दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2026 की पहली लिस्ट जारी, अब किन बातों का रखें खास ध्यान; दूसरी सूची कब

Feb 08, 2026 03:28 pm ISTHimanshu Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2026 की पहली लिस्ट जारी हो चुकी है। नाम आने के बाद कौन से दस्तावेज जरूरी हैं, दूसरी सूची कब आएगी, आपत्ति समाधान विंडो और उम्र के नियम के बारे में यहां पढ़ें पूरी जानकारी।

दिल्ली नर्सरी एडमिशन 2026 की पहली लिस्ट जारी, अब किन बातों का रखें खास ध्यान; दूसरी सूची कब

Delhi Nursery Admission 2026 : दिल्ली के स्कूलों में नर्सरी एडमिशन 2026 की पहली शॉर्टलिस्ट जारी हो चुकी है। जिन अभिभावकों के बच्चों का नाम सूची में आया है, उनके लिए अगला कदम बेहद अहम है क्योंकि सिर्फ नाम आना ही दाखिले की गारंटी नहीं होता। स्कूलों ने साफ किया है कि तय समय के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करना जरूरी होगा। वहीं, जिनका नाम पहली सूची में नहीं आया है, उनकी उम्मीदें 9 फरवरी को जारी होने वाली दूसरी सूची से जुड़ी हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नाम आया है तो ये काम तुरंत करें

पहली सूची में नाम आने के बाद अभिभावकों को बिना देरी किए स्कूल द्वारा बताई गई तारीख़ों के अनुसार दस्तावेज सत्यापन और फीस से जुड़ी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके लिए कुछ काग़ज़ पहले से तैयार रखना बेहद जरूरी है।

स्कूलों द्वारा आमतौर पर ये दस्तावेज मांगे जाते हैं:

  • बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र (ओरिजिनल और फोटोकॉपी)
  • माता-पिता का वैध पता प्रमाण
  • बच्चे और अभिभावक की पासपोर्ट साइज फोटो
  • कैटेगरी या आरक्षण से जुड़े प्रमाण पत्र (अगर लागू हों)

इन दस्तावेजों में किसी भी तरह की जानकारी आवेदन फॉर्म से अलग पाई गई, तो दाखिला रद्द होने का खतरा रहता है।

समय-सीमा चूके तो क्या होगा

कई बार जानकारी न मिल पाने या गलती से तारीख़ निकल जाने की स्थिति बन जाती है। ऐसे मामलों में स्कूल प्रशासन से तुरंत संपर्क करना ज़रूरी है। कुछ स्कूल वेटिंग लिस्ट या अगली सूचियों के तहत ऐसे आवेदनों पर विचार कर सकते हैं, लेकिन यह पूरी तरह स्कूल और तय नियमों पर निर्भर करता है।

पॉइंट्स में गलती लगे तो कहां करें शिकायत

अगर किसी अभिभावक को दूरी, सिब्लिंग या एलुमनी पॉइंट्स में गड़बड़ी लगती है, तो घबराने की ज़रूरत नहीं है। शिक्षा निदेशालय द्वारा तय “रिज़ॉल्यूशन विंडो” के दौरान अभिभावक स्कूल जाकर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसी अवधि में स्कूलों को सभी शिकायतों का निपटारा करना होता है, ताकि अंतिम दाख़िले से पहले पारदर्शिता बनी रहे।

पहली सूची में नाम नहीं आया? अभी मौके बाकी

पहली सूची में नाम न आने का मतलब यह नहीं कि दाख़िले की उम्मीद खत्म हो गई है। दिल्ली के स्कूलों में सीटें खाली रहने पर दूसरी और तीसरी सूचियां जारी की जाती हैं। 9 फरवरी को आने वाली दूसरी सूची से कई बच्चों को मौका मिल सकता है।

उम्र को लेकर क्या है नियम

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत यह साफ है कि कक्षा 1 में दाखिले के लिए बच्चे की उम्र कम से कम छह साल होनी चाहिए। इसी आधार पर नर्सरी और केजी की उम्र सीमा तय की जाती है। स्कूलों ने अभिभावकों से अपील की है कि उम्र से जुड़े दस्तावेज सही और प्रमाणिक हों।

दिल्ली नर्सरी एडमिशन की यह प्रक्रिया आने वाले हफ्तों तक चलेगी। ऐसे में अभिभावकों के लिए सबसे जरूरी है कि सूचनाओं पर नजर रखना, समय-सीमा का पालन करना और सभी कागजात में दी गई जानकारी को आवेदन फॉर्म से पूरी तरह मिलान करना। यही सावधानी बच्चे का दाखिला पक्का करने में सबसे बड़ा रोल निभाएगी।

Himanshu Tiwari

लेखक के बारे में

Himanshu Tiwari

शॉर्ट बायो: हिमांशु तिवारी पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और मौजूदा वक्त में लाइव हिन्दुस्तान के करियर टीम से जुड़े हुए हैं।

परिचय एवं अनुभव
हिमांशु तिवारी डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया का एक जाना-पहचाना नाम हैं। बीते 10 सालों से वह लगातार पत्रकारिता में सक्रिय हैं और इस वक्त लाइव हिन्दुस्तान में चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और बीते 3 साल से वह इस संस्थान से जुड़े हैं। शिक्षा, करियर, नौकरियों, नीट, जेईई, बैंकिंग, एसएससी और यूपीएससी, यूपीपीएससी, बीपीएससी और आरपीएससी जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। हिमांशु ने साल 2016 में पत्रकारिता की शुरुआत एबीपी न्यूज के डिजिटल प्लेटफॉर्म से किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी और जी न्यूज (डीएनए) जैसे बड़े न्यूज चैनलों के डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी हिस्सा रह चुके हैं। हिमांशु तिवारी सिर्फ पत्रकार नहीं, बल्कि एक सजग पाठक और आजीवन विद्यार्थी हैं, उनकी यही खूबी उनके कार्य में परिलक्षित होती है। उनका मानना है कि इन परीक्षाओं से जुड़ी सही और समय पर जानकारी लाखों युवाओं के भविष्य को दिशा दे सकती है, इसलिए वह इस बीट को सिर्फ खबर नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी की तरह देखते हैं।

लेखन की सोच और मकसद
हिमांशु के लिए पत्रकारिता का मतलब सिर्फ सूचना देना नहीं है, बल्कि पाठक को सोचने की जगह देना भी है। खासकर करियर और शिक्षा के क्षेत्र में वह यह मानते हैं कि एक गलत या अधूरी खबर किसी छात्र की पूरी तैयारी को भटका सकती है। इसलिए उनके लेखन में सरल भाषा, ठोस तथ्य और व्यावहारिक नजरिया हमेशा प्राथमिकता में रहता है। उनकी कोशिश रहती है कि पाठक को सिर्फ खबर की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी समझ आए कि उस खबर का उसके जीवन और भविष्य से क्या रिश्ता है।

शिक्षा और अकादमिक पृष्ठभूमि
हिमांशु मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई की और फिर जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता के गुर सीखे। जामिया में मिली ट्रेनिंग ने उन्हें यह समझ दी कि पत्रकारिता सिर्फ तेज खबर लिखने का नाम नहीं, बल्कि तथ्यों की जांच, संदर्भ की समझ और संतुलित नजरिए से बात रखने की कला है।

रुचियां और निजी झुकाव
काम से इतर हिमांशु की गहरी रुचि समकालीन इतिहास, समानांतर सिनेमा और दर्शन में रही है। राजनीति और विदेश नीति पर पढ़ना-लिखना उन्हें विशेष रूप से पसंद है। इसी रुचि के चलते उन्होंने दो लोकसभा चुनावों और दर्जनों विधानसभा चुनावों की कवरेज की, जहां राजनीति को उन्होंने बेहद नजदीक से देखा और समझा। चुनावी आंकड़ों की बारीकियां, नेताओं के भाषण, जमीनी मुद्दे और जनता की प्रतिक्रियाएं, इन सभी पहलुओं को समेटते हुए उन्होंने सैकड़ों खबरें और विश्लेषण तैयार किए, जो राजनीतिक प्रक्रिया की गहरी समझ को दर्शाते हैं।

विशेषज्ञताएं
- शिक्षा, करियर और नौकरियों से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि और निरंतर लेखन
- नीट, जेईई और राज्यवार बोर्ड परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों, बदलावों और परिणामों पर गहन फोकस
- UPSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, RPSC और JPSC जैसी सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी, पैटर्न और नीतिगत पहलुओं पर पैनी नजर
- अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम और विदेश नीति से जुड़े विषयों का विश्लेषणात्मक लेखन
- राजनीति, चुनावी आंकड़ों और जमीनी मुद्दों पर सरल और तथ्यपरक एक्सप्लेनर तैयार करने का अनुभव

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, Board Results 2026 , Bihar Board Result 2026 , CBSE Board Result 2026 , UP Board Result 2026 और सरकारी जॉब अपडेट्स हिंदी में पाने के लिए आज ही Live Hindustan App डाउनलोड करें।