Hindi Newsकरियर न्यूज़Delhi Nursery Admissions 2026 Applications Begin Today: Check Important Dates and Age Limit Here
Delhi Nursery Admissions 2026-27: दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2026 आवेदन आज से शुरू, यहां देखें जरूरी तारीखें और उम्र सीमा

Delhi Nursery Admissions 2026-27: दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2026 आवेदन आज से शुरू, यहां देखें जरूरी तारीखें और उम्र सीमा

संक्षेप:

Delhi Nursery Admissions 2026-27: दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नर्सरी, केजी (किंडरगार्टन) और पहली कक्षा (Class 1) में एडमिशन की प्रक्रिया आज 4 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है।

Dec 04, 2025 01:51 pm ISTPrachi लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Delhi Nursery Admissions 2026-27: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नर्सरी, केजी (किंडरगार्टन) और पहली कक्षा (Class 1) में एडमिशन की प्रक्रिया आज 4 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है। दिल्ली में रहने वाले हजारों अभिभावकों के लिए यह एक महत्वपूर्ण समय है, क्योंकि वे अपने बच्चों के लिए स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शिक्षा निदेशालय (DoE) ने सभी प्राइवेट अनएडेड स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे एडमिशन से जुड़े सभी नियमों, सीटों की संख्या और पॉइंट सिस्टम को अपनी वेबसाइट पर पहले ही जारी कर दें, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी रहे।

आवेदन की महत्वपूर्ण तारीखें -

आवेदन फॉर्म उपलब्ध: 4 दिसंबर 2025 से

फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि: 27 दिसंबर 2025

सभी आवेदकों की लिस्ट जारी होगी: 9 जनवरी 2026

हर आवेदक को दिए गए पॉइंट जारी होंगे: 16 जनवरी 2026

पहली एडमिशन लिस्ट (और वेटिंग लिस्ट) जारी होगी: 23 जनवरी 2026

एडमिशन की प्रक्रिया बंद होगी: 19 मार्च 2026

सभी स्कूलों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे इन तारीखों का सख्ती से पालन करें।

उम्र सीमा का नियम

नए शिक्षा नीति (NEP) के तहत, शिक्षा निदेशालय ने एडमिशन के लिए उम्र के नियम तय कर दिए हैं। बच्चों के माता-पिता को सलाह दी जाती है कि वे अपने बच्चे की उम्र की गणना इन तारीखों के आधार पर ही करें। 31 मार्च 2026 तक बच्चे की उम्र ये होनी चाहिए-

नर्सरी : 3 साल या उससे ज्यादा, लेकिन 4 साल से कम।

केजी : 4 साल या उससे ज्यादा, लेकिन 5 साल से कम।

कक्षा 1: 5 साल या उससे ज्यादा, लेकिन 6 साल से कम।

ऐसे होगा बच्चों का चयन-

प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन के लिए एक पॉइंट-आधारित सिस्टम लागू होता है। इसमें स्कूल अलग-अलग चीजों के लिए पॉइंट देते हैं, जिनमें सबसे ज्यादा महत्व स्कूल से आपके घर की दूरी को दिया जाता है। अन्य पैरामीटर में स्कूल से घर की दूरी, उसी स्कूल में बड़े भाई-बहन का पढ़ना, माता-पिता का स्कूल का पूर्व छात्र होना, स्कूल स्टाफ के बच्चे होना आदि शामिल हो सकता है।

यदि सीमित सीटों के लिए कई बच्चों के पॉइंट एक जैसे होते हैं, तो स्कूल को अभिभावकों की मौजूदगी में लॉटरी के जरिए चयन करना अनिवार्य होगा। आवेदन फॉर्म ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से भरे जा सकते हैं, जिसकी रजिस्ट्रेशन फीस केवल 25 रुपये रखी गई है।

जरूरी डॉक्यूमेंट-

बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र

निवास का प्रमाण, जैसे बिजली बिल, आधार कार्ड, या वोटर आईडी।

माता-पिता की पहचान का प्रमाण।

बच्चे और माता-पिता की हाल की तस्वीरें।

Prachi

लेखक के बारे में

Prachi
प्राची लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे करियर से जुड़ी खबरें लिखती हैं। प्राची दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने अपना करियर नन्ही खबर से शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड और कुटुंब में कंटेंट लेखक के रूप में काम किया। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। प्राची को उपन्यास पढ़ना और फिल्में देखना बहुत पसंद है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर, Hindi News, क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।