Hindi Newsकरियर न्यूज़delhi nursery kg class 1 admission 2026 guidelines documents fees timetable point system private schools latest circular
Delhi School Admission 2026-27: कराना है बच्चों का एडमिशन? ये डॉक्यूमेंट सबसे जरूरी; देखें लिस्ट

Delhi School Admission 2026-27: कराना है बच्चों का एडमिशन? ये डॉक्यूमेंट सबसे जरूरी; देखें लिस्ट

संक्षेप:

Delhi School Admission 2026-27: दिल्ली प्राइवेट स्कूलों में नर्सरी, KG और क्लास 1 एडमिशन 2026–27 के लिए पूरा कैलेंडर जारी कर दिया गया है। इसके लिए पता प्रमाण के कई दस्तावेज मान्य हैं। 

Nov 23, 2025 08:20 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Delhi School Admission 2026-27: हर साल एडमिशन सीजन में दिल्ली के अभिभावक उलझन और तनाव से गुजरते हैं, लेकिन इस बार शिक्षा निदेशालय (DoE) ने शुरुआत से ही प्रवेश प्रक्रिया साफ और पारदर्शी रखने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन का पूरा कैलेंडर, नियम, पॉइंट सिस्टम, आयु सीमा और फीस सब कुछ एक ही सर्कुलर में जारी कर दिया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

Delhi School Admission 2026-27: पते के लिए ये डॉक्यूमेंट जरूरी

पते के प्रमाण के लिए माता-पिता किसी एक दस्तावेज को जमा कर सकते हैं, इनमें राशन कार्ड, स्मार्ट कार्ड, डोमिसाइल, वोटर आईडी, बिजली या पानी का बिल, पासपोर्ट या आधार कार्ड सभी मान्य होंगे। इससे स्कूलों द्वारा अतिरिक्त डॉक्यूमेंट्स मांगने या अनावश्यक दबाव डालने की गुंजाइश नहीं रहेगी।

Delhi School Admission 2026-27: प्रॉस्पेक्टर खरीदने पर नहीं होना पड़ेगा मजबूर

निदेशालय ने सख्ती से निर्देश दिया है कि स्कूल केवल 25 रुपये को ही प्रवेश रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर ले सकते हैं। किसी स्कूल को प्रॉस्पेक्टस खरीदने के लिए अभिभावकों पर दबाव डालने की अनुमति नहीं है। फॉर्म आखिरी तारीख तक उपलब्ध रहे, यह भी अनिवार्य किया गया है।

सर्कुलर के मुताबिक हर स्कूल को अपने प्रवेश मानदंड और पॉइंट सिस्टम वेबसाइट और नोटिस बोर्ड पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने होंगे। इससे एडमिशन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी बनेगी और अभिभावकों को सही जानकारी समय पर मिलेगी।

Delhi School Admission 2026-27: एडमिशन प्रक्रिया 4 दिसंबर से शुरू

नया शैक्षणिक कैलेंडर भी जारी किया गया है। जिसमें एडमिशन के लिए 4 दिसंबर 2025 से आवेदन शुरू होंगे। 27 दिसंबर 2025 एडमिशन की आखिरी तारीख निर्धारित की गई है। इसके पहले स्कूलों को 28 नवंबर 2025 तक पॉइंट सिस्टम और मानदंड पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।

Delhi School Admission 2026-27: आवेदकों की सूची और पॉइंट अपलोड कब

स्कूल 9 जनवरी 2026 तक सभी आवेदकों की सूची पोर्टल पर डालेंगे और 16 जनवरी को हर अभ्यर्थी को दिए गए अंक अपलोड होंगे। इससे चयन प्रक्रिया पूरी तरह डेटा-आधारित और निष्पक्ष रहेगी।

Delhi School Admission 2026-27: पहली चयन सूची और काउंसलिंग की तारीख क्या?

पहली चयन सूची और वेटिंग लिस्ट 23 जनवरी 2026 को जारी होगी। इसके बाद 24 जनवरी से 3 फरवरी तक प्रश्न-समाधान विंडो अभिभावकों के लिए खुली रहेगी। जरूरत पड़ने पर दूसरी चयन सूची 9 फरवरी को जारी की जाएगी, और 10 से 16 फरवरी तक शिकायत समाधान का समय मिलेगा।

Delhi School Admission 2026-27: पूरी प्रक्रिया कब तक समाप्त होगी

एडमिशन का पूरा चक्र 19 मार्च 2026 को खत्म होगा। यह शेड्यूल केवल ओपन श्रेणी के लिए है, जबकि EWS, DG और CWSN सीटें DoE के केंद्रीकृत सिस्टम से भरें जाएंगी। किसी भी स्कूल को तय समयसीमा से हटने की अनुमति नहीं होगी।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari
हिमांशु तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं। वे करियर, एजुकेशन और जॉब्स से जुड़ी खबरें बनाते हैं। यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी, आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं पर इनकी पैनी नजर रहती है। कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक, जामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद साल 2016 में इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की और लाइव हिन्दुस्तान से पहले जी न्यूज, इंडिया टीवी और एबीपी न्यूज जैसे बड़े मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं। करियर, एजुकेशन और जॉब्स के अलावा हिमांशु को राजनीति, देश-विदेश, रिसर्च और मनोरंजन बीट का भी अनुभव है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।