025 : क्या होनी चाहिए आयु सीमा?

आवेदन से पहले उम्मीदवार अपनी पात्रता शर्तें ध्यान से पढ़ें। आयु सीमा की बात करें तो 1 जुलाई 2025 को 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए, यानी जन्म तिथि 2 जुलाई 2000 से 1 जुलाई 2007 के बीच होनी चाहिए। आरक्षण के अनुसार ऊपरी आयु में छूट लागू होगी। शैक्षणिक योग्यता के तौर पर मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (सीनियर सेकेंडरी) अनिवार्य है, जबकि दिल्ली पुलिस कर्मियों के बच्चों और कुछ विशेष स्टाफ (जैसे बैंड्समैन/ड्राइवर) के लिए इसे कक्षा 11 तक शिथिल किया गया है। पुरुष उम्मीदवारों के पास पीई एंड एमटी के समय वैध एलएमवी (मोटरसाइकिल/कार) ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है, लर्नर लाइसेंस मान्य नहीं होगा।

Delhi Police Constable Recruitment 2025 : क्या है चयन की प्रक्रिया?

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले एसएससी द्वारा आयोजित कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा होगी, जो हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इसके बाद दिल्ली में दिल्ली पुलिस द्वारा फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT) कराया जाएगा, जो क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा। दस्तावेज़ सत्यापन PE&MT के दौरान होगा और मेडिकल परीक्षा दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में कराई जाएगी। अंतिम मेरिट पूरी तरह CBE के प्रदर्शन पर आधारित होगी, बशर्ते अभ्यर्थी PE&MT और मेडिकल में योग्य हो।

Delhi Police Constable Recruitment 2025 : कितना मिलेगा वेतन

चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 3, ग्रुप ‘C’ के तहत 21,700 - 69,100 रुपए के वेतनमान में नियुक्ति मिलेगी। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार होंगे, SSC की नई साइट ssc.gov.in पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करना होगा; पुराने ssc.nic.in के OTR मान्य नहीं हैं। OTR के बाद वेबसाइट या ‘my SSC’ मोबाइल ऐप से आवेदन फॉर्म भरा जा सकता है। आवेदन शुल्क 100 रुपए है, जबकि महिलाओं, एससी, एसटी और पूर्व सैनिकों के लिए शुल्क में छूट है। भुगतान BHIM UPI, नेट बैंकिंग या डेबिट/क्रेडिट कार्ड से किया जा सकेगा।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।